Back
धनबाद के केंदुआडीह गैस रिसाव: दो महिलाओं समेत तीन की मौत, हालात चिंताजनक
NMNitesh Mishra
Dec 30, 2025 08:02:23
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। नया धौड़ा निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह बीती रात अपने कमरे में सोए थे। आज सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र सिंह जनता मजदूर संघ के सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह SNMMCH पहुँचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इसे रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन केवल कागजी कार्रवाई कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस रिसाव रोकने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अब तक कुल छह बोरिंग होल किए गए हैं, जिनमें से केवल दो में नाइट्रोजन फिलिंग की गई है, लेकिन इससे कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जहरीली गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो चुकी है, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि सुरेंद्र सिंह की मौत गैस रिसाव के कारण हुई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 30, 2025 09:28:170
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 30, 2025 09:27:390
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 09:27:210
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 30, 2025 09:27:010
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 30, 2025 09:25:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 30, 2025 09:25:260
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 30, 2025 09:24:250
Report
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 30, 2025 09:23:280
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 30, 2025 09:22:580
Report
0
Report