121102
जिला सचिवालय में समाधान शिविर, 32 शिकायतों में से 21 का हुआ मौके पर समाधान
Palwal, Haryana:जिला सचिवालय के सभागार में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। लंबित शिकायतों के जल्द निवारण का आश्वासन भी दिया गया। एसडीएम नरेंद्र कुमार ने आम जनता की समस्याएं सुनी और अधिकतर शिकायतों का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया। डीएसपी विजय कुमार ने भी लोगों की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में अपनी मांगों को लेकर तहसीलों में गरजे लेखपाल, कामकाज किया ठप
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आज राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। जिले भर के लेखपाल अपनी पुरानी और लंबित मांगों को लेकर आज से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। तहसीलों में कामकाज का बहिष्कार कर लेखपाल धरने पर बैठ गए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। लेखपालों का दोटूक कहना है कि जब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह आर-पार की लड़ाई और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिले की सभी तहसीलों में आज सन्नाटा पसरा है, तो वहीं तहसील परिसरों में धरने पर बैठे लेखपालों की नारेबाजी गूंज रही है। पुवायां तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक, लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने काम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। दाखिल-खारिज, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश जैसे सभी जरूरी काम ठप पड़ गए हैं, जिससे तहसीलों में आने वाले आम जनता और किसान खासे परेशान हैं।धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। लेखपाल संघ की मुख्य मांगें हैं जिनमें लेखपाल पद का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक की जाए। सेवा नियमावली में संशोधन कर अंतर्जनपदीय (Inter-district) ट्रांसफर की नीति लागू हो। फील्ड वर्क के अनुसार यात्रा भत्ते में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। काम के आधुनिक और डिजिटल स्वरूप को देखते हुए पद को तकनीकी संवर्ग घोषित किया जाए।पुवायां तहसील में भी भारी संख्या में लेखपाल धरने पर डटे हुए हैं। लेखपालों का आरोप है कि सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर उनसे ऑनलाइन और तकनीकी काम तो ले रही है, लेकिन जब उनके अधिकारों, वेतनमान और तकनीकी पद घोषित करने की बात आती है, तो शासन आंखें मूंद लेता है। लेखपालों ने साफ चेतावनी दी है कि इस बार वे किसी खोखले आश्वासन पर नहीं मानेंगे। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, उनका धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।0
0
Report
औरैया UPI के मुद्दे पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे का बीजेपी पर हमला
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद पहुंचे इटावा-औरैया सपा सांसद जितेंद्र दोहरे को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने UPI से जुड़े मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने UPI पर लगाए जा रहे चार प्रतिशत के बोझ को वापस लेने की मांग उठाई। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सपा सांसद ने उन पर दल बदलने को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही बीजेपी सरकार पर रोजगार, कानून व्यवस्था, बुलडोजर कार्रवाई और किसानों के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बुलाकर ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों की मांग है कि UPI पर चार प्रतिशत का जो बोझ डाला गया है, उसे वापस लिया जाना चाहिए। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि वह दस साल में दस बार दल बदल चुके हैं। आज यहां हैं, कल वहां हो सकते हैं और चुनाव आते-आते समाजवादी पार्टी में भी आ सकते हैं। सपा सांसद ने कहा कि जो पीड़ित है, वही PDA है और समाजवादी पार्टी में सभी पीड़ितों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए जितेंद्र दोहरे ने कहा कि बुलडोजर के सहारे लोगों के घर गिराए गए और रोजगार छीने गए। उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी, रोजगार और अपनी आय बढ़ाने की जरूरत है। बारिश से किसानों की धान और बाजरा की फसल खराब हुई है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। कानून व्यवस्था को लेकर भी सपा सांसद ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और गरीब जनता की सुनवाई नहीं हो रही। बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में जनता सबका हिसाब कर देगी। जितेंद्र दोहरे, सपा सांसद0
