icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर में तालाब डूबने से बालक की मौत, नहाते समय हादसा

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उपला रास्ता में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय रोहित खांट की मौत हो गई। बालक अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था और अधिक गहराई में जाने से हादसा हो गया। लोगों ने रोहित को पानी से बाहर निकाला और निजी वाहन से सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

झुंझुनूं के नवलगढ़ में दोपहर की बारिश से गर्मी घटकर सुहावा मौसम

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के दुर्जनपुरा सहित आसपास के इलाके शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया था। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित नजर आया। इसी बीच दोपहर को अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश की फुहारें पड़ते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत महसूस हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: सरकारी स्कूल के शिक्षक को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी पाते हुए 20 साल की सजा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर सरकारी स्कूल का टीचर पोक्सो के मामले में दोषी करार पोक्सो कोर्ट झुंझुनूं ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई मार्च 2025 में दर्ज मामले में मुकेश कुमार मीणा को सुनाई सजा 14 साल के बालक ने हिम्मत करके बताई थी 1098 पर आपबीती इसके बाद दर्ज हुआ था खेतड़ीनगर थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर सरकारी टीचर ने दो बार किया था नाबालिग बालक के साथ कुकर्म झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं की पोक्सो अदालत ने एक बड़ा फैसला देते हुए एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार मीणा पुत्र नत्थुसिंह मीणा निवासी सिंघाना कस्बा वार्ड नंबर 7 को नाबालिग के साथ कुकर्म के दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। जज इसरार खोखर ने दोष सिद्ध होने पर पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत यह दंड निर्धारित किया। मामला तब सामने आया जब पीड़ित 14 वर्षीय बालक ने दो बार हुए दुराचार के बाद हिम्मत करके 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर अपनी आपबीती बताई। बालक ने एफआईआर में बताया था पहली बार 05 सितंबर 2023 को स्कूल जा रहा था तो आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर एक धर्मशाला ले जाकर कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण पीड़ित ने पहले किसी को नहीं बताया। दूसरी घटना 27 जनवरी 2025 को हुई जब पीड़ित घर का सामान लेने गया था। तब भी आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाकर कुकर्म किया। भय के चलते पीड़ित लंबे समय तक चुप रहा। घटना से परेशान होकर नाबालिग ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया था। लेकिन बाद में 1098 पर संपर्क कर पूरी घटना बताई। चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों से संपर्क कर जानकारी ली और कानूनी कार्रवाई को आगे बढाया। न्यायालय में 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए और 48 साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए। विद्वान जज इसरार खोखर ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया और कठोर सजा सुनाई। मामले में विशिष्ठ लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू ने पैरवी की और आरोपी को सजा तक पहुंचाने का काम किया। आरोपी शिक्षक मुकेश कुमार मीणा फिलहाल सस्पैंड चल रहा है। जो घटना वक्त सिंघाना क्षेत्र की एक सरकारी स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत था। बाइट : सुरेंद्र सिंह भांबू, विशिष्ठ लोक अभियोजक, पोक्सो कोर्ट, झुंझुनूं
0
0
Report

बांसवाड़ा के सवनिया गांव में जमीन विवाद पर मारपीट, 14 लोग हमलावर

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के सवनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सवनिया निवासी प्रकाश पिता फुलजी पर गांव के करीब 14 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई से होते हुए गंभीर मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल प्रकाश ने अंबालाल, चेतन, चदुलाल, सुनील, बासिया, कालू, केसर, छगनी सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर घाटोल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

चारधाम यात्रा में अब तक 19 लाख दर्शन, रजिस्ट्रेशन 40 लाख

Dehradun, Uttarakhand:एंकर चार धाम यात्रा को लगभग 1 महीने का वक्त पूरा हो चुका है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ चार धाम क्षेत्र में देखी जा रही है। 1 महीने में चार धाम की व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने जी मीडिया से खास बातचीत की। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा की प्रदेश में लाखों की संख्या मिश्र धातु चारधाम यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। 1 महीने में अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम क्षेत्र में दर्शन किए हैं। 40 लाख से ज्यादा लोगों ने चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। गढ़वाल कमिश्नर ने फॉरेस्ट फायर को लेकर भी कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फॉरेस्ट फायर को लेकर एक विस्तृत बैठक ली। इस बैठक में फॉरेस्ट फायर को लेकर हालातो पर चर्चा हुई और साथ ही अधिकारियों को फॉरेस्ट फायर को लेकर निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को फॉरेस्ट के साथ कोऑर्डिनेशन करने के भी निर्देश दिए गए हैं
0
0
Report

नांगल मोड़ पर ट्रेक्टर-ट्रॉली में आग, बिजली तारों से चिंगारी, बड़ा नुकसान टला

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कड़बी के पुल्लों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली में आग लग गई. ट्रॉली में क्षमता से अधिक पुल्ले भरे हुए थे. उसी दौरान ट्रॉली ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के संपर्क में आ गई, जिससे चिंगारी उठी और पुल्लों में आग लग गई. देखते ही देखते आग विकराल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा चालक ने सूझबूझ से आग लगी ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया. इससे बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग ट्रैक्टर तक पहुंच सकती थी. सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के तारों के संपर्क में आने से आग लगी है.
0
0
Report

