Back
दिल्ली जल बोर्ड के बजट का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं, कटौती की तैयारी
TCTanya chugh
Feb 04, 2026 05:16:16
New Delhi, Delhi
दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिल्ली जल बोर्ड को करीब 9,000 करोड़ रुपये का बजट दिया था, लेकिन अब तक इसका 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो सका है.
हालात यह हैं कि रिवाइज्ड बजट भी कुल बजट का सिर्फ 50 से 55 प्रतिशत रह गया है. ऐसे में बची हुई राशि जल बोर्ड को सरेंडर करनी पड़ सकती है. इसे देखते हुए सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में जल बोर्ड के बजट में कटौती कर सकती है.
वहीं दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के बजट में अगले वित्तीय वर्ष इजाफा किए जाने की तैयारी है. वजह यह है कि आने वाले साल में सड़क विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं.
मौजूदा वित्तीय वर्ष में पीडब्ल्यूडी का कुल बजट 3,843 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल से कम था. लेकिन इस बार बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, बारापूला फेज-3 का बजट जो पहले 1,300 करोड़ रुपये था, उसे बढ़ाकर 1,635 करोड़ रुपये किया गया है और इसे भी नए बजट में शामिल किया गया है.
इसके अलावा, मोदी मिल और सावित्री सिनेमा के पास फ्लाईओवर के लिए 371 करोड़ रुपये, एमबी रोड पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 387 करोड़ रुपये, और द्वारका सेक्टर-10 में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए 212 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है.
राजधानी में करीब 60 जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव सामने आया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 04, 2026 06:48:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 04, 2026 06:48:250
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 04, 2026 06:48:080
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 04, 2026 06:47:520
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 04, 2026 06:46:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 06:46:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 04, 2026 06:46:340
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 04, 2026 06:46:200
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 06:46:080
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 04, 2026 06:45:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 06:45:510
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 04, 2026 06:45:350
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 06:38:170
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 04, 2026 06:37:590
Report