icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow7 Jun 2024, 06:40 pm

कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वितरित किए हैप्पी कार्ड, बस को दिखाई हरी झंडी

Kurukshetra, Haryana:

कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 25 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र से कोटद्वार जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद किया। राज्यमंत्री सुभाष सुधा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें हैप्पी कार्ड वितरण और बस को रवाना करने के महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीसी के जरिए लाभार्थियों से संवाद किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में पति-पत्नी गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्कूल रोड पर सप्लाई करते पकड़े

Damoh, Madhya Pradesh:रात के अंधेरे में स्कूल रोड पर पकड़े गए गांजा तस्कर.. एंकर/ दमोह में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर लगातार सामने आ रही कार्यवाहियों के बीच नशे के सौदागर डर नहीं रहे है और उनके हौसलों का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर अवैध गांजा की सप्लाई के लिए दो तस्कर बेखौफ बैठे थे और जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके पास से गांजा जब्त हुआ है। दरअसल पुलिस कोतवाली के नजदीक एक्सिलेंस स्कूल रोड पर बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष अपने पास अवैध गांजा रखे हुए है, पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्त में लिया तो उनके पास से गाँजे की खेप बरामद की। जब पुलिस ने इस जोड़ी से पूंछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो लोग गांजा सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और ग्राहक के आने के पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पति पत्नी है और जिले भर में गांजा सप्लाई करते है, बंटी और बबली की ये जोड़ी कई दिनों से पुलिस के निशाने पर थी और अब पुलिस को ये सफलता मिली है।पूंछताछ में ये बात भी सामने आई कि अब ये तस्कर लुका छिपी का खेल नहीं खेलते और न ही अकेले में नशे के सामान की सप्लाई करते है बल्कि वो ऐसे सार्वजनिक स्थान देखते है जहां लोगों की भीड़भाड़ रहती है ताकि कोई शक न करे। फिलहाल पुलिस ने गांजा तस्कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनसे पूंछताछ शुरू की है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जोड़ी के जरिए बड़ी चेन तक पुलिस पहुंचेगी।
0
0
Report

आकाश के मैदान में उतरने से बसपा पूर्वांचल में मजबूत वोट बैंक बनेगा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश अब पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करेंगे। पश्चिमी उप्र के बाद पूर्वांचल में उनकी सितंबर माह में जनसभाएं प्रस्तावित हैं। मायावती ने आकाश की 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में जनसभा को मंजूरी दी है। विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की मंडलीय रैलियों से पूर्व आकाश वोट बैंक मजबूत करेंगे। बसपा सुप्रीमो आकाश को मैदान में उतारेंगी ताकि जेन जी को आकर्षित किया जा सके। इससे पार्टी के कोर वोट बैंक को विपक्ष के पाले में जाने से बचाया जा सकेगा। पूर्वांचल के जिलों से आकाश की जनसभाओं की लगातार मांग हो रही है। बसपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें आजमगढ़ की लालगंज से संगीता आजाद और गाजीपुर से अफजाल अंसारी सांसद बने थे। घोसी से अतुल राय और जौनपुर से श्याम सिंह यादव भी जीतकर सांसद बने थे। पश्चिमी उप्र में भी चार सांसद बने थे। इनमें सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान और बिजनौर से मलूक नागर शामिल थे। नगीना से गिरीश चंद्र और अमरोहा से कुंवर दानिश अली भी सांसद बने थे। तराई इलाके के श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा और अवध क्षेत्र रितेश पांडेय भी सांसद बने थे। हालांकि इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। इसी वजह से बसपा का फोकस पश्चिम और पूर्वांचल पर अधिक है। पूर्वांचल में बसपा नेता इंदु चौधरी लगातार पार्टी के लिए जमीन तैयार कर रही हैं तो पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता अतुल राय भी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। वर्तमान में बसपा का लोकसभा में कोई प्रतिनिधि नहीं है। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल भी जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश में बसपा के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो चुका है। पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कई वर्षों से खतरे में है। चुनाव से पहले विपक्षी दलों के कई कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर भी काम जारी है。
0
0
Report

यूपी पंचायत : पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट नव-dिसंबर तक संभव, प्रशासक को छह माह

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग पंचायत आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में ही दे पाएगा। उसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए प्रशासक के रूप में प्रधान को छह माह का एक कार्यकाल और मिलने के पूरे आसार हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2026 में होने थे, लेकिन ये चुनाव समय पर नहीं हो सके। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया, तो पंचायतीराज विभाग ने छह माह के लिए उन्हें ही प्रशासक बना दिया और यह अवधि नवंबर में समाप्त होगी। वहीं, मई में ही समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया, जिसे पंचायत चुनाव में आरक्षण के मामले में अपनी संस्तुति देनी है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अपनी रिपोर्ट उसे देने में न्यूनतम छह माह का समय लगेगा। आयोग को रिपोर्ट देने के लिए सभी 75 जिलों में जाना है। जबकि, 17 अगस्त तक 22 जिलों में ही भ्रमण हो पाया था। 18 मई को आयोग के सदस्य कन्नौज में और 19 मई को फर्रुखाबाद में रहेंगे। इस तरह से देखा जाए तो 50 से ज्यादा जिले अभी सर्वे के लिए रह गए हैं। आयोग से जुड़े लोगों का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में ही सरकार को सौंपी जा सकेगी वर्ष 2022 में यूपी में जनवरी में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी। इस बार भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि यूपी में विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे, क्योंकि चुनाव हमारे लिए सांविधानिक बाध्यता है। यानी, दिसंबर के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन चुनावों की प्रक्रिया अप्रैल-मई तक निपटेगी। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का जून-जुलाई से पहले होने मुमकिन नहीं लग रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबंधी 25-26 मई के शासन के आदेश को असंवैधानिक बताया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 19 अगस्त है। इसमें समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग जहां अपने काम की स्टेटस रिपोर्ट रखेगा, वहीं राज्य सरकार की ओर से भी पक्ष रखा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कैंट पुलिस ने 20 किलो गांजे से अधिक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:कैंट पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार.. कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस ने कुल करीब 3 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कैंट पुलिस ने राठौर बंगला क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामलों में पुलिस ने सौरभ अहिरवार और प्रिंस अहिरवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों से पूरे नेटवर्क के बारे में पता किया जा रहा है。
0
0
Report

दरभंगा में मिथिला संस्कृत शोध संस्थान का डिजिटलीकरण ऑक्सफोर्ड सहयोग की दिशा में अग्रसर

Darbhanga, Bihar:दरभंगा- राज्य सभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा पहुँचे मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन, 57 कडोड की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मिथिला संस्कृत शोध संस्थान भारत का ऑक्सफॉर्ड बनेगा, पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज दरभंगा पहुंचे और कबराघाट स्थित संस्थान पहुँचे। संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा गया। डिजिटलीकरण हेतु जिला अधिकारी कौशल कुमार सहित देश के बुद्धिजीवियों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा यह बिहार के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है जहाँ ज्ञान का विशाल भंडार है। संस्थान में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए आवश्यकताओं पर बल दिया गया। शोध संस्थान हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है।
0
0
Report

पटना के 6 अंचलों में आज सहयोग शिविर: नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासनिक संवाद

Patna, Bihar:नगर निगम के 6 अंचल में आज लगेगा सहयोग शिविर... नगर निगम ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान और आमजन से संवाद बेहतर करने के लिए आज सहयोग शिविर लगाया जाएगा... शिविर में लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के समक्ष रख सकेंगे। पाटलिपुत्र अंचल में आशियाना पैलेस, ललित खटाल के पास, फ्रेंड्स कॉलोनी रोड (वार्ड-05), नूतन राजधानी अंचल में कौशल नगर सामुदायिक भवन (वार्ड-09), बांकीपुर अंचल में सामुदायिक भवन, पटना (वार्ड-39), कंकड़बाग अंचल में सामुदायिक भवन मंदिर, नवरत्नपुर, गंगा विष्णु नगर (वार्ड-31), पटना सिटी अंचल में छोटी नगला, पंडित बैठक (वार्ड-70), अजीमाबाद अंचल में राजकीय मध्य विद्यालय रमणा, ईश्वर रोड, भद्रघाट, गुलजारबाग (वार्ड-58) में सहयोग शिविर लगेगा。
0
0
Report
Advertisement