0
Report
पुलिस की गाड़ी से बाइक की टक्कर, एक की मौत
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti- यूपी के श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सेमरी मार्ग की हैं, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बाइट - सड़क हादसे में घायल युवक0
0
Report
Advertisement
सSingरौली के बैढ़न में 40 फीट गिरी बोलेरो, 5 यात्री सुरक्षित बच निकले
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। बहन क्षेत्र स्थित रेलवे की छोटी पुलिया के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे मयार नदी में जा गिरी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे, जो शासन से बैढ़न आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद बोलेरो नदी में ही फंसी रही। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर बोलेरो नदी में जाकर समा गई….हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
चिराग पासवान यूपी चुनाव में बड़े दावे, बिहार-प्रदेश में सरकार पर सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना चिराग पासवान जी को एक तरफ बिहार में अपनी ही सरकार की कार्यशैली को लेकर शर्मिंदगी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन केंद्र में उसी बीजेपी सरकार के सहारे बने हुए हैं और बिहार में भी उसी गठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं। यानी चिराग पासवान की राजनीति में यह विरोधाभास अब खुलकर सामने आने लगा है। चिराग पासवान जी हालांकि अपने वादे पर कायम नहीं रहते हैं। बाद में प्रधानमंत्री जी का कोई संदेशा जाएगा, तो हो सकता है उनकी चुप्पी भी साथ चली जाए। लेकिन आज वो खुद कह रहे हैं कि जिस सरकार में हैं, उसी की कार्यशैली से उन्हें शर्मिंदगी हो रही है—चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार。 वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में चार सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। अब सवाल ये है कि ये सिर्फ बयानबाजी है या सच में चुनाव लड़ेंगे? अगर सच में सरकार की कार्यशैली से शर्मिंदगी हो रही है, तो सत्ता से इस्तीफा दीजिए और चुनाव मैदान में उतरिए。 रामविलास पासवान जी ने देश की राजनीति में संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई थी। कोई व्यक्ति सिर्फ किसी दल के सहारे चलकर एक दिन में बड़ा नेता नहीं बन जाता। उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है, अपनी बात पर कायम रहना पड़ता है。 इसलिए चिराग पासवान जी जो बात कह रहे हैं, उस पर कायम रहें। चार सौ सीटें दूर की बात है, कम से कम तीन सौ सीटों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़कर दिखाइए。 हर दल चाहता है कि उसकी पार्टी का विस्तार हो, इसमें बुराई क्या है? लेकिन इन तमाम चीजों को नेतृत्व देख रहा है और नेतृत्व ही इस पर फैसला करेगा। हम किसी तरह का दबाव नहीं बना रहे हैं। हमने स्पष्ट कहा है कि इन सभी विषयों को नेतृत्व देख रहा है और आगे भी नेतृत्व ही देखेगा。 जहां तक श्री चिराग पासवान जी का सवाल है, वे हमारे मजबूत सहयोगी हैं। वे मजबूत के साथ केंद्र और बिहार, दोनों जगह सरकार में शामिल हैं और देश एवं बिहार की जनता की भलाई के लिए अपना योगदान दे रहे हैं。 भाजपा अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है। अगर किसी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यह तय करता है कि उसे दूसरे राज्यों में भी अपना संगठन और जनाधार बढ़ाना है, तो इसमें गलत क्या है? इसी तरह, अगर चिराग पासवान जी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की मंशा जताई है, तो इसमें भी कोई गलत बात नहीं है। वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, पार्टी की बागडोर उनके हाथ में है और अपनी पार्टी के भविष्य को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है。 हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका संगठन मजबूत हो, उसका विस्तार हो और अलग-अलग राज्यों में उसकी राजनीतिक मौजूदगी बढ़े। चिराग पासवान जी भी उसी दिशा में अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
