Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
दिल्ली टिल्लू गैंग: मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, रवि भारद्वाज हत्या का खुलासा
NKNeeraj Kumar Gaur
Mar 27, 2026 10:17:07
New Delhi, Delhi
दिल्ली में 4 लोगों को गोली मारने वाले टिल्लू गैंग के दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,दोनों के पैर में लगी गोली दिल्ली में गैंगवार से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी हाल ही में हुए रवि भारद्वाज मर्डर केस में वांटेड थे ,इन लोगों ने 4 लोगों को गोली मारी थी जिसमें रवि भारद्वाज की मौत हो गई थी पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च को इन आरोपियों की लोकेशन को लेकर पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद एक स्पेशल टीम बनाकर जाल बिछाया गया। दरअसल, 19 मार्च 2026 को बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके के हरावली गांव में 30 साल के रवि भारद्वाज की उनके घर से सटी दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बवाना थाने में FIR दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि रवि भारद्वाज जेल में बंद गैंगस्टर दीपक उर्फ तीतर (गोगी गैंग) का करीबी था और उसकी हत्या टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी सेक्टर-28 इलाके में देर रात करीब 1 बजे जाल बिछाया। जैसे ही एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को घिरता देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों आरोपियों को पैरों में गोली मारकर काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल उर्फ शंटी (23 साल), निवासी झज्जर हरियाणा और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि जिस स्कूटी पर ये दोनों सवार थे, वो भी चोरी की थी और रानी बाग इलाके से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 7 कारतूस, 8 खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। कुनाल पर पहले से ही हत्या की कोशिश, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि वह एक हार्डकोर अपराधी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रवि भारद्वाज हत्याकांड का खुलासा हो गया है और टिल्लू गैंग की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। इससे पहले गुरुवार को इस मामले में वांटेड टिल्लू गैंग के एक और शूटर आकाश को बाहर उत्तरी दिल्ली पुलिस ने बाहर पुलिस के साथ मिलकर बिहार के बेगूसराय जिले से गिरफ्तार कर लिया था।आकाश वारदात का मुख्य शूटर है फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है 26 मार्च को चैतन्य को अरेस्ट किया गया था टेक्निकल इनपुट के आधार पर कन्फेस किया टिल्लू गैंग को सभी सूचना दे रहा था दो शार्प शूटर को निशानदेही पर पकड़ा गया कुणाल और एक सीसीएल खरखोदा का पकड़ा गया इन पर रंगदारी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है दीपक भारद्वाज की हत्या गैंग रिवलरी की वजह से हुई
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Mar 27, 2026 11:33:03
Jehanabad, Bihar:मर्यादा परुषोत्तम श्रीराम के जन्मदिन के मौके पर जहानाबाद में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां शहर के 23 विभिन्न मोहल्लों से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अरवल मोड़ पर पहुंचकर सभी रामभक्तों का एक विशाल संगम में बदल गई। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों रामभक्त शामिल हुए। विभिन्न मोहल्लों से निकाली गयी गयी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पूरे नगर भ्रमण करने के उपरांत ठाकुरबाड़ी में जाकर समापन होगा। इस शोभायात्रा में युवाओं में खास उत्साह देखा रहा है। इस वर्ष की शोभायात्रा को खास बनाने के लिए आयोजकों द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। उत्सव में झारखंड से आए विशेष बैंड-बाजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, जयपुर से मंगवाई गई विशेष पगड़ी और भगवा गमछा सभी रामभक्तों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। पूरी यात्रा के दौरान शहर भगवा ध्वजों से पटा रहा और भगवान राम-जानकी की मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरा शहर जय श्री राम के नारो से गूंज रहा है। वही शोभा यात्रा को लेकर जगह-जगह रामभक्तों के लिए शरबत,पानी की व्यवस्था की गयी है। इधर जिले में रामनवमी के शोभायात्रा को लेकर शहर के विभिन्न चौक -चौराहो एवं धार्मिक स्थलो पर मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वही एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी दलबल के साथ सड़कों पर उतरकर विधि व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। प्रशासन के अनुसार, जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह मुस्तैद हैं।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 27, 2026 11:32:42
