icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175015
Abhishek SharmaAbhishek SharmaFollow15 Apr 2025, 09:55 am

Joginder nagar - पुलिस ने लापता महिला व उसकी बेटी को दिल्ली से सकुशल बरामद किया

Joginder Nagar, Himachal Pradesh:

थाना जोगिंदरनगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता महिला और उसकी नाबालिग पुत्री को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिल्पा पत्नी राकेश कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी गांव सामण, डाकघर बिहूं, तहसील जोगिंदरनगर, एक अप्रैल को अपनी नाबालिग पुत्री साक्षी को साथ लेकर घर से बिना बताए चली गई थी। इस संबंध में उनके पति ने बारह अप्रैल को थाना जोगिंदरनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला नई दिल्ली के जंगपुरा स्थित शक्ति शालिनी घरेलू परामर्श एवं विधिक परामर्श केंद्र में रह रही है। थाना प्रभारी जोगिंदरनगर के निर्देशन में पुलिस पुलिस चौकी बस्सी से मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार एवं महिला आरक्षी आशा की एक टीम गठित की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज दुर्गा मंदिर के पास कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास आज सुबह दुल्हा घर के नाम से कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने शोरूम के अंदर और आसपास पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद टीम ने आसपास के हिस्सों में भी जांच की ताकि दोबारा आग न भड़क सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है । आग से शोरूम में रखा लाखो के कपड़े और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल, 5 युवक गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ प्रेम जाल फैलाकर बिहार ले जाने की कोशिश. मध्यस्थ मुस्लिम युवकों के द्वारा नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर आतंकित करने की कोशिश की गई. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में 5 संदिग्ध युवकों को घेरा. युवकों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया. आरोप है कि ये युवक नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर बाहर ले जाने की योजना बनाते थे. कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही सभी युवकों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया. शिव शक्ति अखाड़ा के नेता कृष्णा तिवारी ने इसे सुनियोजित प्रेम जाल और देह व्यापार से जुड़ा सिंडिकेट बताया और कानपुर में ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त न करने की बात कही.
0
0
Report
Advertisement

EC Secretary Praises SIR-2026 Preparations, Issues Firm Directives to Officers

Pakur, Jharkhand:भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने एसआईआर को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया...जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, झारखंड के देवदास दत्ता, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे... इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है...सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ करें...उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अपात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल न हो...उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं सत्यापन के दौरान दस्तावेजों की जांच पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ की जाए...गलत अथवा संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर किसी भी प्रकार का सत्यापन नहीं किया जाए...उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने को कहा....भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने जिले में SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की...
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर के कादीपुर में निजी विद्यालय परिसर में दंपति शिक्षक की गला काटकर हत्या

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना अंतर्गत कुंभी डांडिया गांव में चल रहे निजी विद्यालय परिसर में शिक्षक दंपति गला काटकर हत्या कर दी गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सहित जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं मृतक शिक्षक मुकेश सिंह मोतिगरपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं जबकि उनकी पत्नी विनीता एक निजी विद्यालय चलती हैं आज दोनों की विद्यालय परिसर आवास में हत्या कर दी गई घटनास्थल के पास से कुल्हाड़ी चाकू और हावड़ा भी बरामद हुआ है मृतक शिक्षक कंपोजिट विद्यालय खनूहट में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top