Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118
हरियाणा मंत्री कृष्ण बेदी ने चौटाला परिवार पर निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
DKDARSHAN KAIT
Dec 13, 2025 07:17:20
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र पहुचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार पर साधा निशाना,कहा-टोर बनाने के लिए ले रहे थे खामखां सुरक्ष,वह अपने राज में IAS और IPS को मारते थे जूते कुरुक्षेत्र:-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार पर जोरदार निशाना साधा। बेदी ने कहा कि वे खामखां सुरक्षा लेकर गनमैन रखना चाहते हैं। जब उनका राजपाठ था तब तो IAS और IPS को जूते मारते थे। साथ ही बेदी ने कांग्रेस को चैलेंज किया कि कांग्रेस फिर से 5 लोकसभा और 37 विधानसभा की सीट लेकर दिखाए। कांग्रेस का सौदा ही कुछ नहीं बचा। बेदी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे चौटाला परिवार की सुरक्षा हटाए जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा देने का एक पैरामीटर्स है। विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, मिनिस्टर, मुख्यमंत्री और गवर्नर को सुरक्षा देनी है。 खामखां रखने गनर बेदी ने कहा कि दिग्विजय चौटाला और उनका परिवार खामखां गनर सिर्फ इसलिए ले रहे थे कि दुनिया में टौर बना सके। न वो विधायक है, न वो सांसद हैं, न वो राज्यसभा सांसद हैं। अब 90 में से उनकी 82-83 जगह जमानत हो रही है। खुद उनकी पार्टी के सुप्रीम दुष्यंत चौटाला 6 हजार से भी ज्यादा वोट नहीं ले सके。 किस आधार पर मांग रहे सुरक्षा उनके कैंडिडेट, जो चुनाव लड़े हैं क्या स्थिति उनकी। वो किस आधार पर सुरक्षा मांग रहे हैं। अगर सुरक्षा लेनी है उनको जान का खतरा है तो सरकार से अपील करें। सुरक्षा लेनी है तो गनमैन को पेमेंट दें। फिर पैरामीटर तय करेंगे कि उनको सुरक्षा की जरूरत है या नहीं है。 IAS-IPS को भी नहीं बख्शा बेदी ने कहा कि जब इन लोगों के राज पाट थे जब इन्होंने IAS और IPS को भी नही बख्शा। थाने में गेर-गेरकर जूते मारते थे कोई छुपी बात नहीं हैं, पूरी दुनिया जानती है। जब गरीब लोगों पर जुल्म करते थे। चरण सिंह और विनोद मडिया के साथ क्या किया। तब चौटाला की गवर्नमेंट थी। अपने विरोधी लोगों क्या दुर्गती की, वो समय तो भूल गए। कौन होता DGP बेदी ने कहा कि ये लोग तो बोलते कि कौन होता है DGP। सरकार के कायदे कानून है। आप लोग कितनी बार सत्ता में रहे। विपक्ष के नेता रहे, जिम्मेदार बात करनी चाहिए। ये नहीं कि किसी को मुंह फाड़कर कुछ भी कहकर अपमानित कर देना है। कोई लाइसेंस थोड़े मिल गया। घर और बाहर दोनों जगह लड़ रहे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप लोग घर में लड़ रहे और बाहर भी लड़ रहे हो। यह राजनैतिक लोगों के काम नहीं है। आप के मुंह से आग ही निकलेगी, किसी के प्रति सम्मान का शब्द निकलेगा ही नहीं। अपने दादा स्व. ओमप्रकाश चौटाला तक को नहीं बख्शा। आज उनकी फोटो तक हटाने की कोशिश कर रहे हैं。 राजनैतिक परिवार और भी मुख्यमंत्री का परिवार भजन लाल, बंसी लाल और राव इंद्रजीत का परिवार भी है। उनका परिवार किसी का अपमान नहीं करता है। किसी से राजनैतिक लड़ाई हो सकती है। दीपेंद्र हुड्डा भी हैं, वे सांसद भी है और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटा भी हैं। वे कभी किसी के साथ लूज टॉक नहीं करते। अपने से बड़ों को अंकल जी कहकर मिलते हैं। राजनीति में आगे बढ़ना है तो उनसे सीखना चाहिए。 