Back
चतरा के लोजपा नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान से मारने की धमकी
DPDharmendra Pathak
Dec 17, 2025 07:06:41
Chatra, Jharkhand
दो करोड़ दो, नहीं तो खोल देंगे खोपड़ी..
लोजपा नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी..
चतरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कद्दावर नेता, क्रशर व्यवसाई व पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। व्यवसाई प्रेम सिंह को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से एक मिनट दो सेकंड का एक ऑडियो क्लिप भेज कर दो करोड़ रूपया बतौर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी के तौर पर पैसे नहीं देने पर खोपड़ी खोलने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार धमकी देने वाले शख्स नें खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया है, और ऑडियो क्लिप में दुबई से धमकी देने की बात कही है। गैंगस्टर द्वारा व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजनें के अलावा प्रेम सिंह के व्हाट्सएप्प पर कॉल के माध्यम से भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद डरे-सहमें पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में ऑडियो क्लिप भेजनें और फोन कॉल कर धमकी देने वाले प्रिंस खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। घटना विगत एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी चतरा पुलिस अबतक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिससे नाराज भुक्तभोगी प्रेम सिंह ने मामले से चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, आईजी बोकारो सुनील भास्कर के अलावा डीजीपी के साथ-साथ एटीएस एसपी व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report