121102
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Palwal, Haryana:सावन के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। लक्ष्मी नारायण मंदिर, जंगेश्वर मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, खोंटा मंदिर, पंचवटी मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। पौराणिक मान्यता है कि सावन में पार्वती ने तपस्या कर शिव को पति रूप में पाया था। इस दिन का व्रत दांपत्य जीवन को सुखी और समृद्ध बनाता है और पति की दीर्घायु की कामना पूरी करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़बास विधायक ने प्रत्याशी के लिए खुद मोटरसाइकिल से बूथ का जायजा लिया
Bagheri Kalan, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के बाकिशनगढ़बास से एक दिलचस्प और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी का शाम के वक्त अचानक फोन बंद हुआ तो किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया की चिंता बढ़ गई। विधायक ने पहले प्रत्याशी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब फोन बंद मिला तो उन्होंने बिना देर किए मोटरसाइकिल पर खुद ही पोलिंग बूथ की तरफ निकल पड़े। बूथ पर पहुंचकर जब विधायक ने अपने प्रत्याशी को सामने देखा, तब जाकर उनकी जान में जान आई। विधायक ने मौके पर ही बताया कि फोन बंद होने के बाद उन्हें आशंका हुई कि कहीं किसी दूसरे राजनीतिक दल के लोग उनके प्रत्याशी को उठाकर बाड़ेबंदी के लिए तो नहीं ले गए। हालांकि बूथ पर प्रत्याशी को सुरक्षित देखकर विधायक ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि विधायक किसी काफिले या लग्जरी गाड़ी में नहीं, बल्कि खुद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर कस्बे की सड़कों पर नजर आए।0
0
Report
यूपी भाजपा 13 प्रकल्पों के जरिए युवाओं को केंद्र में रखकर चुनावी मोड में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा, "13 विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से 17 सिंतबर से लेकर 17 अक्टूबर तक हम जनता तक पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे... आज हमें दिशा-निर्देश मिले हैं। जितने भी वर्तमान पूर्व पदाधिकारी हैं, उनका ये कार्यक्रम था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जो वरिष्ठ नेता हैं, वह भी इस कार्यक्रम के सहभागी थे। हमारे राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने भी इस कार्यक्रम में हमें दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की एक संयुक्त प्रेस वार्ता हुई जिसमें योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी ने अपने विचार साझा किए हैं। अब हम पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं। हर एक इकाई को संचालित किया जाएगा... इन सभी कार्यक्रमों में युवा ही हमारे केंद्र में हैं। बड़नगर से वाराणसी तक एक पूरा अभियान हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चला रहे हैं... मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक स्वतंत्र विधि आयोग बनाकर, 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को केंद्र में रख कर अब राणनीति तैयार की जाएगी..."0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-150 में रिकॉर्ड मतदान, 36-59 आयु वर्ग ने जमाया जोर
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की शहर सरकार चुनने निकले वोटर्स ने इस बार कई दिलचस्प आंकड़े छोड़े हैं... 24 लाख 33 हजार वोटर थे, लेकिन बूथ तक पहुंचे 15 लाख 46 हजार...यानी करीब 8 लाख 87 हजार वोटर घर से नहीं निकले। उम्र का गणित देखें तो युवा बड़ी चुनावी ताकत जरूर थे, लेकिन वोट डालने में 36 से 59 साल वालों ने बाजी मारी। पुरुषों ने महिलाओं से करीब 4.69 प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। और वार्डों के बीच फर्क भी चौंकाने वाला रहा...वार्ड-150 में 83.70 फीसदी वोटिंग हुई तो वार्ड-100 महज 46.43 फीसदी पर सिमट गया। देखिए वोटिंग के बाद निकले आंकड़ों में जयपुर के मतदाता का पूरा ‘वोटिंग एक्स-रे’ क्या कहता है। VO-1-जयपुर नगर निगम चुनाव में 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं में से 15 लाख 46 हजार 317 ने वोट डालकर 63.55% मतदान किया। मतदान के बाद जिला निर्वाचन के चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि संख्या के लिहाज से युवा मतदाता बड़ी ताकत थे, लेकिन मतदान प्रतिशत में 36 से 59 साल के मतदाता सबसे आगे रहे। इस आयु वर्ग के करीब 10.91 लाख वोटर्स में 7.21 लाख ने वोट डाला, यानी 66.11% मतदान हुआ। दूसरी ओर पुरुषों और महिलाओं के मतदान में 4.69 प्रतिशत अंक का अंतर रहा। पुरुष मतदान 65.81%, जबकि महिला मतदान 61.12% रहा। नगर निगम के 150 वार्डों के वार्डवार आंकड़ों में भी बड़ा अंतर सामने आया है। वार्ड-150 ने 83.70% मतदान के साथ बाजी मारी, जबकि वार्ड-100 में सिर्फ 46.43% मतदान हुआ। यानी सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले वार्ड के बीच 37.27 प्रतिशत अंक का अंतर रहा。 