बलरामपुर जरवा तुलसीपुर मार्ग पर ट्रक से टकराई पल्सर, दो युवक गंभीर घायल*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow3m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:कोतवाली जरवा क्षेत्र के जरवा-तुलसीपुर मुख्य मार्ग पर जीवडीह चौराहा, जनकपुर के सामने मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बालापुर से सीमेंट गिराकर गोंडा लौट रही ट्रक से हर्रैया की तरफ से आ रही नई पल्सर मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक के दाहिने हिस्से का बल्ब व रॉड टूट गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में चल रहे दूसरे बाइक सवार पिंटू यादव ने बताया कि घायल किशुन पासवान 19 वर्ष और वीरेंद्र यादव 18 वर्ष दोनों धनगढ़वा गांव के रहने वाले हैं। गर्मी की छुट्टियों में गांव के अन्य युवकों के साथ कोयलाबास घूमने जा रहे थे। वीरेंद्र को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है और वह मौके पर बेहोश हो गया। किशुन बाइक चला रहा था, उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। किशुन का इलाज CHC तुलसीपुर में चल रहा है, जबकि वीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में सड़क हादसे में राजमिस्त्री भारत पंडित की मौत

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला pavna थाना क्षेत्र की है जहां 40 वर्षीय भारत पंडित जो पेशे से राजमिस्त्री थे, आज सुबह अपने गाँव चना से काम के सिलसिले में जा रहे थे, उसी दौरान pavna के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने भारत पंडित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने pavna थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम Ara Sadar अस्पताल में करवाया है। हालांकि घटना के बारे में तत्काल पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। बाइट/सत्यम प्रकाश (मृतक के भतीजे)
0
0
Report

धमतरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से राइस मिल कर्मी की दर्दनाक मौत

Dhamtari, Chhattisgarh:अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत. धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। अर्जुनी के एक राइस मिल से काम कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही death हो गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है जहां पीपरछेड़ी निवासी नारायण महार अर्जुनी स्थित एक राइस मिल में काम करता था। देर रात काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहा था इसी दौरान तेलीनसत्ती के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वही हादसा इतना भीषण था कि नारायण महार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण घटाने के लिए 21 डस्ट कलेक्टर और एंटी स्मॉग गन ट्रायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के द्वारा राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए विकास डिवाइस लगाया गया है। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में डस्ट कलेक्टर डिवाइस को लगाया गया है, कीर्ति नगर के राम रोड पर इस तरह के 21 डिवाइस को लगाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक हरीश खुराना आदि अधिकारी इन नए डिवाइस के इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे। सबसे पहले एक डस्ट कलेक्टर है जो हवा को खींचकर उसे साफ करके पार्टिकल्स को अंदर रखकर साफ हवा छोड़ता है। दूसरी एक टेक्नोलॉजी वाली एंटी स्मॉग गन है जो एक टीवीगाड़ी पर अटैच है जिससे तेल की बचत हो रही है प्रदूषण में कटौती हो रही है और साथ में ऑटोमैटिक ऑन या ऑफ होती है। सड़क पर फिल्टर प्यूरीफायर भी लगाए गए हैं जो हवा को साफ करते हैं। डस्ट कलेक्टर मशीन में फिल्टर बार-बार बदलने की जरूरत नहीं है, यह खुद सेल्फ क्लीनिंग मशीन है; हाई फ्रीक्वेंसी मेकैनिज्म से हवा में मौजूद धूल के पार्टिकल को कलेक्ट करके हवा साफ करके बाहर छोड़ देता है। डिवाइस के अंदर जमा धूल फेर से उपयोग में लाया जाता है। यह मशीन 1 घंटे में 3 लाख लीटर हवा साफ करती है। राम रोड की इंडस्ट्रीज़ काफी संख्या में हैं, इसलिए इसे ट्रायल बेस पर लगाया गया है। एंटी स्मॉग गन इलेक्ट्रिक गाड़ी पर लगी है, चारों दिशा में घूमकर हवा में पानी छोड़ती है, जिससे धूल प्रदूषण में कमी होती है। मनजिंदर सिंह सिरसा पर्यावरण मंत्री, दिल्ली सरकार। इननोवेशन चैलेंज के तहत डस्ट फिल्टर डिवाइस ट्रायल के तौर पर लगाया गया है; IIT Delhi निगरानी में यह प्रोजेक्ट ट्रायल पर हैं; अगर सफल रहे तो दिल्ली में मास लेवल पर लागू किया जाएगा। रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को एक साल भर चलने वाला चैलेंज माना है और सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। IIT Delhi निगरानी में नए इनोवेशन का ट्रायल चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top