जुलाना रैली में 3 हजार आदमी इकट्‌ठा किए इसके बाद भी बेदी नहीं रुके और उन्होंने कहा कि जुलाना में इन्होंने ढाई-3 हजार लोग इकट्ठा किए, इतने लोग तो मुख्यमंत्री बगैर किसी कार्यक्रम के किसी रोड से निकल जाए वहां इकट्‌ठा हो जाते हैं। वैसे ही बहन-बेटी और महिलाएं नायब सैनी को आशीर्वाद देने के लिए आ जाती हैं। और ये कह रहे हैं कि हमारी रैली से बाैखला गए。 सुरक्षा का राइट नहीं राजनैतिक आदमी को बहुत सोच-समझकर बयान देना चाहिए। मुझे नहीं लगता दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला और उनके रिश्तेदारों को सुरक्षा का राइट है। DGP ने सोच-समझकर ही फैसला लिया होगा। इसकी समीक्षा DGP और हरियाणा पुलिस ने की है। उसको सबको को मानना होगा。 कौन-सी वोट चोरी हो गई बेदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सौदा ही कुछ बचा नहीं। फिर वोट चोरी कौन-सी हो गई। किसी के पास पर्स होगा और पेन होगा, तभी तो चोरी होगा। इनसे पूछे कोई कौन से लॉकर से उनकी वोट चोरी हो गई। कांग्रेस को खुला चैलेंज उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज देते हुए कहा कि जहां भी आप लोग आ रहे हो, मार्जन मान लो, मुकाबले में आ रहे हो, तो कौन सी वोट चोरी कर ली। और यदि वोट चोरी कर ली तो मैं तो कांग्रेस को चैलेंज करता हूं। अपने हरियाणा के 5 के 5 सांसदों और 37-37 विधायकों को रिजाइन दिलाएं। कांग्रेस की पूरे देश में हालत खराब पूरे देश में कांग्रेस की हालत खराब है। अपना मजाक बनवाने के लिए 14 दिसंबर को कांग्रेस रैली कर रही है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के नाक के नीचे 3 प्लान से कांग्रेस हार रही है। यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी यही स्थिति है। बिहार में तो इनका सुपड़ा ही साफ हो गया। राहुल गांधी दोबारा बिहार नहीं गए, क्योंकि उनके अपने ही मुंह नहीं लगा रहे उनको。 कांग्रेस में किसी का कोई सम्मान करके राजी नहीं बेदी ने कहा कि कांग्रेस में कोई किसी का सम्मान करने को राजी नहीं है। बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर शैलजा को अपमानित करने का आरोप लगाया। रणदीप सुरजेवाला को एक विधानसभा में फ्रीज किया। कैप्टन अजय यादव, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, श्रुति चौधरी और संपत सिंह ने साफ-साफ कह दिया कि एक आदमी का अंहकार था。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 20, 2026 03:19:46
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा मदरसों पर बुल्डोजर चलाने की मांग के उपरांत अब ब्रज भूमि में भी साधु संतों ने मदरसों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठने लगी है, श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि मदरसों में मौलानाओं के द्वारा मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है,मदरसों से आतंकवादी निकल रहे हैं , मदरसों के पड़े हुए डॉक्टर इंजीनियर आतंकवाद की घटनाओं में लिप्त पाए जा रहे हैं, ऐसे सभी मदरसों पर बुलडोजर चला देना चाहिए, फलाहारी महाराज ने लिखा है कि चीन में मदरसों को चलाने की अनुमति नहीं है , इस लिए चीन में कोई भी आतंकवादी घटना नहीं होती है,सिर्फ भारत में ही कुकुरमुत्ता की तरह मदरसे चल रहे हैं ,यह लोग मदरसों में हथियार छुपाते हैं ,इसलिए कट्टरबाद और आतंकवाद की फैक्ट्री मदरसों पर ही बुल्डोजर चला देना चाहिए ।
