Back
सरायकेला- कांड्रा–सरायकेला मार्ग पर फ्लाई ऐश से धूल, चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 04, 2026 04:03:45
Jamshedpur, Jharkhand
सरायकेला: कांड्रा–सरायकेला प्रमुख मार्ग के दुगनी चौक पर बीते चार दिनों से सड़क पर फ्लाई ऐश गिरे रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थालीय ग्रामीण ने बताया कि बीते चार दिनों से यह फ्लाइट डस्ट जो एक प्रदूषण का बड़ा प्रारूप इलाके के लिए ले चुका है वही दो पहिया एवं चार पहिया वाहन दस्त के कारण दिन के उजाले में भी अपनी गाड़ियों के हेडलाइट जलाकर आगे निकलते हैं उनका कहना है कि कहीं बड़ी अनहोनी न घट जाए घर में परिवार इंतजार कर रहे होंगे यह सलैग का कन उड़ते फ्लाई ऐश से पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ गया है, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल जाना और कक्षाओं में बैठना पड़ रहा है। स्कूल परिसर भी पूरी तरह धूल और प्रदूषण से भर चुका है। वहीं दुकानदारों को रोजी-रोटी के लिए धूल के गुबार के बीच दुकानें खोलनी पड़ रही हैं। हालात इतने खराब हैं कि खुले में एक मिनट के लिए रखा गया खाना भी धूल से भर जाता है। मुख्य सड़क पर फ्लाई ऐश पड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले चार दिनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चार दिन बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 04, 2026 05:17:300
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 05:17:160
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 04, 2026 05:17:060
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 04, 2026 05:16:540
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 04, 2026 05:16:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 04, 2026 05:16:160
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 05:15:460
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 04, 2026 05:15:340
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 04, 2026 05:15:190
Report
0
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 05:08:320
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 04, 2026 05:07:490
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 04, 2026 05:07:320
Report