icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow24 Jun 2024, 01:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर डामर उखड़ने से गड्ढे, धूल से वाहन चालक परेशान

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर इन दिनों सफर करना जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों भारी, चारपहिया और दुपहिया वाहन गुजरते हैं। डोंगरगढ़ और महाराष्ट्र जाने वाले वाहनों के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है। बारिश शुरू होने के बाद लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रहा, जो कुछ दिनों पहले ही दोबारा शुरू हुआ है। खैरागढ़ से बढ़ईटोला तक मार्ग की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। कई जगह गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है, जबकि कुछ हिस्सों में डामरीकरण हो चुका है। पहली ही बारिश में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से भारी वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठता है, जिससे राहगीरों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। धूल से ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। लोगों ने निर्माण पूरा होने तक नियमित पानी छिड़काव की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब कार्रवाई करता है。 बाइट - राहगीर
0
0
Report

बैतूल में भारतीय किसान संघ ने 28 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन के साथ प्रदर्शन

Betul, Madhya Pradesh:आज बैतूल में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान शहर की सड़कों पर उतरे और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने खराब हुई सोयाबीन और धान की फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा राशि देने की मांग की है। इसके साथ ही मक्का की सरकारी खरीदी शुरू करने और मक्के का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग रखी गई है। वहीं गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत किसानों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। किसान संघ का कहना है कि बारिश और फसल खराब होने के चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं,ऐसे समय में सरकार को किसानों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा.
0
0
Report

बोकारो माराफारी में अवैध शराब भारी जप्त, 70 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के माराफारी आहार टोला में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, दुकान से 70 बोतल शराब बरामद। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई: माराफारी में अवैध विदेशी शराब और बीयर जप्त, 1 गिरफ्तार। माराफारी थाना क्षेत्र की है घटना। बोकारो पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला और घोईचा टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 02 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक महोदया, बोकारो को गुप्त सूचना मिली कि आहार टोला एवं घोईचा टोला, माराफारी में अवैध रूप से विदेशी शराब रख कर बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर छापामारी की गई। आहार टोला में छापामारी के क्रम में कृष्णा मुर्मू के दुकान में अवैध रूप से रखा हुआ ROYAL CHALLENGER 180 ML - 11 पीस, ROYAL CHALLENGER 375 ML - 11 पीस, KING FISHER BEER 650 ML - 36 पीस एवं BUDWISER BEER 650 ML - 12 पीस कार्टून में रखा हुआ बरामद किया गया। कुल 70 पीस अवैध शराब जप्त की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति कृष्णा मुर्मू माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला का ही रहनेवाला। इस कार्रवाई में माराफारी थाना और पुलिस केंद्र बोकारो के अधिकारी और जवान शामिल थे। बोकारो पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है और एसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में महिलाओं के लिए योजनाओं से आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि का मार्ग

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को दी नई दिशा, विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का जीवन बना आसान मातृशक्ति की प्रतिबद्धता, परिश्रम और सामूहिक शक्ति से राजस्थान बनेगा आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई गयी कई योजनाओं की जानकारी दी गयीं। सीएम ने महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार आधी आबादी को स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है और महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिले इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई। वित्तीय सहायता और पेंशन समेत अनेक योजनाओं का उल्लेख किया गया: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये, मा वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी के लिए कूपन, पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल और स्कूटी योजनाओं का वितरण, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बॉन्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, 12 सैनेटरी नैपकिन मुफ्त वितरण, लखपति दीदी योजना के तहत प्रशिक्षण और ऋण वितरण आदि। राज्य की 1 करोड़ 22 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं को हर माह सैनेटरी नैपकिन मिल रहे हैं, लखपति दीदी योजना के तहत 26 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और लगभग 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया। मातृशक्ति की प्रतिबद्धता, परिश्रम और सामूहिक शक्ति राजस्थान को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाएगी और 2047 तक विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में 60 एम्बुलेंस, 9 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर, 185 ऑटो टिपर भेजे जाने की घोषणा सहित मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत 8.79 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। मुख्यमंत्री राजस्थान महिला निधि के तहत मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को ऋण वितरित किया गया और सामाजिक आर्थिक संवर्द्धन के लिए स्व- सहायता समूहों को भी लाभ पहुंचाया गया। पंचायत चुनाव की रणभेरी से पहले महिलाओं के समर्थन के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी वजह से आधी आबादी का आशीर्वाद मिलने की उम्मीद जताई गई।
0
0
Report

