121102
सिटीजन इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों का विधायक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
Palwal, Haryana:सिटीजन इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट में कार्यरत कर्मचारियों ने विधायक मंगला के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जबकि नियुक्ति के समय 6 हजार रुपये वेतन देने की बात हुई थी। विधायक के कार्यालय में जाकर ज्ञापन देने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिससे वे निराश हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़: डबलीराठान में ऑपरेशन चक्रव्यूह से 30 ठिकानों पर दबिश
Hanumangarh, Rajasthan:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत डबलीराठान में अलसुबह पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 टीमों ने 30 ठिकानों पर दी दबिश हनुमानगढ़ जिले में अपराध और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अलसुबह दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंगलवार अलसुबह हनुमानगढ़ के डबलीराठान गांव में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन और दबिश अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी ने किया। अभियान में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन,महिला थाना और डबलीराठान चौकी सहित संबंधित पुलिस इकाइयों की टीमें शामिल रहीं। 10 टीमों ने 30 चिन्हित स्थानों पर दी दबिश सीओ सिटी मीनाक्षी के अनुसार अभियान के लिए कुल 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीमों ने डबलीराठान में करीब 30 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। अभियान में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ के थानाधिकारी राजीव रॉयल, पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के थानाधिकारी लखवीर सिंह, महिला थाना थानाधिकारी चंद्रकला, डबलीराठान चौकी प्रभारी रमेश कुमार,जंक्शन थाने से गजेंद्र शर्मा सहित संबंधित थानों का जाप्ता मौजूद रहा। इसके अलावा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस लाइन के जवान भी अभियान में शामिल हुए। संदिग्धों को किया डिटेन, वाहन भी जब्त सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया की अलसुबह चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया। वहीं जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े पहलुओं की जांच की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले में अपराधियों और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के साथ अपराध पर अंकुश लगाना है।0
0
Report
आदित्य ठाकरे का लोटे MIDC दौरा: सड़क और उद्योग संबंधी समस्याओं पर प्रेसवार्ता
Ratnagiri, Maharashtra:खेड-रत्नागिरी.. लोटे एमआयडीसीतील रस्त्यांची दुरावस्था आणि समस्यांवर आदित्य ठाकरे आक्रमक; उद्या प्रत्यक्ष पाहणीसह घेणार पत्रकार परिषद!.. अँकर लोटे औद्योगिक परिसरातील रस्त्यांची झालेली दुरवस्था आणि स्थानिक उद्योजकांच्या समस्या जाणून घेण्यासाठी शिवसेना नेते तथा युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे उद्या मैदानात उतरणार आहेत.. उद्या दुपारी ४ वाजता ते लोटे एमआयडीसीला भेट देणार आहेत.. दौऱ्याचे प्रमुख मुद्दे: १) *रस्त्यांची प्रत्यक्ष पाहणी:* परिसरातील खड्डे आणि खराब रस्त्यांची ते स्वतः पाहणी करणार आहेत.. २) *उद्योग भवनात बैठक:* उद्योग भवन येथे इंडस्ट्री असोसिएशनचे पदाधिकारी आणि स्थानिक नागरिकांशी संवाद साधून त्यांच्या समस्या व व्यथा जाणून घेतील.. *पत्रकार परिषद:* पाहणी आणि बैठकीनंतर आदित्य ठाकरे पत्रकार परिषद घेऊन आपली भूमिका मांडणार आहेत.. या दौऱ्यानंतर स्थानिक प्रशासनावर काय दबाव येतो आणि उद्योजकांच्या समस्या कधी सुटतात, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे..0
0
Report
लखनऊ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। आज सुबह समय करीब 09:00 बजे थाना काकोरी में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सुचना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि कामिल पुत्र रमजान, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम शरुआ, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव, अपनी बहन के घर ग्राम करीमाबाद, थाना काकोरी आया हुआ था। आज सुबह कामिल उपरोक्त छत पर मौजूद था, तभी वह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।0
0
Report
Advertisement
31 साल बाद केंद्रीय विद्यालय-2 1995 बैच का स्नेह मिलन खेतड़ी में