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 03:03:00
91
comment0
Report
Jan 20, 2026 03:01:44
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:घाटमपुर। क्षेत्र में स्थित बंद पड़े एक कॉलेज में सोमवार रात नौ वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची इसी कॉलेज परिसर में रहने वाली नानी के साथ रहती थी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृत बच्ची की पहचान नौ वर्षीय वैष्णवी उर्फ रानी गुर्जरी के रूप में हुई है। उसकी नानी ममता (करीब 20 वर्ष) पतरसा स्थित कॉलेज में रहकर देखरेख का काम करती थी। सोमवार रात रोज की तरह चौकीदार कॉलेज पहुंचा तो ममता वहां मौजूद नहीं थी। कमरे में नौ वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। पास ही एक कुर्सी रखी थी, जिससे बच्ची द्वारा फांसी लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से बच्ची की नानी का मोबाइल फोन बंद है और वह फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:58:26
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:54:43
Bardhaman, West Bengal:বর্ধমান:SIR শুনানিতে দাগ পড়েছে দীর্ঘক্ষণ লাইনে দাঁড়িয়ে থাকায় অসুস্থ হয়ে পড়েন এক অন্তঃসত্ত্বা মহিলা সহ এক বৃদ্ধ। অভিযোগ অন্তঃসত্ত্বা অবস্থাতেই লাইনে দাঁড়িয়ে থাকা মন্তেশ্বর বিডিও অফিসের বিল্ডিংয়ের ভেতরেই অসুস্থ হয়ে পড়েন ওই মহিলা ও এক বৃদ্ধ। প্রশাসনের মেডিকেল টিমের পরিবর্তে সেবা শুষসা করতে দেখা গেল শুনানিতে আসা ব্যক্তিদের। এই অসুস্থতার খবর পৌঁছাতেই নড়ে চড়ে বসে প্রশাসন। পরিস্থিতির গুরুত্ব বুঝে ওই মহিলা সহ বৃদ্ধ কে পরিবারের সদস্যদের সঙ্গে নিয়ে মন্তেশ্বর কাদম্বিনী হাসপাতালে চিকিৎসার জন্য পাঠানোর ব্যবস্থা করেন মন্তেশ্বর থানার আইসি বিপ্লব কুমারপতি। মন্তেশ্বর স্বাস্থ্য কেন্দ্রের চিকিৎসা করার পর ওই মহিলার অবস্থা অবনতি হওয়ার জন্য তাকে বর্ধমান হাসপাতালে স্থানান্তরিত করেন মন্তেশ্বর স্বাস্থ্য কেন্দ্রের চিকিৎসকরা।জানা যায় অসুস্থ অন্তঃসত্ত্বা মহিলার নাম জাহানারা খাতুন , মন্তেশ্বরের কুসুমগ্রাম অঞ্চলের কুলুট গ্রামের বাসিন্দা। শুনানিতে ডাক পাওয়া শুনানির লাইনে দাঁড়িয়ে থাকা জামনা অঞ্চলের কানপুর গ্রামের এক ব্যক্তি বাবর শেখ জানান আজ সোমবার মন্তেশ্বর বিডিও অফিসের দপ্তরে SIR শুনানির কেন্দ্র চলছিল সেখানে শুনানিতে ডাক পাওয়া মানুষজনদের দাঁড়িয়ে থাকা লাইনের ভিড় ছিল প্রচন্ড দাঁড়িয়ে থাকা লাইনে আমার সামনে নাম সংক্রান্ত সমস্যা কারণে ঘন্টা দুইয়েক উপর ওই মহিলা দাঁড়িয়ে থাকতে দেখা যায় তারপর অন্তঃসত্ত্বা ওই মহিলা অসুস্থ হয়ে পড়েন। পাশাপাশি প্রায় ৬৮বছরের ঊর্ধ্বে আব্দুল কালাম শেখ রাই গ্রামের বাসিন্দা ওই বৃদ্ধ বৃদ্ধ ব্যক্তির পুত্রের নাম সংক্রান্ত সমস্যার জন্য আসা পুত্রকে সাহায্য করার জন্য লাইনে দাঁড়িয়ে থাকা অবস্থায় অসুস্থ হয়ে পড়েন ওই বৃদ্ধ। তারপর তাকে মন্তেশ্বর স্বাস্থ্য কেন্দ্রে নিয়ে যায় পুলিশ প্রশাসন। তিনি বর্তমানে মন্তেশ্বর স্বাস্থ্য কেন্দ্রের চিকিৎসাধীন অবস্থায় রয়েছেন বলে জানা যায়। SIR এর শুনানিতে ডাক পেয়ে শুনানিতে আসা কানপুরের বাবর শেখরা জানান SIR নাম করে নির্বাচন কমিশন শতকরা ৯০% মানুষজনদের শুনানির নাম করে ডেকে হয়রানি করছে বেশী ভাগ মুসলিম সম্প্রদায় মানুষজনদের। এটা ভোটের রাজনীতি বলে অভিযোগ করে তিনি বলেন একটি রাজনৈতিক দলকে সুবিযা পাইয়ে দেওয়ার জন্য নির্বাচন কমিশন এই কাজটা করছেন বলে অভিযোগ করে SIR এর শুনানিতে হাজির হওয়া বাবর শেখর মতন ব্যক্তিরা।