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हरदोई की सार्वजनिक सभा में सपा प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल का विवादित बयान श्री राम और माता कौशल्या पर अश्लील टिप्पणी से मामला गरमाया राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया विनाश काले विपरीत बुद्धि”, यह दोहरी मानसिकता दर्शाता है - बबीता चौहान जो शब्द बोले गए, उनके लिए माफी नाम की कोई चीज नहीं कहा- एक तरफ सनातनियों की बात, दूसरी तरफ ऐसी नीच सोच अखिलेश यादव को अपने नेताओं की सोच पर ध्यान देने की सलाह ऐसी भाषा से परिवार और समाज पर भी खड़े होते हैं सवाल - बबीता चौहान दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और सजा की उठाई मांग बाइट - बबीता चौहान, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 27, 2026 11:31:36
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पेट्रोल और डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर CM ममता बनर्जी ने कहा, "यह ऐसा है जैसे साड़ी की दुकान पर शॉपिंग करने जाना। अगर आप साड़ी का दाम पूछेंगे, तो वह शायद आपको Rs 1000 बताएगा। लेकिन मोलभाव करने के बाद, वह Rs 400 पर मान जाता है। इसी तरह, उन्होंने गैस का दाम बढ़ा दिया है। अगर वे अब एक्साइज़ ड्यूटी कम भी कर देते हैं, तो असल में दाम कहाँ रुकेंगे? मुझे ज़्यादा चिंता इस बात की है कि जनता को परेशानी न हो...हालांकि हमारे इलाके में गैस और पेट्रोल काफ़ी है, मैं पुलिस अफ़सरों से लेकर BDO तक पूरे एडमिनिस्ट्रेशन में बड़े बदलाव की मांग करती हूँ। मैं मांग करती हूँ कि बंगाल के हल्दिया से गैस सिलेंडर राज्य से बाहर न भेजे जाएँ।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 27, 2026 11:31:27
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली AATS टीम ने अवैध चल रहे 7 जुआरीयों को पकडा पुलिस जांच मे जुटी लोकेशन... दिल्ली कैंट एंकर...साउथ-वेस्ट दिल्ली मे एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहाँ AATS सेल की टीम ने दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास चल रहे अवैध जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। DCP अमित गोयल ने बताया AATS सेल प्रभारी रामकुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम खान उर्फ राजा, जासिम खान, अभिषेक, सनी कुमार, पवन, रमेश चंद और मोहम्मद बाशिम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से नकद राशि, एक फ्लेक्स चार्ट, दो नोट पैड, एक कैलकुलेटर, तीन कार्बन पेपर और दो बॉल पेन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सलीम खान पहले भी जुए के तीन मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि बाकी आरोपी मौके पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे।इस मामले में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है पुलिस आगे की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 27, 2026 11:31:12
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में कॉलोनियों के प्लॉटों को लेकर चल रहा अप्रूव्ड और अनअप्रूव्ड का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जोर-शोर से उठाया गया, जिसमें मंत्री कृष्ण बेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके और उनके भाइयों के नाम पर एक ही लोकेशन में प्लॉट थे। उनके भाई ने अपना प्लॉट बेच दिया, लेकिन उनके हिस्से वाले प्लॉट को अधिकारियों द्वारा अनअप्रूव्ड बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक ही स्थान और एक ही नंबर के प्लॉटों को अलग-अलग श्रेणियों में दिखाकर अधिकारियों द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह करीब 70 वर्ष के हैं और पिछले एक साल से इस समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई अधिकारी अप्रूव्ड प्लॉट को अनअप्रूव्ड दिखाकर लोगों को परेशान करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने युद्ध जैसे हालातों के चलते देश में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए। अंत में मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सुनना, उन पर कार्रवाई करना और लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वे पूरी ईमानदारी से काम करें और किसी भी तरह की लापरवाही या गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 27, 2026 11:30:43
Bikaner, Rajasthan:हैड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली चेतावनी से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन मौके पर, परिसर खाली करवाया, सघन तलाशी में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला, धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस. बीकानेर सहित प्रदेशभर में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार ईमेल के जरिए मिल रही धमकियां अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं आज बीकानेर के हैड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जूनागढ़ किले के पीछे स्थित हैड पोस्ट ऑफिस को दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें पूरे परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बिल्डिंग को खाली करवाया गया कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला गया इसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, हालाँकि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 27, 2026 11:30:34
