icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273151
AJAnurag JaiswalFollow42m ago

शिक्षक दिवस पर जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव सम्मानित,

Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। शिक्षक उन्हें जिस रूप में ढालना चाहें, उसी रूप में उनका व्यक्तित्व निखरता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ाधीक्षक एवं जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को खेल के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डीआईओएस ने कहा कि अजय कुमार श्रीवास्तव को जिला क्रीड़ा सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके मार्गदर्शन में जनपद के खिलाड़ियों ने तहसील स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पहले जनपद की बालिका टीमें हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में अपेक्षित रूप से प्रतिभाग नहीं करती थीं। डीआईओएस के प्रयास और प्रोत्साहन से इन खेलों में टीमों को तैयार किया गया और अब खिलाड़ी विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, शिक्षक वीरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य हौसला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Pinewz
273151
AJAnurag JaiswalFollow26 Jul 2026, 07:49 am

गोपाला में सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, समाधान न होने से नाराजगी

Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सिसवा विकास खंड के गोपाला गांव में सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों का रविवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के किनारे प्रदर्शन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष 10 जनवरी 2025 की शाम भागवत जायसवाल के मकान के पास सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को आकाश, चांदमती, आरती, विन्द्रवती, गुजजी, मैना, शनिचरा और जिउति समेत कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण दुर्गावती ने बताया कि सड़क पर फैले पानी के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। वह स्वयं भी फिसलकर गिर चुकी हैं। वहीं आकाश जायसवाल ने कहा कि आईजीआरएस सहित कई माध्यमों से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Pinewz
273151
AJAnurag JaiswalFollow22 Jul 2026, 03:58 am

गोपाला में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सिसवा विकासखंड के गोपाला गांव में मुख्य सड़क पर आकाश जायसवाल के घर के सामने नालियों का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। बरसात के चलते सड़क पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। वहीं सड़क पर फैले गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से कुछ दूरी पर भागवत जायसवाल के मकान के पास 10 जनवरी 2025 की शाम सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी इस मार्ग पर कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलने के बावजूद गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे दुर्घटनाओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को आकाश जायसवाल, राजेंद्र, रामनरेश, जवाहिर पाल, पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी और हादसे या मौत के बाद ही जागेगा?
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
273151
AJAnurag JaiswalFollow22 Jul 2026, 03:40 am

क्या मौतों के बाद जागेगा प्रशासन? गोपाला में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर

Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सिसवा विकासखंड के गोपाला गांव में मुख्य सड़क पर आकाश जायसवाल के घर के सामने दोनों नालियों का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। बरसात के चलते सड़क पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। वहीं सड़क पर फैले गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से कुछ दूरी पर भागवत जायसवाल के मकान के पास 10 जनवरी 2025 की शाम सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी इस मार्ग पर कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलने के बावजूद गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे दुर्घटनाओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को आकाश जायसवाल, राजेंद्र, रामनरेश, जवाहिर पाल, पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी और हादसे या मौत के बाद ही जागेगा?
0
0
Report
Pinewz
273151
AJAnurag JaiswalFollow18 Jul 2026, 10:47 am

रामपुर ब्लडिहा में बेलवा टोला पर दो साल से जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:घुघली विकास खंड के रामपुर बलडीहा टोला बेलवा में शनिवार को ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले नाली निर्माण के दौरान सड़क को खोद दिया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे बृहद स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में अशोक यादव, इरशाद, छेदी, ब्रह्मानंद यादव, रुदल यादव, रामकिशुन, वाजिद खुडबुड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि यदि सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन होगी तो संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। वहीं यदि सड़क ग्राम पंचायत के अंतर्गत होगी तो शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Back to top