205001
मैनपुरी छोटी खानकाह पर चार दिवसीय उर्स का हुआ शुभारम्भ, क्या बोले सज्जादा नशीन हजरत हाशिम मियाँ
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी मदारगेट स्थित छोटी खानकाह पर चार दिवसीय उर्स का हुआ शुभारम्भ, क्या बोले सज्जादा नशीन हजरत हाशिम मियाँ गुलज़ार अहमद मैनपुरी। मैनपुरी के मदार गेट स्थित छोटी खानकाह पर लगने वाला सालाना चार दिवसीय उर्फ़ का आगाज मीलाद शरीफ के साथ शुरू हुआ। उर्स में दूर दराज से जायरीन एवं मशहूर कव्वाल भाग लेंगे। उर्स 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। उर्स को लेकर छोटी खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत हाशिम मियाँ ने क्या कुछ बताया जरा आप भी सुनें....0
0
Report
205262
ग्राम पंचायत बरौली के प्रधान प्रेमदास ने डेढ़ सैकड़ा मतदाताओ के नाम काटे जाने पर SDM को सौंपा ज्ञापन
Bhogaon, Uttar Pradesh:तहसील भोगांव की ग्राम पंचायत बरौली में BLO द्वारा बिना जाँच पड़ताल किये लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं के नाम काटे जाने पर ग्राम प्रधान प्रेमदास ने SDM भोगांव संध्या शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और मामले की जाँच कराकर काटे गए मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में बढ़ाये जाने की गुहार लगायी। SDM भोगांव ने मामले की जाँच कराकर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
205262
ग्राम पंचायत बरौली के दर्जनों ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर तहसील में किया प्रदर्शन
Bhogaon, Uttar Pradesh:तहसील भोगांव की ग्राम पंचायत बरौली में BLO द्वारा बिना जाँच पड़ताल किये लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं के नाम काट दिए जाने से नाराज मतदाताओं ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीँ ग्राम प्रधान प्रेमदास ने BLO द्वारा मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायत करते हुए sdm भोगांव संध्या शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और मामले की जाँच कराकर काटे गए मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में बढ़ाये जाने की गुहार लगायी। SDM भोगांव संध्या शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच कराकर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
205262
भोगांव के परतापुर में निर्माणाधीन नाला धंसने से मलवे में दबे चार मजदूर, एक मजदूर की हुई मौत
सुल्तानपुर228141, Uttar Pradesh:भोगांव चुंगी से परतापुर तक जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे 500 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर अचानक मिट्टी के मलवे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां काम कर रहे 30 वर्षीय अमन उर्फ दीवान पुत्र अमर सिंह, अमित पुत्र गिरीश चंद्र, मुरली मनोहर पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम भूपतीपुर थाना एलाऊ मैनपुरी और उनका एक अन्य साथी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
205262
ठेकेदार ने दस फ़ीट गहरा खोदा नाला, मात्र तीन फुट बनाया, पीड़ित ने CM हेल्पलाइन पर की शिकायत
सुल्तानपुर228141, Uttar Pradesh:तहसील भोगांव के ग्राम परतापुर जीटी रोड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी गहराई लगभग दस फुट गहरी और चौड़ाई लगभग 5 फुट है। ठेकेदार द्वारा मात्र तीन फुट ऊँचाई का नाला बनाया जा रहा है। जबकि बाकी लगभग सात फुट ऊंचाई का नाला बिना बनाये छोड़ दिया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय निवासी आरिफ मंसूरी पुत्र रियाजुद्दीन मंसूरी ने CM पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए नाला को पूरा बनाये जाने की गुहार लगाई है। नाला गहरा होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी क0
0
Report
