icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow3 Aug 2024, 01:15 pm

रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा स्थित गांव पावटी में शनिवार को शराब ठेका खुलने का कारण भारी हंगामा हो गया

Rasooli, Haryana:

रेवाड़ी के बावल कस्बे स्थित गांव पावटी में आज शराब ठेके के खुलने पर भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर व ठेके के लिए लाए गए कंटेनर को भी पलट दिया। इस विरोध में महिलाएं भी शामिल थीं। बावल SHO लाजपत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा कई घंटों की मशक्कत के बाद SHO ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को शांत कराया। गांव की सरपंच सुनीता ने आरोप लगाया कि ठेका बिना पंचायत के प्रस्ताव या अनुमति के पास कर दिया गया जबकि पहले गांव में शराब ठेका नहीं था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kusu, Chhattisgarh:
0
0
Report

करमाखेड़ा-पुंगतालाब में वन्यजीव सप्ताह के साथ आया कठपुतली शो, संरक्षण संदेश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में 72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को ग्राम करमाखेड़ा एवं पुंगतालाब में कठपुतली शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कठपुतली शो के जरिए कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वन विभाग की ओर से बताया गया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत जिले के अलग-अलग गांवों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ा जा सके। वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन करमाखेड़ा और पुंगतालाब में कठपुतली शो के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

काशी दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों के पिंडदान से सामाजिक जागरूकता तेज

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ पिंडदान। • आगमन संस्था ने कोख में मारी गईं बेटियों की शांति के लिए किया पूजन। • 5 आचार्यों की देखरेख में पिंडदान, तर्पण, पंचबलि और ब्राह्मण भोज संपन्न। • पवित्र गंगाजल, कुशा और अग्नि से भूमि का संस्कार कर बनी विशेष वेदी। • जौ, तिल, शहद और घी से बने पिंडों का विधि-विधान से हुआ पूजन। • दक्षिण दिशा की ओर मुख कर तर्पण किया और गंगाजी में पिंड विसर्जित किए। • कार्यकर्ताओं ने सुबह 3 घंटे में तैयार किए 10 हजार पिंड। • संस्था अब तक 1 लाख 60 हजार से अधिक अजन्मी बेटियों का कर चुकी है तर्पण। • कन्या भ्रूण हत्या के महापाप के खिलाफ आगमन संस्था उठा रही आवाज। • बाइट - संतोष ओझा, संयोजक, आगमन संस्था
0
0
Report

कैराना के नाहिद हसन पर विवाद के बीच विकास के दावे तेज

Shamli, Uttar Pradesh:शामली एंकर .......... शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहने वाले नाहिद हसन जनता के लोकप्रिय नेता बताये जाते हैं।इस अंदाजा कैराना विधानसभा सीट पर जीतने से लगाया जा सकता है।एक और जहां नाहिद हसन हमेशा विवादों में रहते है।वहीं क्षेत्र की जनता ने उन्हें अभी तक तीन बार विधायक बनाया है।ओर 2027 के चुनाव में जहां सपा सीट से विधायक की दावेदारी पक्की है।वहीं क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि विपक्ष के होने के नाते वह अपने क्षेत्र में कम विकास कर पाते हैं।और कार्यकर्ताओं की बात उठाने के दौरान उन पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं。 वहीं आपको बता दे कि शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट जहां विश्व विख्यात है।वहीं कैराना विधानसभा सीट के तीन बार से लगातार विधायक रहने वाले नाहिद हसन राजनीतिक घराने से आते हैं। जिनके पिता मन्नुवर हसन और मां तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है।वहीं वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन भी सांसद है। कैराना से नाहिद हसन तीन योजनाओं से लगातार विधायक होने के साथ-साथ विवादों में भी रहे हैं। जिसमे वह कई मुकदमे होने के साथ-साथ जेल की सजा भी गये हैं।विवादों से नाता रखने वाले बाहुबली व क्षेत्र के जनता के दिलों पर राज करने वाले नाहिद हसन जनता के बीच कम आते जाते है। जनता की बीच उनकी लोकप्रियता कम नही होती है।वही बारे में जहां स्थानीय कैराना के एक निजी अबखार के वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि क्षेत्र में नाहिद हसन एक राजनीतिक घराना से आते हैं। जिसके पिता मन्नुवर हसन चारों सदन में विजय हुए थे जिनका गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम है वही उनके पिता माता तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है। जबकि वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन कैराना से सांसद है। विपक्ष की सरकार होने के नाते नाहिद हसन अपने क्षेत्र की जनता में काफी लोकप्रिय नेता है। जिन पर कई मुकदमे अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के दौरान लिखे जा चुके हैं। वहीं उन्होंने क्षेत्र में सड़के विद्यालयों का नवीनीकरण ,व अन्य कई जनता के हितों के लिये अनेकों कार्य भी किए हैं। बाइट ...
0
0
Report
Advertisement