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:54:00
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का बाएं पैर का पंजा रहस्यमय परिस्थितियों में कटा हुआ मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़ित के प्रारंभिक बयान के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खलीलपुर निवासी 24 वर्षीय सूरज भास्कर, जो डी-फार्मा कर चुका है, रात अपने निर्माणाधीन मकान में अकेले सो रहा था। अगली सुबह जब वह उठा तो उसके बाएं पैर का पंजा कटा हुआ था और केवल एड़ी का हिस्सा बचा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित सूरज फिलहाल सदमे में है और स्पष्ट रूप से पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा। अपने बयान में उसने बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और उससे मारपीट की। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने अपना पंजा कटा देखा। पुलिस ने सूरज के बयान के आधार पर लाइन बाजार थाना में हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि विवेचना जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही
1
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:48:01
Baheri, Kanman, Uttar Pradesh:बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र में दलित युवक पप्पू दिवाकर के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौच, अमानवीय उत्पीड़न और ₹4.50 लाख हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के बाल, भौंह व मूंछ जबरन उस्तरे से साफ कर दिए और घटना का वीडियो भी बनाया। साथ ही ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर ली गई बड़ी रकम लौटाने से इनकार किया गया। मामले को लेकर दलित समाज में रोष है। सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश भास्कर ने दोषियों पर SC/ST एक्ट सहित कड़ी कार्रवाई, पीड़ित को सुरक्षा व मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:38:05
Bardhaman, West Bengal:বর্ধমান শহরের কালনা গেট সংলগ্ন লোকো গোলঘর এলাকায় ভাড়া বাড়ি থেকে এক যুবক ও এক যুবতীর পচাগলা দেহ উদ্ধারে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়ায়। সোমবার দেহ ময়নাতদন্ত হলো বর্ধমান মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতালের মর্গে।এই ঘটনায় এলাকায় এবং পরিবারে নেমে এসেছে শোকের ছায়া।পুলিশ ও স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, রবিবার দুপুরের দিকে ওই এলাকার বাসিন্দারা একটি বাড়ি থেকে তীব্র পচা গন্ধ পান। এরপরই বর্ধমান সদর থানায় খবর দেওয়া হয়। খবর পেয়ে তৎক্ষণাৎ বর্ধমান সদর থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে বাড়ির দরজা ভেঙে ভেতর থেকে এক যুবক ও এক যুবতীর মৃতদেহ উদ্ধার করে। মৃত যুবকের নাম আকাশ। তাঁর বাড়ি বর্ধমান শহরের বড়নীলপুর বটতলা এলাকায়। মৃত যুবতীর নাম দেবলীনা কর, বাড়ি শাঁখারি পুকুর এলাকায়।মৃত যুবক পেশায় ফটোগ্রাফি করতো বিভিন্ন অনুষ্ঠানে।