Back
साइबर ठगी: पत्नी के प्रसव सहायता के नाम पर युवक से 18,298 रुपये ठगे
DPDharmendra Pathak
Dec 05, 2025 02:52:18
Chatra, Jharkhand
साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक,
पत्नी के प्रसव सहायता राशि देने के नाम पर उड़ाए 18 हजार रुपये
चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग गांव में साइबर ठगी एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां साइबर अपराधियों ने मुकेश कुमार नामक एक युवक से उसकी पत्नी की प्रसव सहायता राशि देने का झांसा देकर अठारह हजार दो सौ अट्ठानवे (18,298) रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित युवक ने हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठगों के मोबाइल नंबर व बैंक खाते को ट्रेस करने में जुट गई है।
घटना की जानकारी देते हुवे भुक्तभोगी मुकेश कुमार ने बताया कि एक अननोन मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोला गया कि हम बाल विकास परियोजना कार्यालय चतरा से बड़ा बाबू दीपक कुमार वर्मा बोल रहें हैं,आपकी पत्नी सुनीता कुमारी का 1 वर्ष 3 महीनों पूर्व अस्पताल में प्रसव से जो बच्चा हुआ था उसका प्रसव सहायता राशि खाते में भेजना है। आप वीडियो कॉलिंग करें, जैसे ही मैं वीडियो कॉलिंग किया साइबर अपराधी ने बोला जैसे जैसे बोलता हूं वैसे वैसे मोबाइल में करें, जिसके बाद अपराधी के द्वारा बोला गया कि आप फोन पे ऑन करे। मै लालच में आकर जैसा ही पास कोड से फोन पे ऑन किया। कुछ ही क्षण मे मेरे खाते से कुल अठारह हजार दो सौ अट्ठानवे (18,298) राशि की निकासी हो गई। मैं पुनः उस नंबर पर कॉल किया, अपराधी ने आश्वासन दिया की आप निश्चित रहें आपका सारा पैसा कुछ ही देर में चला जाएगा। कुछ ही देर में नंबर बंद आने लगा, तब मुझे ठगी का एहसास हुआ। उसके बाद हंटरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
मुकदमा: मुकेश कुमार, भुक्तभोगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report