Back
पलवल: हथियारबंद ब्लाइंड लूट के एक आरोपी की गिरफ्तारी
HSHarish Sharma2
Feb 26, 2026 12:04:23
Palwal, Haryana
पलवल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में काइम ब्रांच पलवल ने ट्रक चालक से हथियार के बल पर हुई ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मनोज वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में काइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना और इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को बुलन्दशहर निवासी ट्रक चालक हरेन्द्र ने थाना चांदहट में शिकायत दी थी۔ शिकायत के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को वह अपनी कैंटर गाड़ी में गैस के खाली सिलेंडर लेकर नोएडा से गुरुग्राम की ओर जा रहा था। रास्ते में कुंडली–गाजियाबाद–पलवल एक्सप्रेसवे पर अमरपुर फ्लाईओवर के पास वह टॉयलेट के लिए रुका, तभी दो अज्ञात युवक देशी तमंचा लेकर पहुंचे और मोबाइल फोन व 5000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने फोनपे का पासवर्ड पूछकर 3200 रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और मौके से फरार हो गए।
मामले में थाना चांदहट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान काइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने 24 फरवरी 2026 को हथीन मोड़ के पास से एक आरोपी को काबू कर लिया। TIP प्रक्रिया के चलते आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अभी तक यह पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर लूटे गए 2500 रुपये और रेडमी मोबाइल बरामद कर लिया है।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 26, 2026 13:37:340
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:37:140
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 13:36:440
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 26, 2026 13:36:260
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 13:36:070
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:32:310
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 26, 2026 13:32:130
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 26, 2026 13:31:410
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 26, 2026 13:31:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:30:530
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:30:380
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 26, 2026 13:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report