স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, আকাশ ও দেবলিনা করের বিয়ের কথা পাকাপাকি হয়েছিল। তাঁরা কালনা গেট সংলগ্ন লোকো গোলঘর এলাকায় একটি বাড়িতে ভাড়া থাকতেন। স্থানীয় বাসিন্দাদের দাবি, ওই যুবক ও যুবতীকে খুব একটা বাইরে দেখা যেত না। অনেক সময় গভীর রাতেই তাঁরা বাড়ি ফিরতেন। মৃত আকাশের এক বন্ধু জানান, আকাশ খুবই চাপা স্বভাবের ছিল। কয়েকদিন আগেও সে ফটোগ্রাফির কাজ করেছে। হঠাৎ করে এমন ঘটনা ঘটবে, তা কেউ ভাবতে পারেননি। এই বিষয়ে বাড়িওলার সঙ্গে যোগাযোগ করা হলে তিনি কোনও মন্তব্য করতে চাননি। স্থানীয় বাসিন্দা ও মৃত যুবকের বন্ধুরা এখনও ধন্দে—এটি আত্মহত্যা নাকি অন্য কোনও কারণ রয়েছে। ঘটনার প্রকৃত কারণ জানতে পুরো বিষয়টি খতিয়ে দেখছে বর্ধমান সদর থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 02:28:20
0
comment0
Report
Jan 20, 2026 01:31:56
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली :समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बरेली इकाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया। कार्रवाई के बाद संगठन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष के भीतर गुटबाजी के कारण पार्टी की छवि लगातार धूमिल हो रही थी। इस संबंध में उच्च नेतृत्व को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हालात को गंभीर मानते हुए हाईकमान ने सख्त कदम उठाया और पूरी टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया।इस कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप आए हैं। आगामी चुनावों से पहले संगठन में अनुशासन कायम करने के उद्देश्य से इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को जरूरी माना जा रहा है, ताकि आपसी खींचतान खत्म हो और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।भंग की गई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, सुरेंद्र सोनकर, अरविंद यादव और हरिशंकर यादव शामिल हैं। इसके अलावा सूरज यादव, आदेश यादव, दीपक शर्मा, नरेश सोलंकी, भारती चौहान, स्मिता यादव, सरताज ग़ज़ल अंसारी और ओमेंद्र यादव को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

0
comment0
Report
Jan 20, 2026 01:16:31
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाला विद्यालय शर्मसार होता नजर आया है। मामला विकासखंड देवरिया के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई का बताया जा रहा है, जहां विद्यालय परिसर को ही तमाशे का मंच बना दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति के घर ब्रह्म भोज का कार्यक्रम था, लेकिन कार्यक्रम की आड़ में विद्यालय परिसर में टेंट लगवाकर अश्लील डांस करवाया गया। जिस जगह पर बच्चों को संस्कार, अनुशासन और शिक्षा दी जाती है, उसी जगह पर फूहड़ गानों पर नाच-गाना और मर्यादा को तार-तार करने वाला कार्यक्रम चलता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी रात डीजे की तेज आवाज, और अश्लील नृत्य से विद्यालय परिसर की गरिमा को गहरी ठेस पहुंची है। अब सवाल यह उठता है कि— क्या विद्यालय प्रशासन की अनुमति से हुआ यह सब? शिक्षा विभाग की निगरानी कहां थी? और क्या दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई? फिलहाल मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने वालों पर प्रशासन कब और क्या एक्शन लेता है।
1
comment0
Report
Jan 20, 2026 01:00:46
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top