GFX IN नगर निगम क्षेत्र में कुल 24,33,198 मतदाता पंजीकृत। इनमें 12,61,424 पुरुष, 11,71,682 महिलाएं और 92 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल। मतदान करने वालों में 8,30,188 पुरुष, 7,16,084 महिलाएं, 45 थर्ड जेंडर रहे। इस तरह कुल 15,46,317 वोट पड़े। यानि 8,86,881 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। कुल जयपुर नगर निगम में मतदान 63.55% रहा। जेंडर का गणित: पुरुषों का मतदान 65.81%, महिलाओं का 61.12% और थर्ड जेंडर का 48.91% रहा। यानि पुरुषों की वोटिंग महिलाओं से 4.69 प्रतिशत अंक अधिक रही। संख्या में भी पुरुषों ने महिलाओं से 1,14,104 ज्यादा वोट डाले। उम्र का गणित-36-59 साल वालों ने संभाली मतदान की कमान। उम्र::::::कुल मतदाता:::::वोट पड़े:::::मतदान 18-25:::3,49,782::::::2,10,916:::60.30% 26-35::::5,90,964:::::::3,70,167:::62.64% 36-59:::10,90,588:::::::7,20,988::::66.11% 60 वोटर::4,01,772::::2,44,201::60.78% VO-2-जयपुर नगर निगम क्षेत्र में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग भी 36 से 59 साल का था। इस वर्ग में 10.90 लाख से ज्यादा मतदाता थे और 7.20 लाख से ज्यादा ने वोट डाला। सबसे कम मतदान प्रतिशत 18-25 वर्ष के मतदाताओं में 60.30% रहा। यानी युवा संख्या में बड़ी चुनावी ताकत होने के बावजूद बूथ तक पहुंचने की दर मध्यम आयु वर्ग से करीब 5.81 प्रतिशत अंक कम रही। GFX IN महिलाकरण/आयु वर्ग चार्ट के अनुसार हर आयु वर्ग में पुरुषों का मतदान अधिक रहा: 18-25 में 61.97% पुरुष बनाम 58.16% महिला; 26-35 में 65.86% बनाम 59.21%; 36-59 में 67.47% बनाम 64.69%; 60 में 64.91% बनाम 56.56%। मतदान प्रतिशत में टॉप 5 वार्ड: आमेर बेल्ट का दबदबा। वार्डवार डेटा में वार्ड-150 में सर्वाधिक 83.70% मतदान हुआ। इसके बाद वार्ड-148 में 81.95%, वार्ड-149 में 79.98%, वार्ड-126 में 79.60% और वार्ड-117 में 79.51% मतदान दर्ज किया गया। वार्ड-1 भी 79.48% के साथ टॉप के बेहद करीब रहा। सबसे कम मतदान वाले वार्ड वार्ड-100 46.43%, वार्ड-66 47.28%, वार्ड-42 47.80%, वार्ड-90 48.40% और वार्ड-41 48.94% रहे। 2256 बूथों में 1962 पर 50 से 85% मतदान। जयपुर नगर निगम में बूथवार आंकड़ा बताता है कि जयपुर के 2256 मतदान केंद्रों में 1962 बूथों पर मतदान 50 से 85% के बीच रहा। 44 बूथों पर 85% से अधिक, 248 बूथों पर 21 से 49% और केवल 2 बूथों पर मतदान 20% तक रहा। किसी भी बूथ पर मतदान का बहिष्कार दर्ज नहीं हुआ। यानी करीब 87% बूथ 50 से 85% मतदान वाली श्रेणी में रहे。 वोट डालने के लिए 55% ने दिखाया EPIC, 45% ने दूसरे दस्तावेज। मतदान करने वाले 8,50,256 मतदाताओं ने EPIC यानी वोटर आईडी का इस्तेमाल किया। जबकि 6,96,061 मतदाताओं ने अन्य मान्य पहचान दस्तावेजों से अपनी पहचान साबित की। 596 दिव्यांग मतदाताओं का अलग रिकॉर्ड। जिला निर्वाचन रिकॉर्ड के अनुसार 125 दृष्टिबाधित मतदाताओं ने वोट किया। इनमें 75 ने सहयोगी की मदद से और 50 ने बिना सहयोगी मतदान किया। वहीं 471 लोकोमोटर डिसेबिलिटी वाले मतदाताओं में 148 ने सहयोगी की मदद से और 323 ने बिना सहयोगी मतदान किया। दोनों श्रेणियों को मिलाकर रिकॉर्ड में 596 मतदाताओं का मतदान दर्ज है। बहरहाल,लोकतंत्र में सिर्फ वोटरों की संख्या नहीं, बूथ तक पहुंचे कदम असली ताकत तय करते हैं। कहीं वार्ड-150 ने 83 फीसदी से ज्यादा मतदान कर रिकॉर्ड बनाया, तो कहीं वार्ड-100 में आधे वोटर भी बूथ तक नहीं पहुंचे। युवा बड़ी चुनावी ताकत बने, लेकिन मतदान की कमान 36 से 59 साल वालों ने संभाली। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की भागीदारी भी आगे रही। अब 15 लाख 46 हजार वोट EVM में बंद हैं...और अगला आंकड़ा प्रतिशत का नहीं, जीत-हार का होगा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर。0
0
Report
Advertisement