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगर में 31 साल बाद फिर मिले 1995 बैच के सहपाठी केंद्रीय विद्यालय के 1995 बैच का स्नेह मिलन समारोह आयोजित 31 साल बाद देश-विदेश से पहुंचे सहपाठियों ने पुरानी यादों को किया ताजा वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए साथी, गुरूजनों का किया सम्मान पूर्व अध्यापक एचएस यादव ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल पहुंचकर पूर्व विद्यार्थियों ने प्रार्थना और कक्षा में साझा किए पुराने अनुभव वक्त बदला, शहर बदले और जिंदगी की राहें भी अलग-अलग हो गईं, लेकिन 31 साल बाद जब स्कूल के पुराने साथी एक-दूसरे के सामने आए तो उम्र का फासला जैसे पलभर में मिट गया। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई पुरानी शरारतें और स्कूल के दिनों की यादें साझा करता नजर आया। मौका था झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के वर्ष 1995 के कक्षा 12वीं बैच के विद्यार्थियों के स्नेह मिलन समारोह का। कार्यक्रम में देश-विदेश के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। लंबे समय बाद साथियों से मिलकर सभी भावुक और गदगद नजर आए। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर स्कूल के दिनों की पुरानी यादों को ताजा किया और अपने जीवन के अनुभव साझा किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक एचएस यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुजनों द्वारा केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर किया गया। इसके बाद पूर्व विद्यार्थी अपने पुराने स्कूल पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने कक्षाओं में जाकर स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं और अपने अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व शिक्षकों ने भी अपने पुराने विद्यार्थियों से मिलकर यादों को दोबारा जीवंत किया।कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार यादव ने देश-विदेश से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों और गुरुजनों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में व्यक्ति चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए, कितनी भी नेटवर्किंग कर ले या अलग-अलग संस्थाओं और क्लबों से जुड़ जाए, पुराने दोस्तों की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कुछ भी हासिल करें, लेकिन दोस्तों से दूरी नहीं बनानी चाहिए।स्नेह मिलन समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने वर्तमान जीवन और उपलब्धियों के बारे में भी एक-दूसरे से जानकारी साझा की। बैच के कई विद्यार्थी देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। लंबे समय बाद हुई मुलाकात ने सभी को स्कूल के पुराने दिनों में पहुंचा दिया।इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों और दूर-दराज से पहुंचे साथियों का सम्मान भी किया। बाइट 01 : रमेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक बाइट 02 : पूर्व विद्यार्थी बाइट 03 : पूर्व विद्यार्थी0
0
Report
डूंगरपुर नगरपरिषद: टिकट के लिए मापदंड-सीक्रेट सर्वे से निर्णायक संघर्ष
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव: बीजेपी में टिकट के लिए मथापच्ची तेज, सिफारिश नहीं 'मापदंड और सर्वे' बनेंगे आधार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव को लेकर शहर की सियासत चरम पर है। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच सभी राजनीतिक दलों में टिकट पाने की होड़ मची हुई है। सबसे दिलचस्प मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के खेमे में देखने को मिल रहा है, जहाँ इस बार केवल नेताओं की सिफारिश नहीं, बल्कि कड़े मापदंड और सीक्रेट सर्वे ही उम्मीदवार तय करेंगे। आइए देखते हैं डूंगरपुर से हमारी यह खास रिपोर्ट। बॉडी - डूंगरपुर नगरपरिषद के कुल 40 वार्डों में चुनावी बिगुल बजते ही दावेदारों की कतारें लंबी हो गई हैं। अब तक भाजपा संगठन के पास 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपने दावे ठोके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी गॉडफादर या सिफारिशी चिट्ठी के आधार पर टिकट का वितरण नहीं होगा। टिकट वितरण को निष्पक्ष बनाने के लिए संगठन ने एक त्रिस्तरीय कसौटी तैयार की है। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा और जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की मौजूदगी में आवेदनों की बारीकी से स्क्रूटनिंग की जा रही है। दावेदारों को टिकट पाने के लिए इन तीन प्रमुख पैमानों से गुजरना होगा भाजपा में पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदारों को उससे पहले कई परीक्षाओं से गुजरना होगा। पहला है सीक्रेट सर्वे - पार्टी अपने स्तर पर बाहरी टीमों से वार्डों में सर्वे करवा रही है, ताकि जन-स्वीकार्यता का सही आकलन किया जा सके। दूसरा है ग्राउंड वर्क - स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता की छवि और जनसमस्याओं पर उनकी पकड़ और तीसरा है सोशल मीडिया एक्टिवनेस - ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दावेदार की सक्रियता और जनसंवाद क्षमता को भी टिकट का एक बड़ा आधार माना जा रहा है। स्क्रीनिंग के बाद बनेगा 3 -3 दावेदारों का पैनल स्क्रीनिंग की यह प्रक्रिया सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। जिला स्तर पर स्क्रूटनिंग पूरी होने के बाद हर वार्ड से सबसे मजबूत 3-3 दावेदारों का एक-एक पैनल तैयार किया जाएगा। यह पैनल पहले संभाग स्तर पर और फिर अंतिम मुहर के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा होगी। बाईट-1 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर बाईट-2 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर बाईट-3 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर डूंगरपुर में इस बार चुनाव सिर्फ एक जनप्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि बीजेपी के अंदर सांगठनिक अनुशासन और नए प्रयोगों की परीक्षा का भी है। सिफारिशी व्यवस्था पर ब्रेक लगाकर सर्वे और मेरिट को तरजीह देने की इस पहल से जहां समर्पित कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं पैराशूट लैंडिंग की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टिकटों के इस कड़े इम्तिहान के बाद कौन-कौन से चेहरे चुनावी मैदान में बाजी मारते हैं। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
राजसमंद के सेमल गांव में प्लास्टर के दौरान मजदूर की मौत, प्रदर्शन तेज
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के सेमल गाँव में प्लास्टर करते समय बड़ा हादसा नीचे गिरने से मजदूर की मौत मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी मांगें पूरी नहीं होने पर ठेकेदार के घर के सामने अंतिम संस्कार की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार के घर के बाहर लकड़ियां डाली 45 वर्षीय गुलाब लाल गमेती की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत शव खमनोर स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया, घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची मौक़े पर वार्ता का दौर जारी0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबने से किसान परेशान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र के नए इलाकों में भी पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी सब्जी, मकई और पशुचारा पानी में डूबने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के साथ ही पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए किसान जान जोखिम में डालकर पशुचारा लाने को मजबूर हैं। किसानों की चिंता है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में निचले इलाकों में भी पानी फैल सकता है। हालांकि जिला प्रशासन फिलहाल गांवों और लोगों को बाढ़ प्रभावित नहीं मान रहा है और जनजीवन प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। वहीं, जमीनी हकीकत किसानों की चिंता बढ़ा रही है। उन्हें फसल क्षति के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।0
0
Report
अनिल सिंह बोले: 2027 चुनाव 2017 जैसी NDA फिर बनेगी; हिजाब पर भी बयान
Noida, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने कहा कि इस बार 2027 विधानसभा चुनाव का परिणाम 2017 की तरह होगा। फिर NDA सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने हिजाब के साथ साथ कई मुद्दों पर भी बोला। उन्होंने पश्चिम की जाट और मुस्लिम वोटर पर बतातें हुए कहा कि हम मजबूत हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के खिलाफ निगरानी और तैयारी तेज, 75 जिलों पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। सरकार का फोकस संदिग्ध और गंभीर मरीजों की समय पर पहचान, जांच और इलाज पर है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
नेपाल से 100 करोड़ के सोने का बड़ा खुलासा, छह बार भारत लाया गया सोना
