icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123501
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow6 Aug 2024, 01:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भभुआ में कार पलटी, युवक की मौत, मुआवजे की मांग

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के बड़े पुत्र सिवांशु कुमार सिंह (व्यवसायी) की मौत हो गई। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने बताया कि यह घटना भोर में लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई। सिवांशु मरिचांव से अपने गांव बारे लौट रहा था। तभी मोड़ के पास अचानक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन कार पानी में डूब जाने से दम घुटने से सिवांशु की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अनुसार सूचना सुबह करीब 5 बजे दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को गड्ढे से बाहर निकाला, तब तक युवक की जान जा चुकी थी। मृतक अपने पीछे माता-पिता, एक छोटा भाई और एक बहन छोड़ गया है। वह पिता के साथ गिट्टी-बालू का व्यवसाय संभालता था। गांव में शोक की लहर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और पूर्व प्रमुख ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

आगरा के कालिंदी विहार में मॉर्डन रोड परियोजना से धूल, लोगों की सेहत बिगड़

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कालिंदी विहार में सीएम ग्रिड योजना के तहत 77 करोड़ की लागत से मॉर्डन रोड का विकास कार्य चल रहा है, लेकिन यही विकास कार्य अब यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, सुबह से देर रात तक धूल के गुबार लोगों को बीमार बना सकते है, स्थानीय दुकानदार दिल से परेशान है तो सड़क पर चलने वाले लोगों के कपड़ों का रंग तक बदल जाता है नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और निजी कंपनी कोणार्क एसोसिएट की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है, छिड़काव जैसे महत्वपूर्ण नियमों का भी पालन निजी फर्म नहीं कर रही जिससे न सिर्फ धूल के गुबार उड़ रहे है बल्कि वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है, शायद यही कारण है कि इस साल वायु स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी नगर निगम आगरा तीसरे पायदान से लुढ़कर चौथे पायदान पर आ गया कोणार्क एसोसिएट की मनमानी पर अब अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है, साथ ही मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते भी धूल उड़ रही है, एजेंसी को वाटर स्प्रिंकलर से स्प्रे कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा ताकि धूल को उड़ने से रोका जा सका है
0
0
Report
Advertisement

पारसोली में कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली कस्बे में आपसी कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारसोली निवासी असलम पिता छोटू मंसूरी ने सोमवार रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अचेत अवस्था में पारसोली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह और एएसआई भवानी सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

EWS आरक्षण में सरलीकरण पर भाटी यात्रा की घोषणा, राजस्थान युवाओं को लाभ की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विधायक रविंद्र सिंह भाटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। EWS आरक्षण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस。 भाटी ने कहा - राजस्थान के कुछ लोगों को EWS आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। राजस्थान में EWS आरक्षण को लेकर सरलीकरण हुआ। लेकिन केंद्र सरकार ने EWS के जमीन संबंधित नियमों में राहत नहीं दी。 प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र नहीं लिखा。 प्रदेश सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया。 आने वाले समय में पंचायत के चुनाव हैं。 वोट के लिए गांवों में जाएगी, लेकिन EWS आरक्षण के सरलीकरण की बात कोई नहीं कर रहा है。 25 तारीख से बाड़मेर से गांव-गांव जाएंगे, EWS में सरलीकरण को लेकर लोगों को जोड़ेंगे。 केंद्र की शर्तों की वजह से राजस्थान के युवाओं को फायदा नहीं मिल रहा है。 केंद्र के 5 एकड़ जमीन के नियम में सरलीकरण की मांग。 EWS में सरलीकरण की मांग लेकर भाटी निकलेंगे यात्रा
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से पहले RCA में सचिव पद को लेकर घमासान

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur राजस्थान क्रिकेट संघ में शुरु हुआ सियासत का बड़ा पॉवर गेम 29 सितंबर को होने है RCA के चुनाव लेकिन इससे पहले ही बाड़ेबंदी हुई शुरू जयपुर -दिल्ली रोड स्थित एक होटल में की गई बाड़ेबंदी करीब 10 से ज्यादा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बाड़ेबंदी में दरअसल तीन अलग-अलग गुटों में बंट चुके हैं सचिव इन्हीं गुटों में से एक गुट है जिला क्रिकेट संघों के सचिव का ग्रुप सूत्र सूचना ये कि सचिव गुट चाहता है कि RCA का सचिव हो जिला क्रिकेट संघ का सचिव जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सरकार जो तय करे उसका नाम हो तय लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि आखिर कौन करवा रहा है ये बाड़ेबंदी कौन RCA के चुनाव में कर रहा है बाड़ेबंदी से अपना शक्ति प्रदर्शन
0
0
Report