बूंदी के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर का डांस वीडियो वायरल, पद गरिमा पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का टोन्क जिले के एक गांव में आयोजित ऑर्केस्ट्रा पार्टी में महिला डांसर के साथ ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे है. कोई इसे पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे है. वायरल वीडियो को करीब सप्ताह भर पुराना बताया जा रहा है. दावा है कि यह वीडियो टोंक जिले के उनियारा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तेजाजी महाराज के मेले के स्टेज कार्यक्रम का है. वीडियो में परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा स्टेज कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी की कलाकार के साथ रिकॉर्डिंग गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मीणा वर्तमान में बूंदी परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं, जबकि उनका मूल पदस्थापन बारां में है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी पद की गरिमा और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.0
0
Report
लखनऊ में छह टीमों वाला महिला क्रिकेट लीग शुरू, 23–28 सितम्बर तक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग छह टीमें लेंगी हिस्सी, फाइनल और सेमीफाइनल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। Cricket Association of Lucknow इस नवाबी नगरी में…लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग…का आयोजन कर रहा है। यह 23 सितम्बर से शुरू होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाएगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। सीएएल के मुताबिक इस लीग के जरिए महिला क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा शहर की प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को सम्मान, पहचान और अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। सीएएल के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डा. नवनीत सहगल ने बताया कि लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीगजी लखनऊ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और नई पहल है। अभी तक उत्तर प्रदेश में पुरुष खिलाड़ियों के लिए यूपी टी-20 जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं, लेकिन पहली बार लखनऊ महिला खिलाड़ियों के लिए इस स्तर की टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन कर एक नया कदम आगे बढ़ रहा है। लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए मजबूत मंच प्राप्त होगा। लीग की डिप्टी कमिश्नर एवं आयोजन सचिव प्रियंका शैली ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले गोमती किनारे बने सेज क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे। यहां महिला खिलाड़ियों को डे-नाइट टी-20 क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेले जाएंगे। अन्य जिलों की दो खिलाड़ी खेल सकती हैं एक टीम में लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अन्य जिलों की दो प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जो बोर्ड की ट्रॉफी प्रतियोगिताओं में खेल रही हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। टीमों का चयन ट्रायल के जरिए किया जाएगा。 आयोजन समिति ने फ्रेंचाइजी को टीमों के नाम सुझाए हैं। जल्द ही फेंचाइजी की सहमति और सुझाव के बाद टीमों के नामों की घोषणा की जाएगी। छह टीमों को दो पूलों में रखा जाएगा। हर टीम को लीग दौर में दो-दो मैच खेलने को मिलेंगे। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।0
0
Report
मधेपुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्र-ब बिहार की उपलब्धियाँ गिनाईं
Madanpur, Bihar:दो द्वि-य प्रवास पर मधेपुरा पहुंचे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्थानीय अतिथि शाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश की जीडीपी 7.8 प्रतिशत तक पहुंचना इसका प्रमाण है。 उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है。 संजय सरावगी ने कहा कि ‘सहयोग पोर्टल’ के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जा रहा है। यदि किसी अधिकारी द्वारा समस्या के समाधान के नाम पर खानापूर्ति किए जाने की शिकायत मिलती है, तो उसके लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री स्वयं ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं。 