रांची में ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन: जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के एलबर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम निर्धारित किया जाए। उनका कहना है कि अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी की वास्तविक संख्या और उनकी सामाजिक हिस्सेदारी का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पिछले कई वर्षों से जातीय जनगणना की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दबाव के बाद जातीय जनगणना कराने की घोषणा तो की, लेकिन ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए एससी-एसटी की तरह अलग कॉलम होना चाहिए और ड्रॉपडाउन के माध्यम से ओबीसी की जातियों की गणना की जानी चाहिए। उनका कहना है कि अलग कॉलम नहीं होने पर ओबीसी को उसके अधिकार, आरक्षण और विकास में उचित भागीदारी मिलने में परेशानी होगी। राजेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि ओबीसी कॉलम नहीं देकर सरकार देश की बड़ी आबादी के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। बाइट:राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा
0
0
Report

Muzaffarpur के MDDM कॉलेज में एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्राओं ने रोड जाम किया

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के MDDM कॉलेज की छात्राओं ने बीए फोर्थ सेमेस्टर के एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर रोड जाम किया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। छात्राओं ने कहा कि सोमवार से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं। आक्रोशित छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर Road जाम किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर सड़क जाम को क्लियर कराया गया। छात्राओं ने बताया कि एडमिट कार्ड सोमवार को ही मिलेंगे, ऐसे में बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम कैसे होंगे, कॉलेज में प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है। हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने एडमिट कार्ड आज हर हाल में देने का आश्वासन दिया, जिससे रोड जाम खत्म हुआ।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में पीएम मोदी के 25 वर्ष अवसर पर 7 अक्टूबर सेवा यात्रा का कार्यक्रम

Giridih, Jharkhand:एभीबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को देशभर के जिलों में सेवा यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह के झंडा मैदान में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह में जिला पदाधिकारियों से लेकर मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी देने के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की जा रही है। वहीं, गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए बाबूलाल मरांडी की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद से ही क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। भाजपा समेत सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं और लगातार संगठनात्मक बैठकें एवं जनसंपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा भी लगातार गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। कई कार्यक्रमों में उनकी बेटियाँ भी उनके साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गिरिडीह की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। 7 अक्टूबर को झंडा मैदान में होने वाले कार्यक्रम को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के कार्यकाल को लेकर आयोजित सेवा यात्रा के रूप में व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। बाईट : बाबूलाल मराण्डी, नेता प्रतिपक्ष मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

पानी निकासी समस्या पर ग्रामीणों का अनोखा धरना; डीएम के बाहर बैनर प्रदर्शन

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में अपनी समस्या को लेकर बार-बार डीएम कार्यालय आ रहे ग्रामीणों की जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया। पिछले दो महीने में जितने भी शिकायती पत्र दिये थे उन सब को एक बैनर पर छपवाकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बड़ी संख्या में गांव के बुजुर्ग युवा व महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रार्थना पत्रों को बैनर के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। तहसील बीसलपुर क्षेत्र के पकड़िया मगली गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई साल से गांव की एक पुलिया बंद है जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही, जिसके चलते उनके गांव में पानी भरा रहता है और फसलों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिकायतें लगातार की जा रही हैं, पर अब दो महीनों से ग्रामीण गांव से 30 किलोमीटर दूर शहर आकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। किसानो का कहना है कि फसलें पिछले चार वर्षों से नष्ट हो जाती हैं तथा पानी सड़ने की वजह से गाँव में बीमारी भी फैलती है और आर्थिक नुकसान के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अधिकारियों की शिकायतों के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस में भी ग्रामीणों ने शिकायत की, पर अधिकारियों पर जू नहीं रेंगी। अब ग्रामीण इस प्रार्थना पत्रों के बैनर के साथ धरने पर बैठे हैं।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने SOP जारी कर न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ाने की योजना शुरू की

