icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
Sumeet KumarSumeet KumarFollow20 Jul 2024, 05:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामदेवरा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमराई, यात्रियों को परेशानी पोकरण,जैसलमेर रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर बैठने से स्टेशन परिसर में गंदगी बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को स्टेशन पर बैठने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामदेवरा रेलवे स्टेशन पश्चिमी रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत आता है। लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए यहां सालभर श्रद्धालुओं और यात्रियों का आवागमन बना रहता है। मेले के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है。 सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी के कारण उत्पन्न समस्या के जल्द समाधान की जरूरत है। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर स्टेशन पर सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की जा रही
0
0
Report

गिरिडीह के बिरनी में जुआ के कारण युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुवाडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव निवासी 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पत्नी ने बताया कि नरेश जुआ खेलने का आदी था. घटना के दिन भी वह जुआ खेलने के लिए उससे पैसे मांग रहा था. जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह आक्रोशित हो गया और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. स्थानीय मुखिया कुंवर नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है. सूचना पर भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी में खुली मिठाइयों पर यूज बाई डेट अब अनिवार्य

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर भी उपयोग की अंतिम तारीख यानी ‘यूज बाई डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत मिठाई की दुकानों पर बिक्री के लिए रखी गई और भंडारित मिठाइयों की उपयोग की अंतिम तारीख स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। अब तक खुली मिठाइयों के मामले में इस तरह की जानकारी प्रदर्शित करने का स्पष्ट अनिवार्य प्रावधान नहीं था। खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त रोशन जैकब की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मिठाई विक्रेताओं को ग्राहकों की जानकारी के लिए यह तारीख प्रदर्शित करनी होगी। इससे ग्राहक मिठाई खरीदने से पहले उसकी उपयोग अवधि के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। मिठाइयों की उपयोग अवधि उनके प्रकार, सामग्री, बनाने की प्रक्रिया और भंडारण की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मिठाइयों के लिए एक समान उपयोग अवधि निर्धारित नहीं होगी। दुकानदारों को संबंधित मिठाई की प्रकृति और गुणवत्ता के आधार पर उपयोग की अंतिम तारीख तय कर उसे प्रदर्शित करना होगा। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नई व्यवस्था से ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और उपयोग की अवधि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बासी या निर्धारित अवधि के बाद इस्तेमाल के लिए अनुपयुक्त मिठाई खरीदने से बचाना और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है。 लखनऊ की जानी मानी मिठाई शॉप क्षीरसागर से जी मीडिया ने रियलिटी चेक किया जहां के ओनर ने बताया कि जब से उनकी दुकान खुली है तब से वह इस नियम का पालन कर रहे हैं अब सरकारी आदेश आने के बाद और भी गंभीरता से पालन करना होगा अपने कस्टमर की सेहत से हम खिलवाड़ नहीं कर सकते।
0
0
Report

हजरतगंज के हाई-प्रोफाइल मौत मामले में श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के Hazratganj के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में एक युवक शिवा शर्मा (28) की रहस्यमय मौत हो गई. शिवा शर्मा लखनऊ में एक कैफे चलाता था. उसकी मां का आरोप है कि श्रद्धा दुबे नाम की एक मॉडल के साथ वह पिछले चार महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में था और श्रद्धा के साथ ही रह रहा था; परिवार के अनुसार श्रद्धा उसे ब्लैकमेल करती थी ताकि वह उसके पास रहे. मृतक की माँ का दावा है कि उसे पहले पीटा गया और चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, चालक आदिल जैसे लोगों के खिलाफ छापेमारी जारी है. मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाए हैं कि श्रद्धा उसका ड्राइवर और अन्य के साथ मिलकर उसे बदनाम कर जेल भिजवाने की धमकी देती रही. पोस्टमार्म के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच जारी है. CCTV फुटेज में श्रद्धा के ड्राइवर के संकेत मिलते हैं कि शिवा के नीचे गिरने के बाद लोग मदद के लिए पहुंचे.
0
0
Report
Advertisement

