Back
वाल्मीकि आश्रम कुरुक्षेत्र में लंगर हॉल का शिलान्यास, 11 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग घोषित
DKDARSHAN KAIT
Jan 04, 2026 15:32:48
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र महर्षि वाल्मीकि आश्रम में स्वागत समारोह में पहुचे केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, लंगर हॉल का किया शिलान्यास
श्याम सिंह राणा व कृष्ण बेदी ने की पूजा-अर्चना, 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा
कुरुक्षेत्र:- महर्षि वाल्मीकि सभा एवं आश्रम, कुरुक्षेत्र में समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में बनने वाले लंगर हॉल का शिलान्यास किया गया। दोनों मंत्रियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और लंगर हॉल के निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा तथा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद सदैव समस्त देशवासियों को मिलता रहा है। उनका जीवन त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि व्यक्ति अपने कर्म, तप और सद्भावना से समाज को नई दिशा दे सकता है।
मंत्री राणा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल वाल्मीकि समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर मानवता, मर्यादा, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान और भक्ति से व्यक्ति स्वयं का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का कल्याण कर सकता है।
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने एक नई और सकारात्मक शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वाल्मीकि आश्रम से एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में पूरे समाज का समर्थन लेकर देशभर में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मजबूती दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आश्रम का गौरवशाली और ऐतिहासिक योगदान रहा है। वाल्मीकि आश्रम से शुरू किया गया यह हस्ताक्षर अभियान पूरे देश में समाज की एकजुटता का संदेश देगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के संकल्प को नई ताकत प्रदान करेगा।
मंत्री बेदी ने वाल्मीकि आश्रम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां का छात्रावास अत्यंत पुराना है और इससे सैकड़ों लोग शिक्षा प्राप्त कर आज जीवन में ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि समाज द्वारा थानेसर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि रेलवे स्टेशन रखने की मांग के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों मंत्री अपने-अपने विभाग की ओर से केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और यदि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है तो रेलवे स्टेशन का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखा जाएगा। केंद्र सरकार इस मांग पर विचार-विमर्श करेगी।
बाईट:-श्याम सिंह राणा,केबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
बाईट:-कृष्ण कुमार बेदी,केबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 05, 2026 10:36:29New Delhi, Delhi:बांग्लादेश के कट्टरपंथी इतनी हिमाकत न करें धमकी देने की Zee news को
0
Report