icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow22 Jul 2024, 02:12 pm

जमीनी विवाद में हुए जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल एवं खाली कारतूस बरामद

Palwal, Haryana:

क्राइम ब्रांच होडल निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार बीते 12 जुलाई औरंगाबाद निवासी ने शिकायत दी कि जब उसका बेटा जिम के लिए गया था। उसी समय पड़ोसी द्वारा बेटे को सूचना मिली कि कुछ युवक उनके खेत जोत रहे हैं। जिन्हें रोकने वह अकेला ही जिम से सीधा खेत पहुंच गया। जहां आरोपी युवकों ने बेटे पर गोली चला दी और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने वारदात में शामिल 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे 1 अवैध देसी कट्टा व खाली कारतूस बरामद हुए। वहीं अन्य साथियों की तलाश जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में निर्दलीय पार्षदों के जत्थे की पहुंच, जनता से सहयोग की अपील

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) हनुमानगढ़ पहुंचा निर्दलीय पार्षदों का जत्था: आंखों में आंसू लेकर जनता से मांगा सहयोग हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय पार्षदों का जत्था सोमवार सुबह हनुमानगढ़ पहुंच गया। सभी पार्षद सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से स्टेशन पर उतरे। आंखों में आंसू लिए वे जनता से सहयोग की गुहार लगाते दिखे। स्टेशन पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने पार्षदों के चारों ओर घेरा डालकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। भीड़ और तनाव के माहौल में समर्थकों ने सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया। पूर्व सभापति सुमित रणवां ने इस मौके पर जनता से खुलकर सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षदों को वोटिंग का अधिकार मिलना चाहिए। रणवां ने साफ कहा- अब यह काम भी जनता को ही करना होगा। निर्दलीय पार्षदों के इस पहुंचने से शहर की राजनीति में नया मोड़ आने की चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही आगे का रास्ता निकलेगा.
0
0
Report

नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कमल या हाथ भारी, मुकेश सिंघल बनेंगे अध्यक्ष?

Dholpur, Rajasthan:आज होगा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव,खिलेगा कमल या मजबूत होगा हाथ बीजेपी के मुकेश सिंघल से कांग्रेस की रेनू सिंघल का मुकाबला बाड़ी :- नगर पालिका अध्यक्ष के पद का आज निर्वाचन किया जाएगा। उपखंड प्रशासन द्वारा इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से जहां निर्विरोध पार्षद बने मुकेश सिंघल मैदान में है वहीं कांग्रेस ने रेनू सिंघल को मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि आज शहर के 45 पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए किसका चुनाव करते हैं। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी जो 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतों की गणना होगी और चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। नगर पालिका के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में परिणाम आने पर कांग्रेस जहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और उसे 21 सीटे मिली,वहीं भाजपा को मात्र 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी ने भी दो सीटे जीती,वहीं 14 पर निर्दलीय विजयी हुए। ऐसे में कांग्रेस की बहुमत से केवल दो सीट कम रही लेकिन वह सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी। चुनाव परिणाम के बाद जब पार्षदों की अलग-अलग खेमो ने कैंपिंग की गई तो कांग्रेस इसमें चूक गई। वर्तमान में बीजेपी की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। बीजेपी के पास खुद के आठ पार्षदों के साथ ज्यादातर निर्दलीय पार्षद है वहीं कांग्रेस के 5,6 पार्षद भी उनके पास बताये जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस के रेनू सिंघल को मैदान में उतारने के बाद उनके पति विष्णु सिंगल भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के साथ एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जो संभावना व्यक्त की जा रही है उनमें मुकेश सिंघल अध्यक्ष बनते दिखाई दे रहे है। अगर सूत्रों की मानें तो बीजेपी के खेमे में वर्तमान में 27,28 पार्षद बताए गए हैं,वहीं कांग्रेस के पास 17, 18 की संख्या है
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपाके पार्षदों का वायरल वीडियो

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव से पहले भाजपा के पार्षदों ने जारी किया विडियो भाजपा के सभी पार्षद किसी होटल में साथ बैठे नज़र आ रहे हैं, भारत माता के जयकारे, भाजपा ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते नज़र आ रहे है विडियो जारी कर पार्षदों बोले - राजसमंद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा, 27 विजेता पार्षद एकजुट होकर आज बनाएँगे बोर्ड सभी पार्षदों में क़रीब 4 मीनट लम्बा विडियो किया जारी, सभी पार्षदों का कहना हम पार्टी के साथ हैं आज नगर परिषद के सभापति पद के लिये 10 बजे से होंगे मतदान
0
0
Report

