Back
फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में देर रात बच्चे चोरी के आरोप पर चार गिरफ्तार
JPJai Prakash
Mar 18, 2026 09:51:20
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में देर रात हंगामा मचा, जब परिजनों ने बच्चा चोरी के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
यहां जानिए पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद निवासी मनीष भाटिया ने अपने बच्चे को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं संदीप नाम के व्यक्ति ने भी अपने बेटे को टाइफाइड के चलते एडमिट किया हुआ था।
अज्ञात महिला वार्ड में घुसी
परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में घुस आई और बच्चों को चेक करने लगी। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। शक होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए。
परिजनों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी कर सकती थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
दूसरे परिजनों ने भी जताया शक
दूसरे परिजन संदीप ने बताया कि जब महिला उनके बच्चे के पास पहुंची, तो उसने हार्ट की समस्या बताई, जबकि बच्चा टाइफाइड से पीड़ित था। इससे उन्हें महिला की बातों पर और ज्यादा शक हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब वे इलाज के लिए भारी रकम दे रहे हैं, तो बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल की भी बनती है।
सड़क जाम कर किया विरोध
परिजनों का आरोप है कि जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई, तो उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वे यह जानना चाहते थे कि आखिर वह महिला कौन थी और वार्ड तक कैसे पहुंची।
पुलिस ने की कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सड़क जाम करने के आरोप में मनीष भाटिया, अमन, सुमित भाटिया ,जैनिश रत्रा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस बोलीं- महिला की दिमागी हालत नहीं ठीक
कोतवाली थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार, वार्ड में घुसी महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। हंगामे के दौरान वह अस्पताल से निकल गई। वहीं, सुरक्षा चूक को लेकर अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 11:04:210
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 18, 2026 11:04:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 11:03:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 18, 2026 11:03:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 11:03:190
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 18, 2026 11:03:100
Report
EGE GOPI
FollowMar 18, 2026 11:02:310
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 18, 2026 11:01:570
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 18, 2026 11:01:360
Report
0
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 18, 2026 11:01:080
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:00:49Noida, Uttar Pradesh:Dibrugarh (Assam): Gaurav Gogoi on Congress Nagaon MP Pradyut Bordoloi resigns from Congress.
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 18, 2026 11:00:370
Report
OBOrin Basu
FollowMar 18, 2026 11:00:150
Report
407
Report