नवनियुक्त कर्नाटक राज्यपाल सुधा यादव का राष्ट्र सर्वप्रथम का संकल्प

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉक्टर सुधा यादव एक्सक्लूसिव जो दायित्व राष्ट्रपति ने सौपा उसे बखूबी निभाने का करूंगी काम- सुधा यादव आधी आबादी को मिल रहा प्राथमिकता के साथ सम्मान- सुधा यादव केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाने का करूंगी काम- सुधा यादव राष्ट्र सर्वप्रथम और विकसित भारत के संकल्प मेरी प्राथमिकता नवनियुक्त राज्यपाल ने कर्नाटक की जनता को दिया संदेश राष्ट्रपति के द्वारा हरियाणा की रहने वाली डॉक्टर सुधा यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है. राष्ट्रपति ने डॉक्टर सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है.कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का भरोसा जताया है। एक्सक्लूसिव बातचीत में डॉ. सुधा यादव ने कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना और विकसित भारत का संकल्प उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में आधी आबादी को प्राथमिकता के साथ सम्मान मिल रहा है।डॉ. सुधा यादव ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम करने की बात भी कही। वन टू वन- डॉक्टर सुधा यादव, नवनियुक्त राज्यपाल, कर्नाटक
0
0
Report

झारखंड में नशा मुक्ति अभियान के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला: जागरूकता और पुनर्वास पर जोर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और नशे की बढ़ती समस्या से निपटने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आज राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन की एमडीआई बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यशाला में नशा मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे की रोकथाम के उपायों पर विचार-विमर्श करना और नशे की लत से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूत करने पर जोर रहेगा。
0
0
Report

करनाल सेक्टर-14 में गुटवार हमले से युवक की मौत, एनकाउंटर की मांग तेज

Karnal, Haryana:करनाल के सेक्टर-14 में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दोस्त भी घायल कार सेल्स ऑफिस के ऊपर बने कमरे में हुक्का पी रहे थे चार दोस्त, हमलावरों में दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट समेत छह नामजद; 8-10 अन्य युवकों पर भी आरोप, परिवार ने की एनकाउंटर की मांग करनाल। शहर के सेक्टर-14 की मेन मार्केट में 12 अक्टूबर को युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कार सेल परचेज ऑफिस के ऊपर बने कमरे में था चारों वहां हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा, प्रिंस गुज्जर और उनके साथ 8-10 अन्य युवक कमरे में पहुंचे। साहिब के अनुसार, उनके पास लाठी-डंडे और चाकू थे। आर्यन की छाती और सिर पर किए चाकू से वार साहिब ने आरोप लगाया कि कमरे में घुसते ही युवकों ने आर्यन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए। इसके अलावा सिर पर भी जान से मारने की नीयत से कई चोटें मारीं। जब साहिब और उसके अन्य दोस्तों ने आर्यन को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। साहिब के मुताबिक, इस दौरान उसे और हरिश उर्फ करण को भी चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी चाकू और डंडे लहराते हुए मौके से भाग गए। खून से लथपथ आर्यन को अस्पताल लेकर पहुंचे दोस्त साहिब ने बताया कि हमले के बाद दोस्तों ने घायल आर्यन को कमरे से नीचे उतारा। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से निजी गाड़ी का इंतजाम किया गया और आर्यन को नागरिक अस्पताल करनाल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए करनाल के विर्क अस्पताल लेकर गए। वहां से भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे बड़े अस्पताल में भेज दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत की सूचना मिली शिकायतकर्ता के अनुसार, आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। इसके बाद साहिब को फोन पर सूचना मिली कि पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसके दोस्त आर्यन की मौत हो गई। साहिब ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आर्यन को तीन चोटे पाई गई, जो किसी धारदार चीज की है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस कार्रवाई के अनुसार, 12 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन करनाल से पुलिस चौकी को फोन पर सूचना मिली कि सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कुछ युवकों के साथ मारपीट हुई है। सूचना मिलने पर एसआई सुंदर, एएसआई विनोद और सिपाही ज्वाला सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साहिब की मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट दर्ज पुलिस के अनुसार, आर्यन को विर्क अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिलने पर एसआई सुंदर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। लेकिन आर्यन ब्यान देने के लिए फिट नहीं था। इसके बाद पुलिस घायलों की सूचना और मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची, जहां साहिब ने अपना बयान दर्ज कराया। साहिब की मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई, जो धारदार वस्तु से लगी बताई गई है। छह नामजद और अन्य युवकों पर हत्या का केस दर्ज साहिब के बयान और दोनों मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा, प्रिंस गुज्जर और 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना सिविल लाइन करनाल में 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। मामला बीएनएस की धारा 191(3), 190, 115, 118(1), 103(1), 351(3) और 333 के तहत दर्ज हुआ है। मामले की जांच एएसआई विकास को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी मौके से फरार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। चौक निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर कमरा बुक करके पहुंची थी। इसी दौरान युवती 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवती के साथ मौजूद उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्तम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि आखिर युवती 10वीं मंजिल से कैसे गिरी और उसकी मौत के पीछे क्या वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
0
0
Report

