Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118

हरनौट में इंटर छात्रा की आत्महत्या: हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच जारी

RKRishikesh Kumar
Mar 27, 2026 10:16:21
CHANDI, Harnaut, Bihar
हरनौत थाना क्षेत्र के इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हरनौत प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने किराये के मकान में पढ़ाई कर रही इंटर की छात्रा काजल कुमारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि छात्रा का पूरा परिवार अहमदाबाद इलाज के लिए गया हुआ था, जिसके कारण छात्रा घर में अकेली रह रही थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है. एसडीपीओ 2 संजय जायसवाल घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रहे हैं. एफएसएल की टीम भी बुलायी गयी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है; उनका कहना है कि बहन घर में अकेली थी तो बदमाशों ने घुसकर गोली मार दी. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया गया है. प्रेम प्रसंग की भी बात कही जा रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 27, 2026 12:48:15
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में रामनवमी के अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक अखाड़ा आयोजन धूमधाम से आयोजन हुआ। इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री Irfan Ansari मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अखाड़ा कार्यक्रम के दौरान मंत्री इरफान अंसानी ने स्थानीय लोगों के साथ लाठी खेलते हुए पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उत्साह और जोश से भर गया। इस अवसर पर उन्होंने रामनवमी का संदेश देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशियों और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान हमारे आदर्श हैं और सभी को मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें। बाइट – इरफान अंसारी, मंत्री, झारखंड सरकार
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 27, 2026 12:47:55
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया...इस अवसर पर शहर के कई जगह से अखाड़ा और जुलूस निकली गई...लोगों ने अपने करतब को दिखाया...लोगों ने जमकर लाठियां भांजी...पुरुष, महिलाओं सहित बच्चों में खासा उत्साह देखा गया...बच्चों ने खूब करतब दिखाया...जुलूस में जय श्रीराम के नारे गूंजे...शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे...शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी...जुलूस के साथ भी महिला पुलिस बल तैनात किए गए थे...वहीं जिला परिसर पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के आने-जाने जगह में सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है...जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अखाड़ा जुलूस का नेतृत्व CDPO दयानंद आजाद समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था...HDPO दयानंद आजाद ने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं...लगातार और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई है... बताते चलें कि रामनवमी को लेकर सुबह से ही मंदिरों में चहल-पहल शुरू हो गई थी लोग श्रद्धा पूर्वक मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना किया...इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में ध्वजा लगाया भी किया...
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 12:47:07
Sandana, Uttar Pradesh:जिले के थाना संदना क्षेत्र अंतर्गत लौली गांव स्थित पुलिया के पास मिले शव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संदना पुलिस ने महज 72 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में दोनों मृतका के सगे भाई है। प्रेम प्रसंग के वजह से आरोपियों ने पीड़िता की हत्या की थी l आपको बता दें कि बीते बुधवार को ग्राम लौली नहर पट्टी के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव पड़ा मिला था जिसकी पहचान मृतका मोनिका पुत्री राजकिशोर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सतनपुर थाना मछरहेटा जनपद सीतापुर के रूप में हुई थी l सूचना मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस को हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर संदना पुलिस ने गहन जांच शुरू की l
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 27, 2026 12:46:06
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल बाजार में रामनवमी पर एक ऐसी अनोखी परंपरा देखने को मिलती है जो ना कहीं और दिखती है ना कहीं और सुनी जाती है! यहां भगवान के अवतार ‘नारोन्या’ से लोग आशीर्वाद लेने के लिए खुद आगे आते हैं और बदले में मिलती है ‘लात’ जी हां भगवान की लात। बैतूल बाजार में वर्षों से चली आ रही पौराणिक परंपरा और अटूट आस्था का अद्भुत संगम रामनवमी की रात देखने को मिला। शुक्ला चौक के काले मंदिर से भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार ‘नारोन्या’ को निकाला गया और फिर शुरू हुआ अनोखा जुलूस। नारोन्या पूरे नगर में दौड़ता है और उसके पीछे सैकड़ों श्रद्धालु दौड़ते हैं। इस दौरान नारोन्या लोगों को लात मारता है लेकिन यहां ये ‘मार’ नहीं बल्कि आशीर्वाद मानी जाती है। खास बात ये है कि ये अनोखी परंपरा सिर्फ बैतूल बाजार में ही देखने को मिलती है जहां लोग पीढ़ियों से इसे निभाते आ रहे हैं। जब हिरण्यकश्यप के अत्याचार बढ़े, तब भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर उसका वध किया उसी घटना की याद में ये परंपरा आज भी ‘नारोन्या’ के रूप में जीवित है। तो बैतूल में आस्था का ये अनोखा रंग जहां ‘भगवान की लात’ भी बन जाती है प्रसाद! परंपरा ऐसी जिसे देखने के लिए हर साल उमड़ पड़ती है भीड़ और लोग कहते हैं मार पड़े तो समझो भगवान ने आशीर्वाद दिया और वे धन्य हो गए।
0
comment0
Report
AKAMAR KANE
Mar 27, 2026 12:45:49
Nagpur, Maharashtra:नागपुर नागपुरात आज पेट्रोल पंपांवर वाहनधारकांना पेट्रोल मिळत असले तरी तत्पूर्वी 23 ते 25 मार्चदरम्यान वाहनधारकांची पेट्रोल भरण्यासाठी चांगलीच धावाधाव झाली...अनेकांना वाहनात पेट्रोल मिळत नसल्याने शहरात फिरताना अडचणी येत होती.अशा वेळेस त्यांनी नागपूर मेट्रो प्रवासाला पसंती दिल्याचे दिसून येत आहे . या कालावधी दरम्यान नागपूर मेट्रोची रायडरशिप चांगलीच वाढली होती... 25 मार्चला तर मार्च महिन्यातील सर्वाधिक रायडरशिप म्हणजे 1 लाख 17हजार 798 प्रवाशांनी नागपूर मेट्रो ने प्रवास केला.... 23 ते 25 मार्च दरम्यान सलग तीन दिवस नागपूर मेट्रो ने प्रवास करणाऱ्यांची संख्या 1 लाख दहा हजार पेक्षा जास्त होती.. तत्पूर्वी महिन्याभरात एकदाच हा आकडा एक लाख दहा हजाराच्या पुढे गेला होता.... म्हणजे पेट्रोलची चणचण असताना नागपूरकरांनी मेट्रोचा वापर करून सार्वजनिक वाहतूक व्यवस्थेचा वापर केल्याचे आढळून आले. तारीख आणि मेट्रो रायडरशिप मार्च 23- 1लाख 13हजार 774 मार्च 24 - 1लाख 10 हजार 278 मार्च 25- 1 लाख ,1 हजार ,798
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 27, 2026 12:45:33
Udaipur, Rajasthan:रेलवे पुलिस के आईजी ज्योति कुमार सतिज आज उदयपुर दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और रेल रक्षक दल की टीम की बैठक का सम्बोधित किया। बैठक में रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी सतिज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे RPF Security Management System का अधिक प्रभावी तरीके से उपयोग करें, ताकि कार्यप्रणाली में सुधार हो और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। इसके अलावा, बैठक में आधुनिक तकनीकी संसाधनों और एप्लिकेशन के उपयोग पर भी जोर दिया गया, विशेष रूप से नशीले पदार्थों की रोकथाम से जुड़े मामलों में। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि अब निजी एजेंसियों की जांच और निगरानी के लिए अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 12:44:44
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के सहजनी में Indian Idol Season 14 के विजेता वैभव गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। ननिहाल पहुंचते ही परिजनों और व्यापार संगठन के लोगों ने जोरदार अभिनंदन कर पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री विशाल गुप्ता और कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वैभव गुप्ता ने भावुक होकर कहा— “उन्नाव मेरा घर है, यहां के लोग मेरे अपने हैं।” वैभव का गीत “मन अटकेया” (धुरंधर-2) देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा जा रहा है, जिससे जिले का नाम रोशन हो रहा है। मामा मदन मोहन गुप्ता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा— “वैभव हमारे घर की शान है।” बचपन में ननिहाल की गलियों में खेलने वाला यही बेटा आज देश का उभरता सितारा बन गया है। ममेरे भाई विशाल गुप्ता और अश्वनी गुप्ता ने भी गर्व जताया और वैभव की सफलता को पूरे परिवार की उपलब्धि बताया। वहीं, सॉन्ग लॉन्च के दौरान बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh ने वैभव को गले लगाकर बधाई दी, जो उनके लिए यादगार पल बन गया। कार्यक्रम में अंकित, अनुराग कुशवाहा, अंशु गुप्ता, आकाश यादव, लक्ष्य निगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने वैभव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
