icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
829104
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow30 Oct 2024, 05:35 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी हटाने और मंडी सेस 0.50% करने की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने और देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने की मांग उठी है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से खाद्य पदार्थों को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की जरूरत हैं, ऐसे में इन पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। कपास और खाद्य तेलों पर भी जीएसटी में राहत देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जिन्निंग फैक्ट्रीों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी रखा गया। व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने और इसे अधिकतम 0.50 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापार प्रभावित होता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक में छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि छोटे व्यापारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था जरूरी है। बैठक में खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़ी नीतिगत समस्याओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से जीएसटी और मंडी सेस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव करने की मांग की गई।
0
0
Report

जोबट कनवाड़ा में 125 पेटी अवैध शराब जब्त, संतोष-भूरू फरार

Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी विभाग की जोबट के कनवाड़ा में दबिश, घर से 5,50,000 की 125 पेटी अवैध शराब जब्त; आरोपी संतोष और भूरू भांगड़ा मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश। आबकारी विभाग ने अलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जोबट थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में दबिश देकर एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 125 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत 5,50,000 रुपए बताई जा रही है, हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों—संतोष और भूरू भांगड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग अब दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है।
0
0
Report

नीमकाथाना-पाटन में पंच-सरपंच चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान प्रगति तेज

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक नीमकाथाना पंचायत समिति क्षेत्र में 19.33 प्रतिशत और पाटन पंचायत समिति क्षेत्र में 19.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों की कुल 65 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। नीमकाथाना की 39 और पाटन की 26 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, हरियाणा के किसान लाभान्वित

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की जिसने देश के किसान और सरकार के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दी वह योजना थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- मुख्यमंत्री हमारे देश के 86% से अधिक किसान छोटे और सीमांत शुरुआात छोटे और सीमांत किसानों से हुई और कुछ ही महीना में यह योजना देश के सभी भूमि धारक किसान परिवारों तक पहुंची आज यह विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक- मुख्यमंत्री कोरोना महामारी में इस योजना से 1 लाख 71 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों तक पहुंची आज इस योजना की लगभग हर चौथी लाभार्थी एक महिला किसान- मुख्यमंत्री इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज 24वीं किश्त कर रहे हैं जारी 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18 हजार 680 करोड रुपए से अधिक पहुंच रहे हैं इस सम्मान में हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान परिवार भी भागीदार- मुख्यमंत्री उनके खातों में 324 करोड 75 लाख रुपए पहुंच रहे हैं इनमें भिवानी के 1 लाख 21 हजार किसान परिवारों को 24 करोड 20 लाख रुपए मिल रहे हैं भिवानी मिनी क्यूबा के नाम से देश भर में प्रसिद्ध मुक्केबाजों की धरती यहां के किसानों ने कम पानी और रेतीली मिट्टी में भी खेतों को रखा हरा भरा हरियाणा में भी किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है कई कल्याणकारी योजनाएं कल ही हमने गन्ना किसानों के लिए भी लिया बड़ा निर्णय गन्ने का भाव इस पराई सत्र में 430 रुपए और अगले सत्र में 450 रुपए प्रति क्विंटल किया गया- मुख्यमंत्री इससे अगले सत्र में गन्ना किसान की आय प्रति एकड़ लगभग 10 हजार से 11 हजार 300 रुपए बढ़ेगी खेती तभी लाभकारी होगी जब किसान को उत्पादन के साथ बाजार का भरोसा भी मिलेगा इसलिए हमने इंटीग्रेटेड वैल्यू चैन पार्टनरशिप मॉडल किया विकसित भविष्‍य का किसान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक से होगा लैस- मुख्यमंत्री हरियाणा देश का अन्न भंडार बना है तो उसके पीछे किसानों का पसीना- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी को 24वीं किश्त की हार्दिक बधाई- मुख्यमंत्री
0
0
Report

बिप्लब देव ने उज्जैन महाकाल के दर्शन से शक्ति और जनकल्याण के संकल्प दर्साए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब देव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। पूजन पुजारी राजेश गुरु एवं संजय गुरु ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद बिप्लब देव ने कहा कि उज्जैन आना और बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मध्यप्रदेश के प्रभारी के नाते वे पहली बार बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर से आत्मिक शक्ति और शांति मिलती है। शक्ति और शांति का यह संगम व्यक्ति को जनकल्याण के लिए काम करने की नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद, स्थानीय नेतृत्व, साधु-संतों और पुजारी गणों के सहयोग से उन्हें बाबा के अच्छे से दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उन्हें मानव कल्याण, संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने की शक्ति मिले। बाइट - बिप्लब देव प्रभारी बीजेपी एमपी
0
0
Report
Advertisement