जमुई की युवती के मामले में शीला मंडल का बयान: तत्काल कार्रवाई और कड़ाई

Patna, Bihar:जमुई में युवती के साथ हुई घटना को लेकर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल का बयान सामने आया है। मंत्री ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी। मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महिला आयोग की ओर से भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी समाज में प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के इस घटना को छिटपुट बताए जाने वाले बयान पर भी शीला मंडल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले भी बिहार में इस तरह की घटनाएं होती थीं, लेकिन अब और पहले की स्थिति में फर्क यह है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर रहा है। शीला मंडल ने कहा कि घटना में जो लोग अभी बचे हुए हैं, वे जहां भी होंगे, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर डकैती: बेटा बंधक, 3.5 लाख नकद-15 लाख जेवरात लूट

Munger, Bihar:जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर सनसनीखेज डकैती, बेटे को बंधक बनाकर 18.5 लाख की लूट जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में अपराधियों ने पुलिस गश्ती की पोल खोल दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर में हथियार से लैस 4-5 बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और बेटे को पीटकर बंधक बनाकर 3.5 लाख कैश और 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 3 बजे की है。 पीड़ित परिवार के अनुसार सभी नकाबपोश बदमाशों के हाथ में देसी कट्टा और धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाश सीधे बेटे के कमरे में पहुंचे। आहट सुनकर बेटा जागा तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बेटे को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आधे घंटे तक घर में लूटपाट मचाई। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 3.5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। फरार होते समय बदमाश धमकी देते गए कि अगर पुलिस को खबर की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर से परिवार काफी देर तक घर में दुबका रहा। बदमाशों के जाते ही 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस पहुंची। सूचना पर जमालपुर पुलिस सुबह 6 बजे दल-बल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर हुई इस बड़ी वारदात के बाद फरीदपुर दास टोला में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात्रि गश्ती न के बराबर होती है, इसी का फायदा उठाकर अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रत्याशी नामांकन: भाजपा बनाम कांग्रेस भिड़ंत

Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ देवली नगर पालिका सभागार पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन जमा कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका सभागार में होगा। देवली नगर पालिका में भाजपा के 17 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 8 पार्षद हैं। इसके अलावा 10 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीते हैं। इससे पहले भाजपा की कजोड़ी देवी देवली नगर पालिका अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के चार नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, सियासी हलचल तेज

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की चारों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए Sियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद, अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न दलों के पार्षदों ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में भाजपा की ओर से विजय जटिया और कांग्रेस की ओर से रेखा जैन ने उपसभापति पद के लिए नामांकन किया है। यहां कांग्रेस के पास 20 पार्षदों के साथ दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है, जबकि भाजपा के 17 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद है। ऐसे में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर मुकाबला अहम माना जा रहा है। अरनोद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से ईश्वर चौधरी और कांग्रेस की ओर से पिंकी मीणा ने नामांकन दाखिल किया है। 20 वार्डों वाली अरनोद नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। इससे पहले भाजपा के राहुल मीणा अरनोद नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है, जबकि दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। छोटीसादड़ी नगर पालिका में भी उपाध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा की ओर से रामचंद्र माली और प्रदीप उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से भरत खटीक ने नामांकन भरा है। यहां उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा का बोर्ड बनने के बाद अब उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। धरियावद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से अनिल वक्तावत और भाजपा की ओर से भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे उपाध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। चारों निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाली प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों और पार्षदों की नजर बनी हुई है। नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान के बाद यह तय होगा कि प्रतापगढ़, अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किस पार्षद को मिलती है।
0
0
Report

शाहबाद में धान खरीद शुरू न होने पर किसानों ने रोड़ जाम किया: गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्त्व में प्रदर्शन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर शाहबाद में किसानों का रोड जाम आज गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान जुटे, पुलिस ने जगह-जगह लगाए बैरिकेड्स शाहबाद::-- हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सरकारी खरीद शुरू न होने के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार, 22 सितंबर को शाहबाद में रोड जाम करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और शहर में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल हॉल में एकत्रित हो रहे हैं। किसान संगठनों ने रोड जाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने सितंबर में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की थी, लेकिन 15 सितंबर के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई। इसके बाद 16 सितंबर को किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया था। प्रशासन की ओर से 20 सितंबर तक खरीद शुरू करवाने का आस्वासन दिया गया, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हो सकी। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के साथ किए गए आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। किसान पिछले कई महीनों से धान की खरीद शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खरीद शुरू नहीं किए जाने के कारण किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top