Lucknow, Uttar Pradesh:कन्नौज में दस किलो सोने के साथ पकड़े गए तस्करों से हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 3 महीने में नेपाल से करीब 100 करोड़ रुपये का सोना लेकर भारत आए थे. ये 100 किलो सोना कुल छह बार में नेपाल से भारत लाया गया. ये सोना यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों में पहुंचाया गया. सोना सप्लाई से हासिल रकम को नेपाल के सप्लायर के पास भेजा गया. कस्टम ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी महराजगंज के संदीप जायसवाल और नेपाल के सरोज पंथ को लखनऊ कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया. शुरुआती पूछताछ में सोना देने वाले का नाम भी एजेंसी को बताया गया है.0
0
Report
जामनगर हापा यार्ड में सीजन की नई मूंगफली बोनी, 20 किलो पर 1825 रुपए
Jamnagar, Gujarat:જામનગર જિલ્લામાં સિઝનની નવી મગફળીની આવક શરૂ થઈ છે. આજે નવી મગફળીની 5 ગુણીની બોણી નોંધાઈ હતી. ચંદ્રગઢ ગામના ખેડૂત ગીરધરભાઈ સભાયા nova મેગફળી લઈને હાપા માર્કેટ યાર્ડમાં પહોંચ્યા હતા. નવી મગફળીની હરરાજીમાં 20 કિલોના રૂ. 1,825 નો ભાવ નોંધાયું હતો. આ ભાવ સિઝનની બોણીની માંગણાના હરરાજીમાં મળેલો છે. ખેડૂત દ્વારા લાવવામાં આવેલી મગફળી આગોતરા વાવેતરની હોવાનું જાણવા મળ્યું છે. હાલ નવી મગફળીની પ્રારંભિક આવક શરૂ થઈ છે. જ્યારે નિયમિત અને મોટા પ્રમાણમાં મગફળીની આવક શરૂ થવામાં હવે 15 થી 20 દિવસ અથવા તેનાથી વધુ સમય લાગી શકે છે. સીઝનની શરૂઆતમાં નવી મગફળીના મળેલા 1,825ના ભાવને પગલે ખેડૂતોમાં ઉત્સુકતા જોવા મળી રહી છે.0
0
Report
अस्पतालों में फायर अलार्म फिर चालू, प्रशासन ने एक दिन में उठाया कदम
Bhandara, Maharashtra:अमरावती येथील महिला रुग्णालयात आग लागून 3 बालकांचा मृत्यू झाली आहे. तर भंडारा जिल्हा सामान्य रुग्णालयात देखील 2021 मध्ये आग लागून 10 बालकांचा मृत्यू झाला होता. त्यानंतर प्रशासनाने रुग्णालयाचा फायर ऑडिट केलं होत. पण शासकीय महाविद्यालय व जिल्हा सामान्य रुग्णालयातील फायर अलार्म बंद अवस्थे दिसून आले होते. ही बातमी झी 24 तासाने कालच दाखविली होती. त्यानंतर प्रशासन खळबळून जाग झालं. झी 24 तासाच्या दणक्या नंतर आज फायर अलार्म सुरू करण्यात आले आहे...0
0
Report
Advertisement
छात्रों ने दाखिले में पारदर्शिता की मांग के साथ इस्तीफे की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:प्रदर्शन कर रहे छात्र तीन मुख्य मांगें कर रहे हैं: 1. उन योग्य उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाए जिन्हें कथित तौर पर उनकी हक की सीटें नहीं मिलीं। 2. स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता हो। 3. उन उम्मीदवारों को बाहर किया जाए जिन्हें कथित तौर पर उन उम्मीदवारों से कम योग्य होने के बावजूद चुना गया, जिन्हें दाखिला नहीं मिला। छात्र दाखिला प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।0
0
Report
मंदसौर के चांद बारडा में बुजुर्ग दंपति पर लूट का हमला, पति की मौत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव चांद बारडा में सोमवार रात खेत पर बने मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला हुआ. बताया जा रहा है की चोरी के लिए कुछ चोरों ने यह हमला किया जिसमें पति देवा बंजारा 74 की मौत हो गई जबकि पत्नी भूली बाई 70 गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला को गरोठ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सोने चांदी के आभूषण होने की वजह से लूट के इरादे से अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
नाले के तेज बहाव में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, पुल निर्माण की मांग तेज
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल...! सिवनी में सिस्टम के दावों की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मासूम स्कूली बच्चे उफनते नाले के तेज बहाव के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। तस्वीरों में कहीं बच्चे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो कहीं छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाकर नाला पार कराया जा रहा है। मामला लखनादौन तहसील की ग्राम पंचायत गुंगवारा के धौरीया और धाधर टोला के बीच का है। बारिश होते ही यह नाला उफान पर आ जाता है और ग्रामीणों का रास्ता मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके, पढ़ाई न छूटे इसलिए बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ0
0
Report
Advertisement