पटना में 75 वार्डों की सफाई बदहाल, 200 जर्जर वाहन शहर को गंदगी दे रहे

Patna, Bihar:पटना के सभी 75 वार्डों में घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था इन दिनों बदहाल है। इसकी बड़ी वजह नगर निगम के सफाई वाहनों की खराब हालत बताई जा रही है। निगम के लगभग 500 सफाई वाहनों में करीब 200 वाहन अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इनकी मरम्मत भी संभव नहीं है.. डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ई-रिक्शा और क्लोज टिपर से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन और बैरिया डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने वाले हाइवा तक की स्थिति खराब है। कई वाहनों की हेडलाइट टूट चुकी है, जबकि कुछ वाहन बिना फ्रंट ग्लास के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में कचरा ले जाने के दौरान रास्ते में गंदगी गिरने से सड़कें भी प्रदूषित हो रही हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों में खराब सफाई वाहनों और समय पर कचरा नहीं उठने की शिकायतें प्रमुख हैं। पार्षदों के साथ आम नागरिक भी लगातार इन समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में पुराने वाहनों के भरोसे शहर की सफाई व्यवस्था चलाने के कारण डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से अर्थव्यवस्था में नई गति, CM योगी के दावा

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को UPITS को लेकर लिखी पाती यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा वर्ष 2023 में शुरू हुआ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच देने की पहल प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनी तो रोजगार सृजन थी सबसे पहली प्राथिमकता ODOP और MSME के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए- सीएम योगी एक जनपद-एक उत्पाद जैसी पहल की सफलता से प्रेरित होकर नई पहल ODOC शुरू किया उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर उत्सव प्रदेश बनाना बड़ी चुनौती थी- सीएम योगी निर्यात में हमारी ₹2 लाख करोड़ से अधिक है भागीदारी आज यूपी की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, निवेश का लक्ष्य ₹15 लाख करोड़ पार यूपी में देश विदेश से लोग निवेश करना चाहते है यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं, युवाओं को मिलता है लाभ स्थानीय सामर्थ्य को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित और भावी उद्यमियों से ट्रेड शो का लाभ उठाने की सीएम योगी की अपील नए संपर्क, नए बाजार और अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर तलाशने का सीएम योगी का आह्वान उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानने का संदेश आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा- सीएम योगी विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट ने बायोडाटा डेटाबैंक से पारदर्शिता बढ़ाने की योजना शुरू की

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी तथा मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ट्रस्ट अब मंदिर और उससे जुड़े विभिन्न केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों का विस्तृत बायोडाटा और डाटा बैंक तैयार कर रहा है, जिसमें उनकी शैक्षिक योग्यता, पारिवारिक पृष्ठभूमि, आय और कार्य संबंधी जानकारी शामिल होगी। राम मंदिर में लगभग तीन हजार कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इनमें कुछ कर्मचारी ट्रस्ट के अधीन हैं, जबकि कई एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया तेज कर दी है। हाल ही में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ट्रस्ट ने कर्मचारियों से बायोडाटा मांगा है। इसके माध्यम से कर्मचारियों की पारिवारिक स्थिति, आय, पृष्ठभूमि और योग्यता का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कर्मचारी जिस पद पर तैनात हैं, उसके लिए उनकी योग्यता उपयुक्त है या नहीं। मंदिर परिसर में कर्मचारी दान काउंटर, यात्री सेवा केंद्र, सुविधा केंद्र, तीर्थ क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था, भवन प्रबंधन और रामकोट स्थित कार्यालयों में कार्यरत हैं। बायोडाटा संकलन के बाद कुछ कर्मचारियों के स्थानांतरण, दायित्वों में बदलाव और कार्य व्यवस्था में सुधार की संभावना भी जताई जा रही है। ट्रस्ट का मानना है कि इस पहल से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
0
0
Report