मोतीनगर पुलिस ने शेयर मार्केट धोखाधड़ी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:लोकेशन- सागर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में चल रहा था कथित कारोबार, लाखों के लेनदेन का रिकॉर्ड जप्त ,मुख्य आरोपी फरार सागर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मोतीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी करण चौरसिया फरार है। मौके से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 8 बैंक खातों के संबंधित रिकॉर्ड, लेनदेन के दस्तावेज़ में 60 से 70 लाख का लेनदेन मिला हैं। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वर्धमान कॉलोनी के एक मकान में बिना सेवी की अनुमति के शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां से सौरभ रैकवार, अनिल नामदेव और दीपक राजपूत तीनों निवासी सागर को पकड़ा गया। पولिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे करण चौरसिया के कहने पर यह काम कर रहे थे। जिस मकान में कथित तौर पर यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह भी करण चौरसिया का बताया गया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए हैं। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि गिरोह कथित तौर पर सेबी की आवश्यक अनुमति के बिना शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन, बैंक खातों और लेनदेन के दस्तावेज़ की जाँच कर रही है। साथ ही फरार मुख्य आरोपी करण चौरसिया की तलाश की जा रही है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही कथित धोखाधड़ी के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों और पीड़ितों की संख्या का पता चल सकेगा। बाइट- जशवंत सिंह-TI मोतीनगर थाना
0
0
Report
Advertisement

एडवोकेट के घर के पास कार जलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:एंकरमोरबी के वाघपरा इलाके में घर के पास पार्क की गई एक एडवोकेट की कार में कोई व्यक्ति या बेजुबान जीव छूने पर सेंसर का आवाज़ बार-बार आता था, जिससे वहां रहने वाले एक शख्स द्वारा एडवोकेट की कार पर पेट्रोल छिड़का गया. इसके बाद माचिस की तीली जलाकर कार को आग के हवाले कर दिया गया. इतना ही नहीं, बल्कि इस शख्स ने कार को आग लगाने के बाद अपने मोबाइल फोन में इसका वीडियो भी बनाया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर फिलहाल एडवोकेट द्वारा मोरबी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. वीओ (VO) मोरबी के वाघपरा इलाके में एडवोकेट पुष्पाबेन भट्ट द्वारा अपने घर के पास अपनी स्विफ्ट कार पार्क करके रखी गई थी. उस कार में आरोपी शिखर गोहेल द्वारा पेट्रोल छिड़ककर 28/10 को शाम पौने पांच बजे के आसपास आग लगा दी गई. पूरी कार आग की चपेट में आ जाने से कार में भारी नुकसान हुआ है. कार में आग लगाने वाले शख्स ने केवल आग ही नहीं लगाई, बल्कि कार में आग लगाने के बाद उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में शूट किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फिलहाल एडवोकेट पुष्पाबेन भट्ट द्वारा मोरबी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिखर जयेशभाई गोहेल नामक शख्स के खिलाफ शिकायत दी गई है. बाइट 1: पुष्पाबेन भट्ट, एडवोकेट, मोरबी वीओ (VO) मोरबी में एडवकेट की कार को आग लगाने वाले आरोपी शिखर गोहेल को पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की, तो शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई कि एडवोकेट ने अपनी कार गली में पार्क की थी और जब उस कार को कोई बेजुबान जीव या व्यक्ति छूता था, तो उसमें से सेंसर का आवाज़ बजने लगता था. बार-बार सेंसर का आवाज़ आने की वजह से इस शख्स ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर कार को जला दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बाइट 2: जे.एम. आलं, डीवायेएसपी (DySP), मोरबी वीओ (VO) उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले मोरबी के रवापर रोड पर स्थित अनुपम सोसायटी में घर के पास पार्क की गई एक ब्रेज़ा कार में कुछ अज्ञात दो शख्‍सों द्वारा रात के समय आग लगाकर कार को जलाया गया था। इस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वर्तमान में मोरबी में कार जलाने की जो दो घटनाएं सामने आई हैं, उन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

पचमढ़ी बायसन हमला: जवान आकाश चौहान की मौत, सेना अस्पताल में गई जान

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा की वादियों में बसे पर्यटन स्थल पचमढ़ी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। आर्मी एजुकेशन सेंटर के खेल मैदान में अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान पर अचानक झाड़ियों के बीच से निकलकर आए एक जंगली बायसन ने हमला कर दिया। बायसन ने पीछे से आकर अपने नुकीले सींग से जवान के शरीर पर जोरदार वार किया और उन्हें उठाकर हवा में घुमा दिया। जमीन पर गिरते ही जवान के शरीर से तेजी से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल आकाश को तत्काल मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। आर्मी एजुकेशन सेंटर परिसर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पीछे की ओर से एक जंगली बायसन वहां पहुंचा और जवान आकाश चौहान को निशाना बना लिया। बायसन के सींग जवान के शरीर में घुस गया। जोरदार प्रहार से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जवान 17वीं कमांड रेजिमेंट में पदस्थ थे। वह दो साल के चीनी भाषा प्रशिक्षण پروگرام के तहत पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर आये हुए थे। बताया गया है कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून क्षेत्र के रहने वाले थे। शिवनाथ यादव उप निरीक्षक पचमढ़ी थाना ने जवान की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
0
0
Report

समस्तीपुर कल्याणपुर में अर्धनग्न युवती का शव, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के कल्याणपुर में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला । दुष्कर्म कर सिर कुचलकर हत्या की आशंका । कपड़े शव के पास मिले, पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। शव के पास ही युवती की जींस और शर्ट रखी हुई थी, जबकि शरीर पर केवल इनर कपड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि सुबह चौर की ओर निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हालांकि, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवती की पहचान नहीं की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवती का चप्पल भी शव के पास ही मिला है। नाक में नथिया भी थी।घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास है। यहां सामान्य तौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई।शव अर्धनेग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस रेप के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल बाईपास सड़क के पास है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top