Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Advertisement
Back
Dhanbad828205blurImage

JHARKHAND - निरसा के साना गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन में पहुंचे, कृषि विज्ञानिक।

Pawan
Jun 10, 2025 09:56:20
Nirsa, Jharkhand

29 मई से 12 जून तक चलने वाली विकसित कृषि संकल्प अभियान में भारत के 700 जिले में 2000 हज़ार से अधिक वैज्ञानिक दलों की भागीदारी हो रही है, जिसमें 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद कर नई कृषि तकनीक, सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी एवं किसानों से फीडबैक लिया जा रहा है। धनबाद जिले में 90 गांवों में कृषि वैज्ञानिक दल किसानों से सीधा संवाद कर रहा है। उसी कड़ी में मंगलवार को आत्मा धनबाद के सौजन्य से कृषक गोष्ठी का आयोजन निरसा प्रखंड के ग्राम साना, पंचायत पांड्रा पूरब में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक मो. जावेद इस्लाम ने किया जिसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिक डॉ बीरेंद्र कुमार, डॉ भूपेन्द्र कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र,वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह सहित लगभग 70 किसान शामिल हुए।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement