icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow25 Jun 2024, 05:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें। कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कपासन में 27.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से महिला पार्षद प्रत्याशी पर सभी की नजरें हैं। चुनाव मैदान में 29 महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी नसीम बेगम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं वार्ड 24 से ट्रांसजेंडर किन्नर नीलोफर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मतदान में बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं का भी उत्साह देखने को मिला। कई दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 14 में वोटर लिस्ट दो नाम: हंगामा के बाद दंपती ने मतदान दिया

Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 14 के मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दो मतदाताओं को मतदान से रोके जाने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को मामले की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज होने के चलते उन्हें मतदान से रोका जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद संबंधित दंपती को मतदान की अनुमति दी गई और दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं और आम मतदाताओं को मतदान से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद दंपती को मतदान करवाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर समझाइश की, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई। विवाद के चलते वार्ड 14 के मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्म रहा, हालांकि बाद में मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।
0
0
Report

देशनोक नगरपालिका में मतदान जारी, विधायक भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Bikaner, Rajasthan:देशनोक से बड़ी चुनावी खबर नगर पालिका चुनाव में मतदान जारी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी जनता के बीच सक्रिय विधायक ने देशनोक में मतदाताओं से की मतदान की अपील जी मीडिया से खास बातचीत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कांग्रेस पर साधा निशाना विधायक बोले-आज देशनोक में बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है, लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं कांग्रेस को जब अनुकूल परिणाम नहीं मिलते तो ईवीएम और वोटिंग को लेकर सवाल उठाने की आदत है विधायक का दावा—बीजेपी के काम के आधार पर जनता देगी अपना फैसला अगर इन्होंने काम किए होते, तो 33 हजार वोटों से हारकर आज ये घर नहीं बैठे होते, देशनोक में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन की व्यवस्था की भी सराहना विधायक का दावा-आज के मतदान में बीजेपी के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन देखने को मिलेगा
0
0
Report
Advertisement

बुलढाणा समेत देशभर बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान

Buldhana, Maharashtra:बुलढाणी विविध मागण्यांसाठी बुलढाण्यात बँक कर्मचाऱ्यांचा एल्गार! जिल्ह्यातील बँका बंद! ‘यूएफबीयू'च्या हाकेवर कर्मचारी रस्त्यावर.. तोडगा न निघाल्याने अनिश्चितकालीन संप.. बँक कर्मचाऱ्यांचा प्रशासनाला इशारा अँकर - आठवड्यात पाच दिवसांचे बँकिंग लागू करणे, परफॉर्मन्स लिन्क्ड अर्थात इन्सेंटिव्हमधील भेदभाव थांबवणे, नवीन नोकरभरती राबवणे, अशा प्रमुख मागण्यांसाठी युनायटेड फोरम ऑफ बँक युनियन्सच्यावतीने आज ११ सप्टेंबर रोजी देशभरासह बुलढाणा जिल्ह्यातही बँक कर्मचाऱ्यांनी एकदिवसीय संप पुकारला आहे. बुलढाण्यातील स्टेट बँक परिसरात काळे कपडे घालून कर्मचाऱ्यांनी आंदोलन केले . यामध्ये राष्ट्रीयीकृत बँका, ग्रामीण बँका तसेच काही खासगी बँकांमधील संघटनांचे कर्मचारी सहभागी झाले आहेत. यापूर्वी प्रशासनाला मागण्यांचे निवेदन आणि नोटीस देण्यात आले होते मात्र, प्रशासनाकडून सकारात्मक तोडगा न निघाल्याने कर्मचाऱ्यांना संपाचे पाऊल उचलावे लागले. एकदिवसीय संपामुळे अर्थव्यवस्थेवर आणि बँकिंग सेवांवर होणारा परिणाम प्रशासनाला दाखवून देण्याचा प्रयत्न केला जात असल्याचे यावेळी आंदोलन कर्मचाऱ्यांनी सांगितले. एकदिवसीय संपानंतरही जर सरकारने न्याय्य मागण्या मान्य केल्या नाहीत, तर या महिन्याच्या शेवटी तीन दिवसांचा संप केला जाईल. तरीही तोडगा न निघाल्यास यापुढील काळात अनिश्चितकालीन संपावर जाण्याचा इशारा बँक संघटनेने दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, खेतों से जहरीली शराब बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, खेतों में जहरीली कच्ची शराब बना रहे आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा. खेतों से करीब 200 लीटर से अधिक जहरीले कच्ची शराब हुई बरामद. सागर में जहरीली शराब पीने के बाद मुरैना में जहरीली शराब पर कार्रवाई जारी. जहरीली शराब बनाने वाला युवक करीब 176 क्वाटर में शराब बेचने की कर रहा था तैयारी. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर करीब 31 लीटर क्वाटर जहरीली शराब को भी किया बरामद. पुलिस की इस कार्रवाई से बची लोगों की जिंदगीयां. पुलिस ने जहरीली अवैध शराब बनाने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला. पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हुए आरोपी. पकड़ी गई शराब की कीमत 57 हजार रु. आरोपी संजय सिकरवार खेतों में फसल के बीच बना रहा था कच्ची जहरीली शराब. पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही कर शराब को जप्त. चिन्नौनी थाना क्षेत्र के खिडोरा गांव की घटना
0
0
Report
Advertisement

हरदोई: दवा दिलाने गए सास-दामाद की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीना जीवन

Hardoi, Uttar Pradesh:दवा लेने निकले थे सास-दामाद, रास्ता भटका तो मौत ने घेरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दोनों की मौत हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहबादपुर गांव के पास हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत (25) ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि सुरजीत का एक हाथ कटकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। सुरजीत दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे और उनकी सास गुड्डी भी दिल्ली में काम करती थीं। सोमवार को ही दोनों दिल्ली से आए थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत अपनी सास को दवा दिलाने हरदोई लेकर गए थे। दवा लेने के बाद दोनों टड़ियावां में रहने वाली गुड्डी की बहन मीना के घर जा रहे थे। रात में रास्ता भटकने के कारण सुरजीत इटौली पुल से आगे सही मोड़ लेने के बजाय सीतापुर रोड पर चले गए। शाहबादपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है。
0
0
Report

रायपुर में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की उम्मीद

Begun, Rajasthan:रायपुर में आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है.. 5-डे बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है.. रायपुर में बैंक कर्मचारी मोतीबाग चौक पर जुटे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है.. हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है.. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top