नेपाली हाथियों का चंदिया हजारा में प्रवेश: वीडियो वायरल, ग्रामीण दहशत में

Pilibhit, Uttar Pradesh:चंदिया हजारा के जंगल में पहुंचे नेपाली हाथी, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के नजदीक जंगल में नेपाली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हाथियों के जंगल में चहलकदमी करने का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें हाथी जंगल के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी की खबर से जंगल किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर पहुंच सकता है, जिससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान हो सकता है। क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही से किसानों को फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच हाथियों की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड आबादी और खेतों की ओर बढ़ता है तो जनहानि और फसल नुकसान का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और गांव के लोगों को सतर्क करने की मांग की है।
0
0
Report

नवादा में अनंत सिंह के समर्थक युवक का टैटू चर्चा का विषय

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के प्रति एक युवक की दीवानगी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। नवादा के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव के रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवा लिया है। टैटू में अनंत सिंह की तस्वीर के साथ दादा और छोटे सरकार लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनखुश, अनंत सिंह को अपना आइडल मानता है। इसी दौरान जब उसने भीड़ में अपने सीने पर बना टैटू दिखाया तो वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया और लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। अनंत सिंह को उनके समर्थक प्यार से छोटे सरकार और दादा के नाम से ही बुलाते हैं, और इस युवक ने वही नाम अपने टैटू में भी लिखवाया है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, एक परिवार समेत 11 घायल

Begusarai, Bihar:এক दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां फोर व्हीलर और मालवाहक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। बताया गया है कि मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र से एक परिवार फोर व्हीलर पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। इसी दौरान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर मालती के पास सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से फोर व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना की 112 डायल टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान मधूबनी जिले के राजनगर थाना निवासी फोर व्हीलर चालक सह मालिक करीब 40 वर्षीय रौनक कुमार झा, करीब 40 वर्षीय रंजीत कुमार झा, करीब 32 वर्षीय पिंकी देवी, 13 वर्षीय जयम कुमार और 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र निवासी करीब 30 वर्षीय सोनी कुमारी, 7 वर्षीय हंशु कुमार, 5 वर्षीय कात्यायनी कुमारी और करीब 65 वर्षीय एकावरी देव भी हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा पिकअप चालक मुंगेर निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप कुमार और मुंगेर निवासी मोहम्मद आफताब भी घायल हुए हैं। बताया गया कि पिकअप वाहन मुंगेर से सब्जी लेकर दलसिंहसराय जा रहा था, जबकि फोर व्हीलर सवार परिवार मधुबनी से सिमरिया गंगा घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। लाइफ लाइन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साबिर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। किसी को सिर, किसी को कमर, तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है। फिलहाल फूलवड़िया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

देवघर गोलीकांड: पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार

Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र निवासी उज्जवल कुमार झा और अभय गिरि उर्फ अभय भारद्वाज शामिल हैं। देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, 14-15 सितंबर की रात गणेश पूजा के अवसर पर टाउन के समीप बरियार बांधी में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में बाबा गिरोह के सदस्य अभय गिरि, उज्जवल झा और अंकित झा उर्फ बुशली अपने अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान चंदन यादव द्वारा अंकित झा उर्फ बुशली के कंधे पर हाथ रखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अंकित झा ने पिस्टल से चंदन यादव पर फायरिंग कर दी। गोली चंदन की जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उज्जवल झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है।
0
0
Report

