Back
PSI रवि शहीद: कैथल गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई
VSVIPIN SHARMA
Feb 22, 2026 12:17:07
Kaithal, Haryana
फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र, सेक्टर-24 के इंडस्ट्रियल एरिया में Monday शाम करीब 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शिव स्टील और कालका जी लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में अचानक भड़की आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। केमिकल से भरे ड्रमों में एक के बाद एक जोरदार धमाके गूंजे, पूरा इलाका दहल उठा। आग की चपेट में 35 से ज्यादा लोग झुलस गए। इसी आग के कहर से जूझते हुए कैथल के गांव क्योड़क के वीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर रवि ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। लोगों को बचाते-बचाते वे खुद बुरी तरह झुलस गए और इलाज के दौरान दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। आज कैथल के गांव क्योड़क में उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो पूरा जिला आंसुओं में भीग गया। हजारों लोग, पुलिस भाई-बंधु और आमजन ने अंतिम दर्शन किए। DIG फरीदाबाद अभिषेक जोरवाल और पूर्व विधायक लीला राम समेत सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली। 'शहीद PSI रवि अमर रहें!' के गगनभेदी नारों के बीच उन्हें विदाई दी गई। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। दर्दनाक मोड़ तब आया जब पता चला कि PSI रवि की शादी को महज एक साल ही हुआ था। उनकी 7 महीने की गर्भवती पत्नी अब अकेली रह गई। आने वाले बच्चे का चेहरा देखे बिना ही पिता चले गए। परिवार के सदस्यों ने आंसू पोछते हुए सरकार से गुहार लगाई, "वीर रवि को शहीद का दर्जा दीजिए!" उनका बलिदान न भूलने पाए। PSI रवि जैसे जांबाज ही राष्ट्र के असली हीरे हैं, जो ड्यूटी में जान की बाजी लगा देते हैं। कैथल आज गर्व और गम दोनों में डूबा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 22, 2026 13:48:13Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना इलाके में एक बंद मकान में कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है...
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report