डीजीपी राजीव शर्मा ने बूंदी के तालेड़ा थाने का अचानक निरीक्षण किया

Noida, Uttar Pradesh:डीजीपी राजीव शर्मा ने बूंदी के तालेड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। कोटा से जयपुर जाते समय अचानक तालेड़ा थाना पहुँचे डीजीपी ने थाने की पुलिस व्यवस्थाओं, लंबित प्रकरणों, रिकॉर्ड संधारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कोटा रेंज आईजी हरेंद्र कुमार, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर और थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने भी डीजीपी को थाने की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
0
0
Report

बेगूसराय सदर अस्पताल में युवती की मौत: परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर सवाल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। घंटों तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित बेगूसराय सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि गाड़ा गांव निवासी शंकर दास की पुत्री रवीना कुमारी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और पेट में सूजन की शिकायत के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।परिजनों के मुताबिक, रवीना को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से लगातार बेहतर इलाज की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। देखते ही देखते रवीना की मौत हो गई।युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल सकता तो ऐसे अस्पताल का क्या फायदा। हालांकि, इलाज में लापरवाही के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

टोटो में 38 वर्षीय राजेश की मौत: इलाज में देरी और एंबुलेंस सेवाओं पर सवाल

Gumla, Jharkhand:टोटो में 38 वर्षीय राजेश की मौत, इलाज और एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल गुमला। टोटो प्रखंड के छोटा घटेंगा निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में हुई देरी और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, राजेश की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार, राजेश सोमवार शाम करीब तीन बजे घर से टोटो बाजार जाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने घर पहुंचकर उनकी पत्नी को बताया कि राजेश सड़क पर गिरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पत्नी मौके पर पहुंचीं, जहां राजेश के मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों का दावा है कि उनके पहुंचने से पहले टोटो के एक डॉक्टर ने राजेश को दो इंजेक्शन दिए थे। इसके बाद उनकी हालत कुछ बेहतर दिखाई दी, जिसके बाद पत्नी उन्हें घर ले आईं। लेकिन रात करीब 11 बजे के बाद राजेश के मुंह से दोबारा लगातार खून निकलने लगा और उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने सहिया के माध्यम से एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस की ओर से कॉल रिसीव नहीं किया गया। सुबह सहिया के पति ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर राजेश को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने राजेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई। राजेश की मौत के बाद परिजनों ने इलाज की प्रक्रिया, समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने और उनकी मौत के वास्तविक कारण को लेकर सवाल उठाए हैं। अब पूरे मामले में चिकित्सकीय जांच और संबंधित स्तर पर जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

5 साल पहले मर चुके शख्स के नाम पर बिजली चोरी का नाटक, पुलिस-खाकी पर सवाल

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर के ग्राम बरखेड़ा पांडे में 12 अगस्त को विद्युत वितरण खंड की एसडीओ महक मिश्रा अपनी टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची थीं. ग्रामीणों का आरोप है कि नियम के अनुसार स्मार्ट मीटर ऐच्छिक हैं, फिर अधिकारी तानाशाही दिखाकर पुराने मीटर उखाड़कर नए मीटर थोप रहे थे. विरोध करने पर एसडीओ ने खाकी का डर दिखाते हुए थाने में तहरीर दे दी. उनकी इस अद्भुत तहरीर में 5 साल पहले मर चुके नसीम अहमद के नाम पर 3.8 किलोवाट की बिजली चोरी दिखा दी गई, जबकि मौके पर विरोध करने और काम में बाधा डालने का आरोप उनके रिश्तेदार फिरोज, फिजा और साहीरुन पर मढ़ दिया गया. ग्रामीणों ने थाने में फर्जी रिपोर्ट रद्द करने और फर्जीवाड़ा करने वाली एसडीओ और उनकी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि सवाल है कि वह आदमी जिसकी मौत पांच साल पहले हो चुकी है, उसके नाम पर आज बिजली चोरी कैसे दर्ज हो सकती है, और उन्होंने कहा कि फर्जी तहरीर और अंधी पुलिस ने बिना जमीनी जांच के मामला दर्ज किया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top