Back
बुंदेलखंड गोशाला पर ग्रामीणों के आरोप: अनाज कमाई और अवैध चराई, कार्रवाई की मांग
HGHarish Gupta
Feb 04, 2026 05:17:30
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एंकर- छतरपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की गौशाला को लेकर सर्वे हिंदू समाज ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर गोशाला प्रबंधन पर गौ-सेवा की आड़ में अनाज कारोबार करने और गोवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गोशाला अध्यक्ष के खिलाफ गौहत्या से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज कराने, मौजूदा समिति को भंग करने और नई समिति गठित करने की मांग की है। ग्राम मऊ सहनिया में स्थित बुंदेलखंड गोशाला के नाम पर करीब 84 एकड़ भूमि दर्ज है, जिसका उद्देश्य गोवंश के लिए चराई और संरक्षण बताया गया था। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इस भूमि का उपयोग गोचराई के बजाय खेती और अनाज उत्पादन में किया जा रहा है, जिससे होने वाली आय का लाभ गोवंश तक नहीं पहुंच रहा। परिणामस्वरूप गोशाला में रखे पशु भूख और बदहाली का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि गोशाला में पर्याप्त चारा, पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं है। कई बार गोवंश की मौतें हो चुकी हैं, जिन पर समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में गोशाला प्रबंधन पर जहर देकर गोवंश को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन मामलों को दबा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में केवल दूध देने वाले पशुओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि निराश्रित और कमजोर गोवंश को या तो बाहर छोड़ दिया जाता है या उनकी उचित देखभाल नहीं की जाती। यह स्थिति शासन की गौ-संरक्षण नीति और गोशालाओं के मूल उद्देश्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है, आवेदन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि आवेदन की जांच और परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 07, 2026 04:32:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 07, 2026 04:32:090
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 04:32:010
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 07, 2026 04:31:290
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 07, 2026 04:31:190
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:220
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:150
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:090
Report
0
Report
0
Report
0
Report
प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू कार, एक महिला गंभीर रूप से घायल
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 07, 2026 04:19:150
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 07, 2026 04:19:020
Report
0
Report