icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow16 Jul 2024, 06:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Durga Puja के दौरान डीसी आदित्य रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च सुरक्षा समीक्षा

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन और सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन ने बाइक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करना रहा. फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। डीसी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है और जहाँ भी कमियाँ दिखेगी उसे दूर करने के प्रयास किये जायेंगे.
0
0
Report

एटा-SP सिटी ने रामलीला-मेले परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Etah, Uttar Pradesh:एटा में SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने रामलीला और मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, SP सिटी ने मेले में भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता जांच, कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के सख्त निर्देश, संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के दिये निर्देश, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा और कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार रहे मौजूद
0
0
Report

संतकबीरनगर में रोडवेज बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा, मौत संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे के रोडवेज परिसर में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस की चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान पांच वर्षीय दिव्यांशु निवासी ठाकुरद्वारा, नगर पंचायत मेंहदावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते रोडवेज परिसर में पहुंच गया था। उसी दौरान गोरखपुर से बांसी जा रही बस ने उसे कुचल दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में पिंजरे में कैद तेंदुए का 26वां रेस्क्यू

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 26 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 30 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 26 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज ठाकुरद्वारा तहसील के गांव आलमगीरपुर के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से ज्यादा लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगे है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के आलमगीरपुर गांव का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर मां बनैलिया मंदिर में गरबा की धूम,श्रद्धालु दिल्ली से आए कलाकारो के साथ झूमे

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव की धूम देखने को मिली। भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में भारत के साथ नेपाल के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु गरबा और डांडिया की धुन पर झूमते नजर आए। मां बनैलिया मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारत-नेपाल के बीच आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश की। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां बनैलिया मंदिर की हैं जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और गरबा की धुनों के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बना। इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आयोजन का हिस्सा बने। दिल्ली से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उनकी धुन पर लोग देर तक झूमते नजर आए।मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल बताते हैं कि पहले वे गरबा जैसे आयोजनों को बड़े शहरों या टेलीविजन पर ही देखा करते थे। ऐसे में मंदिर परिसर में इस तरह का आयोजन कराना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। बाइट- संतोष जायसवाल, आयोजक वीओ- खास बात यह रही कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर के गरबा उत्सव में दोनों देशों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान भारत के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल से आए लोगों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गरबा के रंग में रंगे श्रद्धालुओं के बीच यह आयोजन सीमाओं से परे आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता नजर आया। बाइट — मनीषा, प्रतिभागी वी/ओ- कुल मिलाकर भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा के मां बनैलिया मंदिर में आयोजित गरबा उत्सव ने भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता की अनूठी तस्वीर पेश की। भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को और खास बना दिया। मां की भक्ति के साथ गरबा की थाप पर झूमते लोगों ने नवरात्रि के उत्सव को यादगार बना दिया।
0
0
Report

पंचकूला में 14 PG कोर्स, जयपुर में पहली BFarmA आयुर्वेद शुरू—आयुर्वेद शिक्षा का कदम

Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए दो अच्छी खबरें हैं। संस्थान के पंचकूला परिसर में 14 नए पीजी कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली है। इन कोर्स में कुल 70 सीटें होंगी। वहीं, जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार बी.फार्मा (आयुर्वेद) की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए 20 सीटें रखी गई हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने पंचकूला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। इन कोर्स में आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें पंचकर्म, कायचिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, योग, शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान सहित 14 विषय शामिल हैं।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकूला परिसर में पहले से बीएएमएस की 100 सीटें हैं। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मरीजों के इलाज की सुविधा भी मिल रही है।अब नए पीजी कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार चार साल का बी.फार्मा (आयुर्वेद) कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बाईट - कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान
0
0
Report
Advertisement

बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अशोका ब्रांड के 6500 लीटर तेल सीज किए

Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई अशोका ब्रांड का करीब 6500 लीटर वनस्पति सीज श्री हरि एग्रो इंडस्ट्रीज में टीम ने की जांच लेबल पर कई खाद्य तेलों का उल्लेख, सामग्री को लेकर संदेह वनस्पति और रिफाइन्ड सोयाबीन तेल के लिए नमूने दीपावली से पहले मिलावट के खिलाफ विभाग का अभियान जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई। दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के تحت खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मैसर्स हरि एग्रो इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए अशोका ब्रांड के करीब 6500 लीटर वनस्पति को सीज किया है। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, वनस्पति के 15 लीटर वाले 443 जार की जांच की गई। इनके लेबल पर मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी, पाम और तिल सहित विभिन्न खाद्य तेलों का उल्लेख किया गया था। विभाग के अनुसार, 15 लीटर के जार पर 3600 रुपये यानी 240 रुपये प्रति लीटर एमआरपी अंकित थी, जबकि मैनेजर ने पाम ऑयल की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर बताई। ऐसे में लेबल पर अंकित सामग्री और वास्तविक सामग्री को लेकर संदेह सामने आया है। अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया। फैक्ट्री से खुले रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना भी लिया गया है। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली ट्रैक पर ई-रिक्शा-डीसीएम भिड़ंत: एक मृत, छह घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दर्शनार्थियों से भरा ई रिक्शा डीसीएम से आमने सामने टकरा गया। टक्कर के बाद ई रिक्शा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दर्शनार्थी चीख पुकार करने लगे। घटना ऊँचाहार थाना इलाजे में प्लाई फैक्ट्री के सामने की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खड़े डीसीएम से भिड़ गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top