Back
हिसार की किरण बिश्नोई को अमित शाह ने सम्मानित किया; ग्रामीण से अंतरराष्ट्रीय तक
SNShashi Nair
Mar 06, 2026 10:24:53
Hisar, Haryana
हिसार के आदमपुर की माटी ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी चमक बिखेरी है। सुभाष चंद्र फाउंडेशन खेल अकादमी की होनहार मुक्केबाज किरण बिश्नोई की मेहनत और लगन को उस वक्त बड़ी पहचान मिली, जब देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सीआईएसएफ के एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल किरण की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उस अटूट संकल्प की जीत है जिसने ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय रिंग तक का सफर तय किया है। किरण बिश्नोई का यह सफर वर्ष 2018 में आदमपुर स्थित सुभाष चंद्र फाउंडेशन की अकादमी से शुरू हुआ था। वहां मिले निपुण प्रशिक्षण और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने एलिट वूमेन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। आदमपुर के सुभाष चंद्र फाउंडेशन की खेल अकादमी ग्रामीण परिवेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। फिलहाल हिसार के आदमपुर की सुभाष चंद्र फाउंडेशन अकादमी की इस खेल अकादमी में 50 से 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 17:18:57Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केरल के Marian College में छात्रों के साथ प्राचीन मार्शल आर्ट कलारी को आज़माया
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:18:260
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 06, 2026 17:18:070
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 06, 2026 17:17:520
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 06, 2026 17:17:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 06, 2026 17:17:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 06, 2026 17:17:100
Report
ASAmit Singh
FollowMar 06, 2026 17:16:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 06, 2026 17:15:260
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 06, 2026 17:15:130
Report
0
Report