धौलपुर रेलवे स्टेशन: पटरियों से पार खतरा, फुट ओवरब्रिज का प्रयोग अनिवार्य
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही और जान से खिलवाड़ का नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है। लोग फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे रेल पटरियों को पैदल पार करते नजर आ रहे हैं। प्लटफार्म नंबर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ब्रिज बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यात्री शॉर्टकट के चक्कर में पटरियों से होकर गुजर रहे हैं। यह आदत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यदि इस दौरान अचानक ट्रेन आ जाए तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होता है, जो पटरियों पर फिसल सकते हैं। कई बार यात्री सामान के साथ पटरियां पार करते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। जरूरत है कि रेलवे पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना सहित सख्त कार्रवाई करे और लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए, ताकि यात्री अपनी जान जोखिम में डालने के बजाय फुट ओवरब्रिज का ही उपयोग करें।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सेवादल के सत्याग्रह के बीच इस्तीफे की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:देश में ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के अरोपों क़ो लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है।राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस सेवादल की ओर से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।कांग्रेस सेवादल के मुताबिक शनिवार शाम को सत्याग्रह के बाद कार्यकर्ता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर कूच करेंगे। इसके साथ ही जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाने की भी तैयारी है।कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि उनके संगठन का सबसे बड़ा मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।0
0
Report
रामपुर के खेत में पूरन हत्या: गले पर धारदार हथियार से वार, जांच जारी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में खेत में मिला 45 वर्षीय पूरन का खून से लथपथ शव, गधे पर धारदार हथियार से वार के निशान से मचा हड़कम्प। दुकान के पास खेत में मिला शव, परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी। मौके पर ASP-CO समेत पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की घटना है जहाँ गांव विजया में दुकान के पास खेत में 45 वर्षीय पूरन का शव पड़ा मिला, मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी है, पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, CCTV के आधार पर कड़ियां जोड़ने की कोशिश, पोस्टमार्टम के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
कबीरपुर गांव में चोरों का धावा: ट्यूबवेल से लाखों का सामान चोरी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - कबीरपुर गांव में चोरों का धावा, ट्यूबवेल से लाखों का सामान चोरी - पंचायत भवन के पास बने ट्यूबवेल पंप का चोरों ने तोड़ा ताला - मोटर पंप मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उठा ले गए चोर - सुबह पंप ऑपरेटर राहुल पटेल पहुंचा तो टूटा मिला कमरे का ताला - अंदर से मोटर पंप और अन्य सामान गायब मिलने से मचा हड़कंप - इसी ट्यूबवेल से पूरे गांव में होती है पानी की सप्लाई - चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही - घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जांच में जुटी पुलिस - मुगलसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव का मामला.0
0
Report
Advertisement
हाटा नगरपालिका में करोड़ों रुपये के घोटाले के 11 आरोप: जांच निष्कर्ष स्पष्ट, आरोप निराधार