यूपी NEET UG-2026 काउंसलिंग: दूसरा चरण 21 सितम्बर, मेरिट सूची और च्वाइस फिलिंग

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। शासन ने पहले चरण की काउंसलिंग को बहाल कर दिया है। एक से सात सितंबर के बीच सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा विश्वविद्यालयों में सीट मिलने के बाद दाखिला ले चुके अभ्यर्थियों का प्रवेश कायम रहेगा। उन्हें दोबारा काउंसलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, दूसरे चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 21 सितंबर को जारी होगी मेरिट सूची दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर को जारी होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से च्वाइस फिलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थी 24 सितंबर सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम की च्वाइस भर सकेंगे। 25 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में प्रवेश लिया जा सकेगा। 50 फीसदी से अधिक आरक्षण के आधार पर दाखिलों पर रोक मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण के आधार पर हुए दाखिलों पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 17 सितंबर से प्रस्तावित दूसरे चरण की काउंसलिंग रोक दी गई। 18 सितंबर को पहले चरण को निरस्त कर नए सिरे से च्वाइस फिलिंग कराने का निर्णय लिया गया था। 19 सितंबर को च्वाइस फिलिंग का लिंक खोला गया, लेकिन अभ्यर्थियों को विकल्प नहीं मिला। 20 सितंबर की सुबह पहले चरण को फिर स्थगित करने की सूचना जारी हुई और शाम को नया आदेश जारी कर पहले चरण के दाखिलों को बहाल कर दिया गया। चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों का मामला अदालत में चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण से जुड़ा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। शासन ने स्पष्ट किया है कि आगे की कार्रवाई संबंधित अदालतों के आदेश के अनुसार होगी। दूसरे चरण में खाली सीटों का आवंटन नई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और कार्यक्रम देख सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर संशोधित दूसरे चरण का कार्यक्रम भी उपलब्ध है। UP NEET आधिकारिक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।
0
0
Report

हरदोई: पति ने गोली मारकर पत्नी को घायल किया, गांव में मچ गया कोहराम

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति ने पत्नी को मारी गोली, चीख-पुकार से जागा गांव,लखनऊ रेफर हरदोई में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार दी।गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर फरार हो गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि गंभीर यादव और साधना की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं—11 वर्षीय काजल, 7 वर्षीय रौनक और 4 वर्षीय रुही। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी कह रहा था कि सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। साधना के ससुर राजकुमार, सास सीमा और ननद रीना उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। साधना का मायका सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गंभीर की तलाश में जुटी है। बाइट -- रीना ननद बाइट -- शिवम मरीज चिकित्सक मेडिकल कालेज
0
0
Report
Advertisement

छाता शुगर मिल फिर से चालू कराने के लिए किसान जेल भरो आंदोलन की तैयारी

Mathura, Uttar Pradesh:छाता में रात के अंधेरे में उखाड़ा गया किसानों का धरना स्थल, आक्रोशित किसान करेंगे 'जेल भरो आंदोलन' (मथुरा):छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की माँग को लेकर पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने रात के अंधेरे में धरना स्थल पर अचानक कार्रवाई करते हुए वहाँ की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया और धरने को जबरन समाप्त करा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में किसान आंदोलनकर्ता और रिटायर्ड सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस-प्रशासन के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विरोधी शक्तियाँ नहीं चाहतीं कि छाता क्षेत्र के किसानों के जीवन में खुशहाली आए और शुगर मिल दोबारा चालू हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को हल करने के बजाय इसे महज़ एक चुनावी मुद्दा बनाए रखना चाहता है। रिटायर्ड सूबेदार ललित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का धरना पूरी तरह से शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में चल रहा था। इस धरने की वजह से न तो कभी सड़क का यातायात बाधित हुआ, न ही कोई हिंसक घटना घटी और न ही आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ा। किसानों की केवल एक ही प्रमुख माँग थी कि क्षेत्र के किसानों के हित में छाता शुगर मिल को तुरंत शुरू किया जाए। इसके बावजूद भारी पुलिस बल भेजकर धरना स्थल को उखाड़ फेंका गया और सामान में तोड़-फोड़ की गई, जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक है। प्रशासनिक कार्रवाई से आक्रोशित किसानों ने आंदोलन को और तेज़ करने का निर्णय लिया है। ललित कुमार ने क्षेत्र के सभी गांवों के किसानों और ग्रामीणों से एकजुट होने की अपील करते हुए घोषणा की है कि सोमवार सुबह 10 बजे हज़ारों की संख्या में किसान छाता शुगर मिल परिसर में एकत्र होंगे। वहाँ से सभी किसान मथुरा स्थित ज़िलाधिकारी कार्यालय के लिए शांतिपूर्ण पैदल march करेंगे। किसान ज़िलाधिकारी दफ़्तर पहुंचकर घेराव करेंगे और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल पूछते हुए सामूहिक रूप से 'जेल भरो आंदोलन' के तहत गिरफ़्तारी देंगे। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए किसानों को सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। ललित कुमार ने किसानों से स्पष्ट रूप से कहा है कि पैदल marcher और जेल भरो आंदोलन पूरी तरह से अहिंसक और अनुशासित रहेगा। रास्ते में कोई भी किसान नारेबाज़ी नहीं करेगा और न ही पुलिस-प्रशासन से किसी प्रकार का विवाद या बदतमीज़ी की जाएगी। किसान सिर पर कफ़न बाँधकर शांति से चलेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। किसानों के इस बड़े ऐलान के बाद ज़िला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