श्रद्धा फ्लैट से गिरने का CCTV फुटेज: कारोबारी शिवा शर्मा संदिग्ध हालात

Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा के फ्लैट से गिरने का CCTV फुटेज सामने आ गया है। बगल के अपार्टमेंट में लगे कैमरे में कैद वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब शिवा ऊपर से नीचे जमीन पर गिरते हैं, तभी रास्ते से झोला लिए गुजर रहा एक राहगीर स्तब्ध होकर रुक जाता है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं। इसके कुछ देर बाद लहूलुहान कारोबारी को कार से अस्पताल ले जाया गया। अपडेट: शिवा शर्मा मामले में बिल्डिंग के अंदर का CCTV आया सामने; CCTV में जीने से भागता हुआ आदमी श्रद्धा का ड्राइवर बताया जा रहा है, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि CCTV में देखा गया व्यक्ति कौन है; सूत्रों के अनुसार यह श्रद्धा का ड्राइवर बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पोकरण कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय उर्वरक प्रशिक्षण समाप्त, 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र

Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण कृषि विज्ञान केंद्र में खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन हुआ। शिविर में जैसलमेर सहित जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, दौसा, श्रीगंगानगर, बहरोड़-कोटपुतली और भरतपुर जिलों के कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल उत्पादन तकनीकों और किसानों को तकनीकी सलाह देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान प्रदान कर किसानों तक वैज्ञानिक खेती की जानकारी पहुंचाना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद ने कहा कि मनुष्य और मृदा का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान को अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, डॉ. के.जी. व्यास ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों का सही समय, सही मात्रा और सही विधि से उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. राम निवास ढाका ने कहा कि खुदरा उर्वरक विक्रेता किसानों और कृषि संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में विक्रेताओं को पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। इसके अलावा डॉ. सुनील शर्मा ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी 35 प्रतिभागियों को खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए。
0
0
Report

झालावाड़ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 509 प्रशिक्षु पुलिस सेवाओं के लिए रवाना

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आज 20वाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 509 प्रशिक्षु आरक्षकों को पुलिस सेवाओं हेतु रवाना किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) एच.जी.आर सुहास रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि आईजी पुलिस कोटा हरेंद्र महावर रहे। इस दौरान झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया भी मौजूद रहे। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल झालावाड़ के कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आज 20वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 509 प्रशिक्षु जवानों को पुलिस सेवाओं हेतु रवाना किया गया। दीक्षांत समारोह एडीजीपी सुहास के अतिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में एडीजीपी ने परेड की सलामी ली। जिसके बाद वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। एडीजीपी सुहास ने विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित भी किया। समारोह के दौरान प्रशिक्षित कमांडो द्वारा साहसिक और वीरतापूर्ण करतबों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद अतिथियों व PTS परिवार के लोगों ने तालियां बजाकर कमांडोज का उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बात करते हुए एडीजीपी सुहास ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल झालावाड़ में प्रशिक्षु जवानों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका उत्कृष्ट प्रदर्शन भी आज जहां देखने को मिला है। आज 509 प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवाओं के लिए रवाना किया गया है तथा कर्तव्य निष्ठा से पुलिस सेवाओं को निभाने की शपथ दिलाई गई है। झालावाड़ दौरे पर पहुंचे एडीजीपी सुहास ने दीक्षांत समारोह के बाद पुलिस लाइन परिसर तथा एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top