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका में बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा से नई एसओपी जारी की है। नई एसओपी का उद्देश्य बार एसोसिएशनों, वकीलों और पक्षकारों की समस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान करना है। प्रमुख प्रावधान और समय-सीमा 3 दिन में रिपोर्ट: किसी भी शिकायत या आवेदन (रिप्रेजेंटेशन) के प्राप्त होने पर हाईकोर्ट रजिस्ट्री को 3 कार्य दिवसों के भीतर 'ऑफिस रिपोर्ट' तैयार करनी होगी। जिला जज का जवाब: संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी 3 दिनों के अंदर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट और स्पष्ट सिफारिशें रजिस्ट्री को भेजनी होंगी। गार्जियन जज का रिव्यू: जिला जज की रिपोर्ट के बाद फाइल संबंधित जिले के गार्जियन जज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। बड़े नीतिगत और बजट से जुड़े मामलों में गार्जियन जज अंतिम निर्णय के लिए फाइल मुख्य न्यायाधीश को भेजेंगे। निर्माण और सुरक्षा पर सख्त नियम नए या नवीनीकृत कोर्ट भवनों के उद्घाटन से पहले गार्जियन जज द्वारा भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य होगा। जब तक वे संतुष्ट नहीं होते, उद्घाटन की अनुमति नहीं मिलेगी। आपातकालीन फास्ट-ट्रैक-इमारत के ढांचे, बिजली, आग या सुरक्षा से जुड़े खतरों के मामलों को 'फास्ट-ट्रैक' पर रखा गया है। ऐसे मामलों में 24 घंटे के भीतर गार्जियन जज और मुख्य न्यायाधीश को सूचित कर तुरंत सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 5–7 अक्टूबर, कृत्रिम अंग वितरण

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में 5 से 7 अक्टूबर तक यह महा शिविर का आयोजन होगा, नक्सल मुक्त बस्तर के बाद जिले में इस प्रकार का यह पहला विशेष महा शिविर आयोजित किया जा रहा है, इस शिविर में जगदलपुर के ही नहीं, बल्कि कोंडागांव, कांकेर, एवं नारायणपुर जिलों के हितग्राहियो को भी लाभ मिलेगा, यह शिविर विशेष रूप से उन दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नक्सल हिंसा के कारण दिव्यांग हुए हैं। नक्सली हिंसा के दौरान IED विस्फोट सहित विभिन्न घटनाओं में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले पीड़ितों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता प्रदान की जाएगी, यह शिविर भारतीय जैन संगठन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं NSE Foundation के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला प्रशासन बस्तर, जिला पंचायत जगदलपुर एवं समाज कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहेगा。
0
0
Report

बेटे ने की मां की हत्या, 26 महीने बाद पुलिस ने खोला राज

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow14m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक परिजनों को हत्या के मामले में फंसाने के लिए एक बेटे ने अपनी ही 58 वर्षीय मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस की लंबी जांच में नामजद आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। मौखिक,भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के मिलान के बाद पुलिस का शक मृतका के सगे बेटे पर गहराया।जांच में सामने आया कि बेटे महेंद्र ने ही अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी और वारदात के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने करीब 26 महीने तक मामले की जांच और साक्ष्यों का मिलान किया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के घेरे में आए महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में मां की हत्या में महेंद्र की भूमिका सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 महीने बाद हुए इस खुलासे से मामले में नया मोड़ आ गया है
0
0
Report
Advertisement

