Back
कुमारी सैलजा ने राज्यसभा चुनाव और हरियाणा के मुद्दों पर भाजपा पर हमला
VKVIJAY KUMAR
Mar 06, 2026 10:20:36
Sirsa, Haryana
एंकर रीड सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कई राजनीतिक मुद्दों पर बड़ा बयान देते हुए राज्यसभा चुनाव, हरियाणा सरकार के कामकाज और विपक्षी दलों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताया कि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत निश्चित है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पास पूरे विधायक हैं और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार द्वारा नामांकन दाखिल करने के मुद्दे पर भी कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को केवल चुनाव के लिए इस्तेमाल किया है। उनके मुताबिक चुनाव खत्म होने के बाद नीतीश कुमार के साथ खेला जाएगा और अभी से उनके साथ राजनीतिक खेल चल रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी अपने राजनीतिक हितों के लिए सहयोगियों का उपयोग करती है।
वहीं कांग्रेस नेत्री की सचिव सुचित्रा के पति गौरव द्वारा बावल विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के लिए पैसे लेने के लगाए गए आरोपों पर भी कुमारी सैलजा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है । उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को दो साल बीत चुके हैं और उस समय इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई थी। अब इस प्रकार के आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है और यह केवल राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
राज्यसभा चुनाव में कर्मवीर बौद्ध को कांग्रेस की टिकट दिए जाने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले तेलूराम जांगड़ा द्वारा पार्टी छोड़ने के फैसले पर भी कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कई लोग संभावित उम्मीदवार होते हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे लोकसभा, राज्यसभा या विधानसभा चुनाव हो, कांग्रेस हमेशा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ती है। बहुत से लोग चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, लेकिन पार्टी को अंत में एक ही उम्मीदवार चुनना होता है और हाईकमन का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की कि किसी को भी नाराजगी नहीं रखनी चाहिए。
कुमारी सैलजा ने आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और उसे बीजेपी की बी टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही दोनों पार्टियां एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी के विकास के नारे को पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ही सत्ता सौंपना चाहती है。
पंजाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे को लेकर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश अलग है और भेष भी अलग है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी को अपने प्रदेश हरियाणा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हरियाणा में बहुत काम की जरूरत है। उनके मुताबिक प्रदेश की जनता सरकार से नाराज है और लोगों की समस्याओं को लेकर काफी हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जनता की समस्याओं की ओर ध्यान दे。
हरियाणा के बजट को लेकर भी कुमारी सैलजा ने सवाल उठाए। मुख्यमंत्री द्वारा बजट को जनहित में बताया जाने के दावे पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हो सकता है कि कागजों में जनता का ध्यान रखा गया हो, लेकिन जमीन पर बजट दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी केवल नारों की राजनीति करती है और उसे नारों से आगे बढ़कर काम करना चाहिए。
कुमारी सैलजा ने कहा कि हर साल बजट पेश किया जाता है और नई योजनाओं की घोषणा होती है, लेकिन यह भी देखना जरूरी है कि पिछले साल के बजट और योजनाओं पर कितना काम हुआ। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठकों में भी बजट का मुद्दा उठ चुका है और अधिकारी भी मान रहे हैं कि जब तक सरकार से पैसा नहीं मिलेगा तब तक काम आगे नहीं बढ़ पाएगा।
उन्होंने मांग की कि सरकार को पिछले बजट और योजनाओं की मॉनिटरिंग करनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश में वास्तव में कितना विकास हुआ है। उनके मुताबिक हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की बात केवल बीजेपी नेताओं के भाषणों और नारों तक ही सीमित दिखाई देती है。
सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित ‘दिशा’ बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था और सिविल अस्पताल के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट को डंपिंग प्वाइंट में तब्दील किए जाने पर अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्रीन बेल्ट में कचरा डालना ही है तो फिर पंचायत भवन के पार्क में ही डंपिंग प्वाइंट बना लिया जाए。
उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना होता है, लेकिन उसे कचरा फेंकने की जगह बना देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुमारी सैलजा ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश دیتے हुए कहा कि इस स्थान से तुरंत कचरा हटाकर इसे दोबारा ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाए।
बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फैल रही गंदगी और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सांसद ने अधिकारियों से सवाल किया कि बार-बार सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति लगातार खराब क्यों होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए。
रेलवे परियोजनाओं की धीमी गति पर उठे सवाल
पंचायत भवन में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में शहर में चल रही रेलवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज सहित अन्य रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि शहर में निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का कार्य अभी तक लगभग 50 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। इस पर सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि जब पिछले तीन महीनों में मात्र 10 प्रतिशत कार्य हुआ है तो शेष कार्य निर्धारित समय सीमा तक कैसे पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कार्य योजना प्रस्तुत करने और कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कोर्ट रोड पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी-144) के कारण शहर के यातायात पर पड़ रहे प्रभाव पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पेयजल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद अब लंबित सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि परियोजना समय पर पूर्ण हो सके। सांसद ने चत्तरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली और निर्माण कार्य के दौरान शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिसार रोड, कोर्ट रोड और चत्तरगढ़पट्टी रोड शहर को जोडऩे वाले प्रमुख मार्ग हैं, इसलिए निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
नहरी पानी, पेयजल गुणवत्ता और शिक्षा संसाधनों के मुद्दे भी उठे
बैठक में सिरसा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सिरसा के उपायुक्त शान्तनु शर्मा, जिला परिषद के अध्यक्ष करण चौटाला सहित केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में किसानों को पर्याप्त नहरी पानी न मिलने की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से टेल पर स्थित गांवों, चौटाला, रानियां, चौपटा और ऐलनाबाद में पानी की कमी का मुद्दा उठाया गया। सांसद सैलजा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए पिछले चार सप्ताह में नहरी पानी की आपूर्ति का पूरा विवरण प्रस्तुत करने तथा टेल तक पानी पहुंचाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। पब्लिक हेल्थ विभाग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा کرتے हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। बताया गया कि कई क्षेत्रों में पानी का टीडीएस स्तर अधिक होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर सांसद ने विभाग से पिछले तीन महीनों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने को कहा। बैठक में जिले के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के संसाधनों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। जानकारी दी گئی कि जिले में कंप्यूटर टीचर के 54 और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के 75 पद रिक्त हैं। सांसद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इन पदों को शीघ्र भरने और छात्रों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनसुविधाओं और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर क्रमवार चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बॉक्स
हाईवे के एक्सईएन को फटकारा
बैठक में सांसद सैलजा ने नेशनल हाईवे के एक्सईएन सुनील कुमार को हाईवे के नालों की सफाई के मुद्दे पर फटकारा। उन्होंने कहा कि हाईवे के किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई नहीं हो रही है। कई स्थानों पर स्लैब टूटे हुए हैं। इस पर एक्सईएन ने कहा कि सफाई का काम करवाया जा रहा है, इस पर सैलजा ने कहा कि आप हर बार यही जवाब देते हैं कि काम हो रहा है, मगर होता कुछ नहीं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आप तुरंत नालों की सफाई करवाने के साथ ही उसकी रिपेयर भी करवाए। साथ ही फतेहाबाद व सिरसा के एंट्री पॉइंट पर गेट का निर्माण भी करवाए ताकि पता चल सके कि सिरसा शहर आ गया है। हाईवे पर खराब पड़ी लाइटों को भी तुरंत ठीक करवाने को कहा गया है। शहर के वार्ड 20 में हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने व उस पर संकेतक लगाने का भी निर्देश दिया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 17:18:57Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केरल के Marian College में छात्रों के साथ प्राचीन मार्शल आर्ट कलारी को आज़माया
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:18:260
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 06, 2026 17:18:070
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 06, 2026 17:17:520
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 06, 2026 17:17:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 06, 2026 17:17:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 06, 2026 17:17:100
Report
ASAmit Singh
FollowMar 06, 2026 17:16:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 06, 2026 17:15:260
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 06, 2026 17:15:130
Report
0
Report