धमतरी बस में महिला का बैग गायब, तीन लाख के जेवरात नकदी का रहस्य

Dhamtari, Chhattisgarh:रायपुर से धमतरी अपने मायके आ रही एक महिला का बैग सफर के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया.... महिला के मुताबिक बैग में करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी रखी हुई थी..... धमतरी बस स्टैंड पहुंचने पर जब बैग नहीं मिला तो महिला परेशान हो गई और बाद में शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची...... बताया गया है रायपुर निवासी गायत्री साहू बस में सवार होकर धमतरी अपने मायके आ रही थीं..... सफर के दौरान उनका बैग बस में ही रखा हुआ था...... जब बस धमतरी बस स्टैंड पहुंची तो गायत्री ने अपना सामान देखा, लेकिन उनका बैग गायब था..... बैग नहीं मिलने पर महिला ने बस में आसपास तलाश की और जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका..... आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मौका पाकर बैग पर हाथ साफ कर दिया..... वही पीड़िता गायत्री साहू का कहना है बैग में करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी रखी हुई थी.... अचानक बैग गायब होने से महिला और उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई..... घटना के बाद गायत्री साहू अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय धमतरी पहुंचीं..... उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर चोरी हुए जेवरात और नकदी बरामद करने तथा आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है
0
0
Report
Advertisement

रानीबाग में ATM गैस वेल्डिंग से लाखों की लूट, चोर फरार

New Delhi, Delhi:रानीबाग में ATM काटकर लाखों की चोरी, CCTV का मुंह मोड़कर भागे बदमाश काली किया कार में आए थे चोर, गैस वेल्डिंग से काटा ATM हैदराबाद कंट्रोल रूम से मिली पुलिस को सूचना लोकेशन: रानी बाग़ दिल्ली के रानीबाग इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM को गैस वेल्डिंग से काटकर चोर लाखों रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले शातिर चोरों ने ATM में लगे CCTV कैमरों की दिशा ही बदल दी ताकि उनका चेहरा रिकॉर्ड न हो सके। घटना रानीबाग स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM की है। जानकारी के मुताबिक, चोर काले रंग की किया कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने सबसे पहले ATM के ग्रीन शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने सबसे पहले ऊपर लगे CCTV कैमरे का मुंह नीचे की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अपने साथ लाई गई गैस वेल्डिंग मशीन से ATM मशीन को काटा। मशीन के अंदर कैश रखने वाली ट्रे को निकालकर उसमें रखा सारा कैश लूट लिया और आराम से फरार हो गए। जाते-जाते वे शटर को फिर से बंद कर गए। सूत्रों के मुताबिक, इस चोरी की जानकारी सबसे पहले हैदराबाद स्थित बैंक के सेंट्रल कंट्रोल रूम को लगी। कंट्रोल रूम में ATM का अलार्म बजा था। कंट्रोल रूम ने तुरंत रानीबाग थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे! रानीबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरों के भागने के रूट को ट्रेस कर रही है। मौके के आसपास और रूट पर लगे सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि काली किया कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में लगता है कि चोर पेशेवर हैं और पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
0
0
Report

नीमकाथाना में 23 RLP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा: पंचायत चुनाव से पहले बड़ा पल

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर पंचायत चुनावों से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को लगा झटका。 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस ज्वाइन。 ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में करीब 23 कार्यकर्ताओं की कांग्रेस ज्वाइन。 कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने पार्टी का दुपट्टा ओर माला पहनाकर करवाई ज्वाइन。 सीकर जिले के नीमकाथाना में पंचायत चुनावों से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को झटका लगा है। RLP से जुड़े करीब 23 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंचायत चुनावों से पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद जारी है। इसी क्रम में RLP के करीब 25 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। वहीं, ओमप्रकाश नेहरा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में रहते हुए उन्होंने नीमकाथाना अध्यक्ष पद का भार भी निभाया रेखा की जो पार्टी के यहां के मालिक बने हुए हैं उनसे आहत होकर आज कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है और अब उसी गति के साथ जन सेवा ओर उसी संघर्ष के साथ करने का वादा किया है।इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ भूपेंद्र सिंह मुंडा रंधावा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

54वां नवरात्र गरबा महोत्सव रामझरोखा मैदान पर शुरू; मूर्ति पॉप-केमिकल मुक्त

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल की ओर से 54वें नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 अक्टूबर से नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में माता का भव्य दरबार सजेगा और प्रतिदिन गरबा रास की धूम रहेगी। बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा करीब 10 फीट ऊंची माता की प्रतिमा तैयार की जा रही है, जिसमें पीओपी व केमिकल का उपयोग नहीं होगा। गरबा आयोजन को लेकर विशेष पुरस्कार एवं बंपर पुरस्कार भी रखे जाएंगे। वहीं 6 अक्टूबर से गुजरात के प्रशिक्षकों द्वारा होटल अतिथि इन हॉल में दोपहर 3 बजे से निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडल ने मैदान کی सफाई و मरम्मत के लिए नगर परिषद को पत्र भी दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top