Back
कैथल के 35 अवैध स्कूलों की पुष्टि, मान्यता न होने पर दाखिला रोक
VSVIPIN SHARMA
Mar 27, 2026 09:03:47
Kaithal, Haryana
बिना मान्यता के निजी स्कूलों पर सख्ती: कैथल में 35 स्कूलों की सूची जारी अभिभावकों को अलर्ट—इन स्कूलों में दाखिला न दिलवाएं, वरना खुद जिम्मेदार जिला शिक्षा विभाग ने जिला लोक संपर्क विभाग कैथल के माध्यम से प्रेस नोट जारी कर बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए 35 अवैध विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने निदेशालय के निर्देशों पर अमल करते हुए इन स्कूलों को अवैध घोषित किया और अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का दाखिला इनमें न करवाएं। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना सरकारी मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ाई से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। ऐसे दाखिले की जिम्मेदारी पूरी तरह अभिभावकों पर होगी। आम लोगों को जागरूक करने के लिए ही इन स्कूलों केनाम सार्वजनिक किए गए हैं। अवैध स्कूलों की सूची: सरस्वती विद्या मंदिर और शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल (खेड़ी लांबा) गीता विद्या मंदिर कोलेखा गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम एस.वी.एन. स्कूल (खरक पांडवा) गीता मॉडल स्कूल (वजीर नगर) सरस्वती पब्लिक स्कूल (चांदना) शहीद उधम सिंह स्कूल भुसला गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भुना स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल (क्योड़क) शिक्षा पब्लिक स्कूल (ग्योंग) एस.डी. मॉडर्न स्कूल (बात्ता) गीतांजलि पब्लिक स्कूल (करोडा) गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंद करण माजरा टुगेदर वी स्कूल (सेरधा) सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल (थेह बुटाना) नवज्योति पब्लिक स्कूल (चुड़माजरा) ग्रीन वे पब्लिक स्कूल (संगतपुरा) शहीद भगत सिंह स्कूल व आदर्श पब्लिक स्कूल बरटा नव जीवन पब्लिक स्कूल, शहीद भगत सिंह स्कूल और मदर प्राइड पब्लिक स्कूल (धनौरी) किड्स ज़ोन (चंदाना) शिव पब्लिक स्कूल (कुराड) चौधरी देवी लाल स्कूल (बालू) एस.के. ग्लोबल एकेडमी (करनाल रोड, कैथल) चाणक्य पब्लिक स्कूल कमालपुर हरियाणा पब्लिक स्कूल डुंडवा आरएस पब्लिक स्कूल कलायत एसवीएन ग्लोबल स्कूल (खेड़ी लांबा) सरस्वती मिडिल स्कूल बडसिकरी ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेड़ी शेरखा ब्राइट बिगिनिंग पब्लिक स्कूल (धनौरी) हर-हर महादेव स्कूल किछाना शिक्षा विभाग ने बताया कि सूची के कुछ स्कूलों को 'बंद' श्रेणी में रखा गया है और उनकी जांच पूरी हो चुकी है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से गुजारिश की है कि केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला करवाएं। अगर कहीं अवैध स्कूल चलने की जानकारी हो, तो तुरंत विभाग को बताएं ताकि कार्रवाई हो सके। Byte सुभाष कुमार जिला शिक्षा अधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 10:18:01Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- मामले में एक पक्ष ने फायरिंग के आरोप लगाए हैं...लेकिन पुलिस फायरिंग के आरोपों से इंकार कर रही है
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 27, 2026 10:17:50Noida, Uttar Pradesh:Minister Prahlad joshi byte on Mamta
यह लोग अफवाह फैला रहे हैं चाहते हैं देश फेल हो जाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश कभी फेल नहीं होगा
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 27, 2026 10:17:070
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 27, 2026 10:16:51Noida, Uttar Pradesh:यह लोग अफवाह फैला रहे हैं चाहते हैं देश फेल हो जाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश कभी फेल नहीं होगा
0
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:16:210
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 27, 2026 10:15:53Noida, Uttar Pradesh:यह लोग अफवाह फैला रहे हैं चाहते हैं देश फेल हो जाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश कभी फेल नहीं होगा
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 10:15:170
Report
439
Report
408
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 10:07:26431
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 10:06:57199
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 27, 2026 10:02:57334
Report
ASAmit Singh
FollowMar 27, 2026 10:02:33335
Report
342
Report