287
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 12:37:57
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम किया। थाटीपुर चौराहे पर चक्का जाम करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित मृतकों के परिजनों को समझाकर चक्का जाम खुलवाया गया। मृतक के परिजनों की मांग मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता की जाए, पीड़ित परिवार की मदद भी मांगी गई। प्रशासन द्वारा मदद के आश्वासन पर परिजनों ने चक्का जाम खोला। अल सुबह शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे ऑटो रिक्शा से टकराकर स्कॉर्पियो की घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के ऑटो चालक सहित 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन महिलाएं और दो पुरुषों की मौत हो गई; दो बच्चे और ऑटो चालक सहित 4 लोग घायल हुए। घायलों का JAH के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।
381
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 27, 2026 12:37:42
Hansi, Haryana:हांसी जिले के बाद पहली बार रबी सीजन की सरसों की फसल की सरकारी खरीद 28 अप्रैल और 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत होने जा रही है। सरकार नए आदेशों के अनुसार मंडियों में खरीद करेगी। किसानों की सरसों की फसल के सरकारी खरीद से पहले ही अच्छे भावों में बिक रही है। सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने नए नियमों को पूरी तरह गलत बताया है। मंडी सह सचिव विजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि मंडी प्रशासन ने तमाम व्यवस्था कर ली है। हरियाणा में रबी फसल 2026 की सरकारी खरीद सरसों के लिए 28 मार्च से और गेहूं के लिए 1 अप्रैल से शुरू हो सकती है। पारदर्शिता के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 पर खरीद के समय किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य होगी. फसल बेचते वक्त वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। सर्व व्यापार मंडल ने आधार आधारित बायोमेट्रिक व वीडियोग्राफी को गलत बताया है। कहा गया कि इससे किसान व आढ़ती दोनों को कठिनाई होगी और मंडी में भीड़ बढ़ेगी; नियमों में बदलाव चाहिए। किसानों ने कहा कि सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, लेकिन प्राइवेट डीलर 6400 के भाव दे रहे हैं। हम सरकार को नहीं बल्कि प्राइवेट डीलरों को फसल दे रहे हैं। मंडी परिसर में खरीद के लिए मंडी प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं—पानी, शेड और आढ़तियों के लिए तिरपाल की व्यवस्था। एंट्री गेट पर फसल वाले वाहन की वीडियोग्राफी के साथ किसान या उनके तीन चयनित लोगों की आधार आधारित बायोमेट्रिक भी होगी। अब देखना होगा कि ये नियम किसानों के लिए राहत लाते हैं या नई परेशानियाँ।
355
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 27, 2026 12:37:22
Jind, Haryana:नवरात्रों की पूजा के फूल बहाने गए दो सगे भाई नहर में डूबने से मौत हुआ है। पिता की आँखों के सामने घर के 2 चिराग बुझ गए। नरवाना के प्रेम नगर निवासी राजेश अपने 2 बेटों महेंद्र (14 वर्ष) व लक्की (15 वर्ष) के साथ गुरथली हेड पर नवरात्रों की पूजा के फूल पानी में बहाने के लिए गए थे। इसी दौरान फूल बहाते समय एक भाई का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी पानी में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सदर नरवाना और ERV 372 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया; शवों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सब्जी बेचने का काम करता है और उसे यह हादसा अपने सामने हुआ। पार्षद आशुतोष शर्मा ने कहा कि हर किसी के पास न जाए भविष्य में फूल नहरों में विसर्जित न करें, जल दूषित होता है और उसके कारण घर के चिराग भी बुझ जाते हैं। मृतक के पिता राजेश के बयान भी दर्ज किए गए। जींद से गुलशन चावला और कमल के साथ रिपोर्ट.
369
comment0
Report
Advertisement
Back to top