सतना: पुराने कुएं से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम सतना-मैहर बाइपास में एक पुराने कुएं में लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु पुत्र स्वर्गीय धरम शर्मा 23 वर्ष, निवासी पंजाबी मोहल्ला-कोतवाली, बीते काफी समय से सराफा बाजार में नौकरी कर रहा था। गुरुवार की रात को तकरीबन 10 बजे काम खत्म करने के बाद कुछ पैसे लेकर वह दुकान से निकल गया, मगर घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजन परेशान तो हो गए, मगर अकसर उसके देर से आने की आदत के चलते खोजने नहीं निकले, लेकिन जब शुक्रवार सुबह तक प्रियांशु का कुछ पता नहीं चला और फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ, तब घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दुकानदार और दोस्तों से संपर्क किया, तो पता चला कि दुकान से निकलने के बाद युवक अपने कुछ दोस्तों के पास नजीराबाद चला गया, जहां रात डेढ़ बजे तक उसकी मौजूदगी सामने आई, पर इसके बाद से कहीं नहीं दिखा। *कुएं के पास खड़ी थी बाइक, तब खाली कराया पानी* तलाश के बीच मैहर बाइपास में एक बारात घर के सामने स्थित पुराने कुएं के बाहर युवक की बाइक और चप्पल रखे मिले, जिसकी सूचना पर परिजन और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कुएं का पानी मोटर के जरिए बाहर निकलवाया, तो नीचे प्रियांशु की लाश बरामद हो गई, जिसे कब्जे में लेते हुए मरचुरी भेज दिया गया। *छह साल पहले पिता की हुई थी हत्या* गौरतलब है कि करीब छह साल पहले प्रियांशु के पिता की रेलवे कॉलोनी में सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। अब प्रियांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। *शव ले कर थाने पहुंचे परिजन* उधर, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन प्रियांशु का शव ले कर कोलगवां थाना पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि जिस कुएं में शव मिला है वही एक महिला रहती है। उसे घटना के बारे में कोई जानकारी हो सकती है। टीआई सुदीप सोनी ने परिजनों को समझाइश दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। इसके बाद परिजन मान गए और शव ले कर चले गए।
0
0
Report

सोनभद्र के दुर्गम गांवों में 28 मोबाइल टॉवर लगाने की मंजूरी, आपात सेवाएं सुधरेगी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के सरईगढ़ गांव की एक मासूम बच्ची ने हाथ जोड़कर डीएम अंकल से कहा गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवा दीजिए, पापा से बात नहीं हो पाती मासूम की यह पुकार सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिले के नेटवर्क विहीन गांवों की तस्वीर भी सामने आ गई। खासकर दुर्गम जुगैल क्षेत्र, जहां आज भी लोग मोबाइल पर बात करने के लिए ऊंचे पहाड़ों और पेड़ों तक का सहारा लेने को मजबूर हैं। अब इसी समस्या को दूर करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले चार महीनों में 28 नए मोबाइल टॉवरों को मंजूरी मिली है, जिनमें 22 पर काम शुरू हो चुका है और जुगैल क्षेत्र में तीन नए टॉवर लगाए जाएंगे।
0
0
Report

बलरामपुर उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद; 13 पर केस

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद 70 गत्तों में भरकर ले जाए जा रहे थे पटाखे, 13 लोगों पर केस बलरामपुर जनपद में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास एक DCM को रोककर जांच की। इसमें 70 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों की अनुमानित कीमत 8 से 9 लाख रुपये बताई है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि DCM संख्या UP41 CT9207 से अवैध पटाखे महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पुलिया के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। मामले में कोतवाली उतरौला में मुकदमा संख्या 133/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के बांसी, सोहरतगढ़, डुमरियागंज और बेवा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने DCM को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखों के परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश और पहचान की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बयान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top