Kushinagar, Uttar Pradesh:हाटा नगरपालिका पर लगे करोड़ों रुपयों के घोटालों के आरोप शिकायत में हाटा नगरपालिका में लाइटों से लेकर वाहनों की खरीद, दवाओं से लेकर डीजल और टेंडर प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। बीते साल दिसम्बर में वार्ड नंबर 23 के निवासी उमेश कुमार सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ 11 बिंदुओं में शिकायत दर्ज कराई थी। चार सदस्यीय टीम जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नियुक्त हुए, अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड हाटा, लोक निर्माण विभाग और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने 11 बिंदुओं पर जांच की। पहले आरोप पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर थे कि हाटा-कप्तानगंज और गौरी रोड की विक्टोरिया लाइट, NH-28 की स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट में गड़बड़ी हुई, पर जांच आख्या में बताया गया कि प्रमुख चौराहों पर तिरंगा डेकोरेटिव लाइट और NH-28 पर श्मशान घाट से मुजहना कट तक स्ट्रीट लाइट का काम GeM पोर्टल के जरिए कराया गया और संबंधित फर्मों को भुगतान किया गया। इसके बाद 90 वॉट की 200 लाइट और 100 बैंड क्लैंप की खरीद का भी उल्लेख है। 2022 से 2025 तक ट्रैक्टर और वाहनों की खरीद पर जांच में गोपाल ऑटो ट्रेडर्स, हाटा से किए जाने की बात कही गई है। जांच आख्या के अनुसार झाड़ू, चूना, ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवा, डीजल-पेट्रोल और वाहनों की मरम्मत में घोटाले के आरोप भी लगाए गए। फिनायल, टेमीफास और किंगफाग जैसी दवाओं की खरीद GeM पोर्टल से हुई, जबकि डीजल का भुगतान PFMS पोर्टल के जरिए हुआ। यानि शिकायत में उठे सवालों के जवाब में खरीद प्रक्रिया और भुगतान का ब्यौरा दिया गया। अब बात उस आरोप की जो सीधे कूड़ा प्रबंधन से जुड़ा था। शिकायतकर्ता ने कूड़ा ढोने वाली ट्रॉलियों को ढकने के लिए तिरपाल और पॉलीथीन की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया, पर जांच आख्या में बताया गया कि 10 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम SBS इंफ्रायर्स प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ को दिया गया है और कूड़े को हर तिरपाल से ढककर ले जाने की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्म की है। अगला आरोप OEM कोड वाली कंपनियों से अथॉराइज्ड सर्टिफिकेट के बिना सामान खरीदने का था; जांच में चयनित फर्मों द्वारा OEM लेटर लगाए जाने की बात कही गई, और बिना टेंडर खोले सामान खरीदने का आरोप भी उठाया गया था, लेकिन सामग्री GeM पोर्टल से खरीदे जाने की बात सामने आई। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे: शिकायतकर्ता ने विज्ञापन दैनिक समाचार पत्रों के बजाय पाक्षिक अखबारों में प्रकाशित कराने का आरोप लगाया, जबकि जांच रिपोर्ट में दैनिक हिन्दुस्तान, स्वतंत्र चेतना और दैनिक जागरण में ई-निविदा सूचना प्रकाशित होने का उल्लेख किया गया है। आख़िर में सबसे बड़ा आरोप वर्क ऑर्डर जारी कर मनमाने भुगतान का था; जांच आख्या में लैपटॉप, 25 KVA ट्रांसफॉर्मर-केबल, पार्कों में ग्रास कटिंग, कार्यालय में CCTV और बरसात से पहले दोराची नाला की सफाई जैसे कार्यों के भुगतान का विवरण दिया गया है, यानी 11 आरोपों पर जांच दस्तावेजों का हवाला दिया गया है। जांच के निष्कर्ष में इन आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताया गया है और नगरपालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग समेत विभिन्न योजनाओं से मिली धनराशि के उपयोग को नियमानुसार बताया गया है, यानी शिकायतकर्ता के आरोपों में कहीं भी आरोप साबित नहीं हुए। रामानंद सिंह – अध्यक्ष, हाटा नगर पालिका परिषद मीनू सिंह – अधिशासी अधिकारी, हाटा नगर पालिका परिषद0
0
Report
अमेठी लेखपालों का धरना: 8 सूत्री मांगों के साथ तहसीली परिसर में प्रदर्शन
Amethi, Uttar Pradesh:आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल बैठे धरने पर, तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए घराने पर बैठा संघ, अवर मंडलीय स्थानांतरण न होना, प्रारम्भिक वेतन मांगे वृद्धि न होना, पदोन्नति न होना जैसी तमाम मांगों को लेकर तहसील परिसर में कर रहे धरना, नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, 8 तारीख को समस्त ऑनलाइन कार्यों का होगा बहिष्कार।0