Nagaur, Rajasthan:भगवानपुरा के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नावा क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मारोठ पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी पाकर 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को नावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृतक युवक की मौत की पुष्टि की और शव को मोर्चरी में रखवाया, वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। घटना के बाद बारात में शामिल सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिवार के अनुसार मृतक की पत्नी कुछ माह पूर्व ही निधन हो गया था और उसके दो पुत्र हैं। पोस्टमार्टम की जानकारी मिलना बाकी है और मामला दर्ज किया जाना अभी बाकी है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 27, 2026 11:30:20
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जिम ट्रेनर पर छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक जिम में जाती थी, जहां उसकी पहचान जिम ट्रेनर शहजाद पुत्र इमरान, निवासी बड़ी मस्जिद देहरादून रोड, थाना गागलहेड़ी से हुई। आरोप है कि ट्रेनर ने भरोसा जीतने के बाद उसे प्रोटीन ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया। मामले में यह भी सामने आया कि आरोपी का साथी मुकर्रम पीड़िता की गतिविधियों पर नजर रखता था और आरोपी की मदद करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद SSP सहारनपुर अभिनंदन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुग्गावाला रोड से दोनों आरोपियों शहजाद ओर मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 27, 2026 11:25:07
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस को आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जनपद को 11 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) चार पहिया स्कॉर्पियो वाहनों की सौगात मिली है। इन अत्याधुनिक वाहनों का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया। नवीन पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके साथ ही पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुँच आमजन तक पहले से अधिक तेज और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे रिस्पांस टाइम में कमी आएगी। जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सहारनपुर पुलिस इन वाहनों के संचालन के लिए वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाएगी। इसके तहत एक सुदृढ़ रूट चार्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहाँ शिकायतों की संख्या अधिक रहती है। इससे पीआरवी वाहनों की तैनाती अधिक प्रभावी और जरूरत आधारित होगी। इन आधुनिक संसाधनों के उपयोग से न केवल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। साथ ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और संतुष्टि स्तर भी बढ़ेगा। सहारनपुर पुलिस का यह कदम आधुनिक, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है。
402
comment0
Report
Mar 27, 2026 11:24:53
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय तस्कर बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक की 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत की गई, जिसे उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति जब्ती कार्रवाइयों में गिना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त की अवैध संपत्तियों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर निवेश किया था। पुलिस ने इन संपत्तियों का विस्तृत विवरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा, जिसके बाद 24 मार्च 2026 को 34 संपत्तियों के जब्ती आदेश जारी किए गए। जब्त की गई संपत्तियों में बरेली और शाहजहांपुर जिलों में स्थित कृषि भूमि, प्लॉट, आलीशान मकान, बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स, ईंट भट्टे और वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली, शाहजहांपुर व बरेली में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। 26 और 27 मार्च को थाना बुढ़ाना पुलिस ने संबंधित जिलों में पहुंचकर पहले अपराधी द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति की मुनादी कराई गई फिर इन संपत्तियों को कब्जे में लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति सुरक्षित नहीं है। मुजफ्फरनगर पुलिस भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। इस सख्त कदम से आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
470
comment0
Report
Advertisement
Back to top