ब्रिक्स सम्मेलन को बताया भारत की बड़ी उपलब्धि : ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत में इसका आयोजन होना देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत पहुंचना देश के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव की बात है。 फरक्का संधि पर विपक्ष को घेरा : फरक्का संधि के मुद्दे पर संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस समय यह संधि हुई थी, उस समय आज सवाल उठाने वाले लोग इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर रहे थे। आज राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है。 बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर बोले- नाम बदला जाना चाहिए : बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किए जाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि “बख्तियार आक्रामक था, उनका नाम तो बदलना ही चाहिए।” उनके इस बयान के बाद यह मुद्दा भी चर्चा में आ गया है。 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में तहसील परिसर के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तहसील परिसर के पास सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण के मामले में प्रशासन ने की बुलडोजर करवाई, तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध कब्जा, अवैध कब्जा और निर्माण को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की गई, गाटा संख्या 8 पर कब्जा कर कराया गया था अवैध रूप से निर्माण, जालौन के कालपी तहसील परिसर के पास प्रशासन ने की बुलडोजर करवाई।0
0
Report
फरीदाबाद: 36 दिन बाद सफाई कर्मचारी लौटे, शहर की सफाई फिर से पटरी पर
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- 36 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, शहर को गंदगी से मुक्त करने में जुटा सफाई अभियान सफाई कर्मचारियों की 36 दिन से चल रही हड़ताल आखिरकार मांगों पर सहमति बनने के बाद खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होते ही शनिवार सुबह सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आए और शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुट गए। कर्मचारियों ने बाजारों में झाड़ू लगाई और कॉलोनियों की गलियों व लोगों के घरों के सामने जमा कूड़े और नालियों की गंदगी को साफ करना शुरू किया। नगर निगम सफाई कर्मचारी नेता बलबीर बालगुहेर ने बताया कि सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी है। बैठक में सफाई कर्मचारियों की ओर से राज्य प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। बैठक के बाद कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की गई, जिसके बाद सभी कर्मचारी शनिवार सुबह काम पर पहुंच गए। बलबीर ने कहा कि 36 दिनों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। अब कर्मचारियों का पूरा ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले शहर को साफ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा。 वहीं, स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने पर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गलियों और बाजारों में गंदगी जमा थी। अब सफाई शुरू होने से शहर के हालात धीरे-धीरे सुधरने की उम्मीद है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लू के हमलों से लोगों में भय
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में उल्लू का आतंक 5 से 6 लोगों पर किया हमला लोगों में डर का माहौल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से एक उल्लू के हमलों से निवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उल्लू अब तक करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर चुका है। हमलों में कई लोगों को चोटें आई हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद रात के समय सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों में डर का माहौल है। शाम और रात के समय सोसाइटी के लोग फ्लैट से बाहर निकलने से बच रहे हैं वहीं महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को बिल्कुल भी अकेला घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। निवासियों के अनुसार, रात में जब लोग पार्किंग, लॉबी या सोसाइटी परिसर में किसी काम से आ-जा रहे होते हैं, तभी उल्लू अचानक ऊपर से आकर उन पर हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि उल्लू चोंच से लोगों के सिर और शरीर पर वार कर रहा है, जिससे उन्हें चोट लग