0
Report
भिवंडी मार्ग पर ट्रक समेत एक करोड़ का गुटखा जप्त, LCB की बड़ी कार्रवाई
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर गुटखा विक्रीचे हब बनले असून ठाणे, मुंबई, नवी मुंबईत मोठ्या प्रमाणात गुटखा विक्रीसाठी आणला जात आहे. अशाच मुंबईच्या दिशेने निघालेल्या ट्रकवर ठाणे ग्रामीणच्या स्थानिक गुन्हे शाखेने कारवाई करत ट्रकसह एक कोटी रुपयांचा गुटखा जप्त केला आहे. मध्य प्रदेशातील इंदोर येथून मुंबईच्या दिशेने मुंबई-नाशिक महामार्गावरून एका ट्रकमध्ये एक कोटींचा गुटखा विक्रीसाठी नेला जात असल्याची गुप्त माहिती स्थानिक गुन्हे शाखेचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक दादासाहेब एडके यांना मिळाली होती. त्यानंतर पोलीस उपनिरीक्षक शिवराज झांजुर्णे व पथकाने शुक्रवारी सकाळपासून येवई नाका येथे सापळा लावला होता. दुपारी बारा वाजताच्या सुमारास संशयित ट्रक क्रमांक MH 18 BZ 4528 आली असता पोलिसांनी थांबवून चौकशी सुरू केली. त्याचवेळी चालक ट्रक सोडून पसार झाला. त्यानंतर पथकाने ट्रक येवई नाका येथील स्थानिक गुन्हे शाखेच्या चौकीवर आणून तपासणी केली. तपासणीत ट्रकमध्ये गोण्यांमध्ये ५५ लाख ८ हजार रुपयांचे २७ हजार ५४० पॅकेट राजनिवास गुटखा आणि २६ लाख ४३ हजार ८४० रुपयांची झेड-वन सुगंधित तंबाखू असा एकूण ८१ लाख ५१ हजार ८४० रुपयांचा गुटखा आढळला. त्यानंतर अन्न सुरक्षा विभागाचे सहाय्यक आयुक्त योगेश ढाणे, अधिकारी कस्तुरी चिपळूणकर आणि अरविंद कांडेलकर यांना पाचारण करण्यात आले. त्यांनी पंचनामा करून मुद्देमाल व ट्रक असा एकूण एक कोटी रुपयांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. पोलिसांच्या या कारवाईमुळे गुटखा माफियांचे धाबे दणाणले आहेत.0
0
Report
Advertisement
जयपुर की लखपति दीदियाँ उद्यमी बनेंगी; राजकीय सहयोग से नया इतिहास
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - लखपति दीदियाँ बनेगी सफल उद्यमी भजनलाल सरकार के सहयोग से लिखेंगी नया इतिहास राजीविका के उत्पाद जल्द आयेंगे ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर दुनियाँ भर में प्रदेश की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद देश दुनियाँ में बिखेरेंगे अपनी गुणवत्ता की चमक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा राजस्थान के महिला सशक्तिकरण मॉडल ने दुनियाभर में बनाई अपनी पहचान0
0
Report
यूजीसी कानून में बदलाव के लिए दिल्ली में आंदोलन का ऐलान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पूर्व दिल्ली सरकार के एपीएमसी चेयरमैन नरेंद्र त्यागी ने कहा है कि अगर यूजीसी कानून में जरूरी बदलाव नहीं किया गया तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नरेंद्र त्यागी ने जातिसूचक शब्दों को लेकर बनाए गए प्रावधान में बदलाव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उपराज्यपाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में यूजीसी कानून को लेकर एक बार फिर विवाद और मांग तेज होती दिखाई दे रही है। पूर्व दिल्ली सरकार के एपीएमसी चेयरमैन नरेंद्र त्यागी ने यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। नरेंद्र त्यागी का कहना है कि यूजीसी कानून में जातिसूचक शब्दों को लेकर बनाए गए प्रावधान में बदलाव किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। नरेंद्र त्यागी ने कहा कि संबंधित पक्षों के सामने अपनी मांग रखी जाएगी और कानून में बदलाव की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल इस ऐलान के बाद यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली में आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।0
0
Report
सूरजपुर के स्कूल में जहरीला कोबरा पहुँचा, बच्चों में भय मचा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर स्कूल में घुसा जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप, स्थानीय ग्रामीणों ने कोबरा का किया रेस्क्यू, राहत की बात, बड़ा हादसा टला, छात्रों और शिक्षकों में दहशत, लांजीत गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला0
0
Report
Advertisement
