Back
लागत को मुनाफे में बदलने के लिए मत्स्य पालक कराए बीमा
Milak, Uttar Pradesh
मिलक : क्षेत्र के किसान अपने गांवों में मत्स्य पालन करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक फिश हैचरी है। इन फिश हैचरियों से कोलकाता, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और नेपाल सहित आदि जगहों पर मछली के बच्चे और मछलियों की सप्लाई होती हैं।
शुक्रवार को धमोरा में मत्स्य विभाग ने सरकार के द्वारा मत्स्य पालकों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। मत्स्य पालकों को मछली पालन में आने वाली समस्याओं का समाधान, उनके द्वारा लगाई गई लागत को मुनाफे में बदलना, सरकार के द्वारा मत्स्य पलकों को दी जाने वाली सब्सिडी, इंश्योरेंस के विषय में जानकारी दी।
मत्स्य विभाग के ए डी एफ प्रशांत गंगवार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, मत्स्य पालक अगर तकनीकी रूप से मछली पालन करेंगे तो उनका मछली पालन और बढ़ जाएगा। मछली पालन में लागत कम होगी और मुनाफा अधिक होगा। जिससे और अधिक किसान मत्स्य पालन करेंगे। हमारा प्रदेश मत्स्य पालन में नंबर वन बन जाएगा। किसान सरकार के द्वारा दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर मुनाफा बढ़ाएं।
कार्यक्रम में एबिस फूड्स एंड प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मछली पालन करने वाले किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। कंपनी के एबीपी दितेश कुमार नए किसानो को बताया कि मछली पालन करने के लिए पानी का तापमान कितना रहना चाहिए? इसके साथ ही मछलियों को खिलाए जाने वाले भोजन की मात्रा और मछली पालने वाले तालाब में डालने वाली दवाइयों आदि की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में किसानों को मछली पालन में उपयोग की जाने वाले निशुल्क दवाइयां वितरित की। इस दौरान आर एम तकनीकी प्रकाश रंजन, आर एम मेडिसिन विपिन कुमार दीक्षित, ए एस एम डा. अमरेंद्र प्रताप सिंह, टी एस ओ अक्षय कुमार वर्मा, ए वी एस फिश फीड अंकुर त्रिवेदी, अनुज चौधरी, सत्येंद्र कुमार और सरदार बलजीत सिंह आदि सहित क्षेत्र के मत्स्य पालक मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 27, 2026 12:48:150
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 27, 2026 12:47:550
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 12:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 12:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:47:070
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 12:46:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की राय इकबाल मैदान के नाम बदलने पर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 12:46:060
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 12:45:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 27, 2026 12:45:330
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 27, 2026 12:45:160
Report
287
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:37:57381
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 12:37:42355
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 27, 2026 12:37:22369
Report