रही है। सोसाइटी में रहने वाले बिजॉय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे वह ऑफिस से आकर अपनी गाड़ी खड़ी करके फ्लैट पर जाने लगा तो इसी दौरान उल्लू ने पीछे से आकर उनके सिर पर अचानक से हमला कर दिया, पहले तो मैं कुछ समझ नहीं पाया लेकिन जब दोबारा उसने अटैक किया तब मैंने देखा और उसके बाद मेरे सिर से ब्लड निकलना शुरू हो गया। हमले में मेरे सिर पर चोट लग गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के दौरान उनके इंजेक्शन लगे हैं और इसके अलावा और टेटनेस का इंजेक्शन भी लगा है। सोसाइटी वासियों ने मांग की है कि उल्लू को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से उसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर जाए, ताकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों को किसी तरह की चोट या परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर सोसाइटी के लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत भी कर दी है, वन विभाग की टीम जल्द ही उल्लू को पकड़ने के लिए आएगी。0
0
Report
Advertisement
शूटर पर कार्यवाही को लेकर 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....शूटर पर कार्यवाही को लेकर 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम एंकर .... जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में 26 अगस्त को हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर की गई निर्मम हत्या के मामले में दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों और खाप चौधरियों में आक्रोश है। एक दिन पहले हुई पंचायत के बाद आज अंकित बालियान के पिता और खाप चौधरियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कलक्ट्रेट में मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान खाप चौधरियों और मृतक के पिता ने पुलिस-प्रशासन को 5 अक्टूबर तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वही इस मामले में पुलिस अधिकारी ने जल्दी कार्यवही ओर इनाम बढ़ाने के साथ साथ आरोपियो की कुर्की कराने का भी आश्रवन दिया है।वहीं पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि दो शूटर सत्यम ओर आर्यन अभी फरार चल रहे हैं। म्रतक के परिजन और खाप प्रतिनिधियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में खाप चौधरियों ने मृतक अंकित बालियान के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग प्रशासन के सामने रखी। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं होती, उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल राजपुर में मकान निर्माण रोकने का आरोप,पीड़िता रामकली ने लगाई न्याय की गुहार।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी रामकली पत्नी करन सिंह ने आरोप लगाया है कि जनता दरबार में अधिकारियों ने उन्हें अपना मकान बनवाने की अनुमति दी थी। जिसके बाद उन्होंने निर्माण शुरू कराया,आरोप है कि गांव के ही शिवम,सत्यम,सतीश और सरिता ने आकर उनका मकान बनना फिर से रोक दिया और पुलिस को बुलाकर काम बंद करने का आदेश दिलवा दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्हें बनाने का आदेश मिल गया था तो काम क्यों बंद करवाया गया। पीड़िता ने अधिकारियों से मौके पर जांच कर मकान बनवाने की अनुमति देने की मांग की है।0
0
Report
लातूर में MPPSC आक्रोश मोर्चा, रोहित पवार ने परीक्षा समय पर कराने की मांग
Latur, Maharashtra:एमपीएससीच्या विद्यार्थ्यांचा लातुरात आक्रोश मोर्चा काढण्यात आला... शहरातील डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पार्क येथून सुरू झालेला हा मोर्चा जुन्या जिल्हाधिकारी कार्यालयापर्यंत काढण्यात आला... आमदार रोहित पवार यांच्या उपस्थितीत विद्यार्थ्यांनी एमपीएससीच्या अध्यक्षांना हटवण्याची मागणी केली... एमपीएससीच्या अध्यक्षांना हटवण्याची मागणी गेल्या अनेक दिवसांपासून केली जात आहे... मात्र, सरकारने अद्याप याबाबत निर्णय घेतला नाही... परीक्षा पुढे ढकलण्याऐवजी त्या नियोजित वेळेतच घेण्यात याव्यात... तसेच आयोगाच्या अध्यक्षपदी स्वच्छ प्रतिमेच्या व्यक्तीची तातडीने नियुक्ती करावी, अशी मागणी आमदार रोहित पवार यांनी केली... यापुढील परीक्षांमध्ये कोणत्याही प्रकारचा भ्रष्टाचार किंवा गैरप्रकार होऊ नये, यासाठी सरकारने तातडीने निर्णय घ्यावा, अशीही मागणी त्यांनी केली...0
0
Report
Advertisement
मेरठ हत्या: बुलडोजर से घर गिराने के बाद भी हत्यारे नहीं पकड़े गए