श्री राधा जन्म महोत्सव भक्तिमय आस्था के साथ मथुरा में संपन्न

Mathura, Uttar Pradesh:श्री राधा जन्म महोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया मथुरा। गोविंद नगर स्थित श्री अलबेली सरकार मंदिर, में तीन दिवसीय श्री राधा जन्म महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर श्रीजी के दर्शन किए और उत्सव का आनंद लिया。 महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना, गणेश पूजन एवं हरिनाम अखंड संकीर्तन के साथ किया गया। श्री राधाष्टमी के अवसर पर प्रातः पांच बजे श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे विशेष श्रृंगार दर्शन कराए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर भक्ति भाव से आनंद प्राप्त किया。 महोत्सव के अंतर्गत श्रीजी की चाव का डोला शाम पाँच बजे गलतेश्वर महादेव मंदिर से निकाला गया। ठाकुर श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ निकले डोला यात्रा में श्रद्धालु झूमते हुए श्री राधा रानी के जयकारे लगाते हुए अलबेली सरकार मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा。 मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों एवं भक्तों ने विभिन्न भक्ति प्रस्तुतियां दीं। भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव के तीसरे दिन बधाई उत्सव के रूप में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित किया। श्री राधानुग्रह कृष्णश्रम सेवा धाम ट्रस्ट के सचिव गौरांग शर्मा ने बताया कि यह उत्सव संत श्री कृष्णा माँ द्वारा भक्तों को प्रदान की गई परंपरा का हिस्सा है, जिसका आज भी निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीजी की कृपा से आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार श्रद्धालु और श्रीजी प्रेमी महोत्सव में शामिल होकर भक्ति एवं आनंद प्राप्त करते रहें, यही कामना है।
0
0
Report

बरेली में तेज ट्रक ने स्कूटी, बाइक, ऑटो को टक्कर दी, एक की मौत, घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बेकाबू होकर स्कूटी, बाइक और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी व ऑटो चालक घायल। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक पार्क में घुस गया। रात करीब 10 बजे किला पुल से रामपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक, स्कूटी और एक ऑटो में टक्कर दी। इसके बाद ट्रक दीवार तोड़कर सत्यप्रकाश पार्क में घुस गया। बाइक सवार अज़ीम खान (52) और उनके साथी अफज़ल गंभीर रूप से घायल हो गए; ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और उसे हिरासत में लिया गया है। यह घटना किला थाना क्षेत्र के सत्यप्रकाश पार्क की है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड कांग्रेस MMDR संशोधन बिल के विरोध पर 26 सितम्बर को प्रदर्शन करेगी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़: MMDR संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस ने 26 सितंबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. उस दिन रांची के राजभवन घेराव होगा, जिसमें पूरे राज्य के कार्यकर्ता जुटेंगे. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस संशोधन से झारखंड की कल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है और कांग्रेस 26 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करेगी. राजभवन के घेराव में सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे और तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं. आलमगीर आलम ने कहा कि MMDR बिल सिर्फ कांग्रेस की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की लड़ाई है और सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर विरोध की अपील की.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top