Back
तेतरिया आहर जीर्णोद्धार में अनियमितता पर ग्रामीणों का भारी विरोध
ANAbhishek Nirla
Feb 04, 2026 05:16:54
Jamui, Bihar
जमुई:चकाई प्रखंड की परांची पंचायत अंतर्गत तेतरिया वार्ड नंबर 3 में लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे आहर जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चल रहा काम को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की जा रही है। ग्रामीण विष्णुदेव राणा ने बताया कि आहर की खुदाई में भारी गड़बड़ी है; कहीं डेढ़ फीट तो कहीं ढाई फीट मिट्टी काटकर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि मानक के अनुसार खुदाई नहीं हुई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि खुदाई से निकली मिट्टी को सुरक्षित स्थान पर हटाने के बजाय गांव की गलियों और रास्तों में ही पाट दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीण भुवनेश्वर राणा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आहर के पुराने स्वरूप को बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रास्ते पर मिट्टी को समतल करने के बजाय ढाल बनाकर छोड़ दिया गया है, जिससे गिरकर किसी की जान भी जा सकती है। वहीं, बुजुर्ग ग्रामीण एतवारी राणा ने तकनीकी खामी की ओर इशारा करते हुए कहा कि संवेदक ने पानी निकासी के लिए सिर्फ पाइप डाल दिया है, जबकि पानी रोकने और खोलने के लिए उचित गेट का निर्माण होना चाहिए था। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है और सवाल पूछने पर मुंशी द्वारा अभद्र जवाब दिया जाता है। मौके पर भुवनेश्वर राणा, विष्णुदेव राणा, अरुण राणा, कुलदीप राणा, बजरंगी राणा, टेक्लाल राणा, अनिल राणा, महेश्वर राणा, बालेश्वर राणा, शिवशंकर राणा, विश्वनाथ राणा और पांचू राणा सहित पूरा ग्रामीण समाज मौजूद था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक रास्ता दुरुस्त नहीं होता और काम सही तरीके से नहीं किया जाता, तब तक वे काम नहीं होने देंगे। जमुई लघु सिंचाई विभाग के एसडीओ रितेश कुमार ने बताया कि मैं कल तेतरिया आहर के निरीक्षण के लिए गया था। वहां ग्रामीणों के बीच ही रास्ते की चौड़ाई को लेकर मतभेद है। चार लोग रास्ता चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं खेत वाले चार लोग इसे पतला करने की बात कह रहे हैं। मैंने उनसे आपस में विचार-विमर्श कर निर्णय लेने को कहा है कि रास्ता कैसा रखना है। जहां तक खुदाई की बात है, संवेदक जितना काम करेगा, उसे उतना ही भुगतान किया जाएगा। रास्ते पर जो मिट्टी रखी गई है, उसे जल्द हटवा दिया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 17, 2026 04:47:090
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 04:47:010
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 17, 2026 04:46:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 04:46:360
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 17, 2026 04:46:140
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 17, 2026 04:46:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 17, 2026 04:45:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 17, 2026 04:45:180
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 17, 2026 04:45:090
Report