मेरठ -नितिन हत्याकांड मामले में एक्शन, आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन, बुलडोजर में आरोपियों के घर की रेलिंग गिराई, आरोपियों की एनकाउंटर की मांग पर अड़े लोग, हत्या की वजह तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम में गठित की, पुलिस की पकड़ से बाहर हैं हत्यारे, थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के जम्मूदीप इलाके का मामला0
0
Report
रावतभाटा नगरपालिका चुनाव: भाजपा- कांग्रेस की बाड़ाबंदी, मतगणना कल तय करेगी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा के प्रत्याशी स्विमिंग पूल में नहाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने 39 पार्षद प्रत्याशियों और एक निर्दलीय प्रत्याशी को 9 सितंबर को बस से रावतभाटा से बाहर भेजा था। वहीं, भाजपा की रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने भी देर रात एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को रावतभाटा से कोटा की ओर भेजा है। 40 वार्डों वाली नगरपालिका में दोनों दल बोर्ड बनाने के लिए बहुमत जुटाने में लगे हैं। अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही साफ होगा कि रावतभाटा नगरपालिका की सत्ता किसके हाथ आती है।0
0
Report
बारिश ने रसोई का बजट बिगाड़ा: प्याज-टमाटर के दाम आसमान छूने लगे
Hansi, Haryana:बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट! टमाटर हुआ लाल, प्याज निकाल रहा आंसू लहसुन के दाम तीन गुना बढ़े, हरी सब्जियां भी महंगी बारिश बनी आढ़तियों और सब्जी कारोबारियों के लिए मुसीबत भारत के कई हिस्सों में पिछले दिनों बारिश के कारण सिर्फ आफत नहीं ला रही बल्कि अब इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और जेब पर भी पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाहर से मंडियों में पहुंचने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। आप को बता दे कि सब्जियों में राजा कहे जाने वाला प्याज और टमाटर महंगा हो गया है। तो वहीं लहसुन के दामों में करीब तीन गुना तक उछाल देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण प्याज समेत कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं, जिससे मंडी में आवक कम हुई है। नतीजा ये है कि जो प्याज कुछ दिन पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, वही अब करीब 60से 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हांसी सब्जी मंडी में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, प्याज करीब 65 रुपये किलो, लहसुन 350 रुपये किलो, जबकि कुछ समय पहले लहसुन करीब 120 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं हरी मटर करीब 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा कई हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदार राजपाल यादव ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक और क्वालिटी दोनों प्रभावित हो रही हैं। कई जगहों से आने वाली सब्जियां रास्ते में या मंडी तक पहुंचने से पहले खराब हो रही हैं। इससे कारोबारियों की लागत बढ़ रही है। वही पंकज कुमार दुकानदार ने बताया कि मंडी में ग्राहक पहले के मुकाबले कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। कई ग्राहक कीमत पूछने के बाद जरूरी के मुताबिक ही सब्जी खरीद रहे हैं। प्याज और टमाटर रसोई का अहम हिस्सा हैं। लेकिन इनके बढ़े हुए दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। दूसरी तरफ सब्जी दुकानदारों और आढ़तियों की परेशानी भी बढ़ गई है। महंगी सब्जियां खरीदने के बाद ग्राहक कम खरीद रहे हैं, ऐसे में दुकानदारों को कई बार दाम कम करके माल निकालना पड़ रहा है। सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, टमाटर और हरी सब्जियां पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई हैं। इसलिए अब सब्जियां कम मात्रा में खरीदनी पड़ रही हैं। वही सुनील कुमार ग्राहक ने बताया कि सब्जियों के भाव काफी महंगे हो गए हैं। सब्जी खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है। खासकर प्याज और लहसुन के दाम ज्यादा बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं। इसी वजह से दाम बढ़े हैं और ग्राहकी पर भी असर पड़ा है। फिलहाल महगाई का दौर जारी है। सब्जियों की आवक पर और असर पड़ सकता है। यानी आने वाले दिनों में महंगाई की मार और बढ़ सकती है। और इसका सीधा असर एक बार फिर आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
