गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, मोबाइल की लत ने ली तीन नाबालिग बहनों की जान
यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन नाबालिग बहनों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें मोबाइल फोन की अत्यधिक लत का शिकार थीं। परिवार के लोगों के अनुसार, मोबाइल को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|