127308
कांग्रेस की देरी से एसवाईएल का हरियाणा को नहीं पाया हक का पानी: अभय यादव
Charkhi Dadri, Haryana:सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव ने एसवाईएल निर्माण में देरी को लेकर कांग्रेस पर टिकरा फोड़ा है। कहा कि कांग्रेस की देरी से एसवाईएल का हरियाणा के हक का पानी नहीं मिल पाया। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने लिखकर दिया तो मामला 11 साल तक कोर्ट में लटका रहा। हरियाणा में भाजपा सरकार आने के बाद कोर्ट के माध्यम से एसवाईएल का पानी देने के लिए पंजाब सरकार को आदेश जारी किए। आशा है कोर्ट आदेश पर हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा। जिसका सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण हरियाणा को होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाइकर वायरल शो के लिए तैयार: जानिए क्या है नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिये है0
0
Report
हनुमान जलप्रपात में डूबते पर्यटकों को बचाने वाले दो युवकों की बहादुरी चर्चित
Thane, Maharashtra:शहापूर | हनुमान धबधब्यावर देवदूत बनले रब्बानी शेख आणि परशुराम पोकळा | 3 पर्यटकांचे प्राण वाचवले शहापूरच्या हनुमान धबधब्यावर काल ढगफुटी सदृश पावसामुळे 5 पर्यटक वाहून गेले होते. त्यातील 3 पर्यटकांचे प्राण वाचवणारे खरे देवदूत ठरले रब्बानी शेख आणि परशुराम पोकळा. जीवाची परवा न करता त्यांनी दिलेल्या धाडसामुळे मोठा अनर्थ टळला. काल दुपारी अचानक ढगफुटी पावसामुळे हनुमान धबधब्याने रौद्र रूप धारण केले. पाण्याच्या प्रवाहात कल्याण आणि मुरबाडहून आले 5 पर्यटक वाहून गेले. पुरात अडकले ते तीन जीव मदतीसाठी हाका मारत होते. परंतु तिथे उपस्थित असलेल्यांपैकी कोणीही पुढे जाण्याचे धाडस केले नाही. त्याचवेळी मानवतेचे खरे रक्षक बनले डोळखांबचे रब्बानी शेख आणि बनाचीवाडीचे परशुराम पोकळा. या दोन तरुणांनी आपल्या जीवाची पर्वा न करता पाण्यात उडी मारली आणि जीव धोक्यात घालून त्या तीन पर्यटकांना सुखरूप बाहेर काढले. नदीकाठी उभे असलेल्यांनी त्यांचा हा धाडसी बचाव मोबाईलमध्ये कैद केला. आज परिसरात या दोघांच्या शौर्याची चर्चा आहे. प्रशासनाने देखील या दोन तरुणांच्या धाडसाचे कौतुक केले आहे. पावसाळ्यात धबधब्याजवळ जाणे धोकादायक असल्याने नागरिकांना सावध राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.0
0
Report
वायरल शो के लिए नया ट्रेलर रिलीज़ हुआ—देखें अभी
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
ये वायरल वीडियो सोने के लिए है—जानिए सच
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल सो के लिये है0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे
Patna, Bihar:ब्रेकिंग बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नालंदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस अत्याधुनिक प्लांट में प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन दही और लस्सी का उत्पादन किया जाएगा, जिससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलेगा और डेयरी उद्योग को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर का वितरण भी करेंगे। इन डीप फ्रीजर के माध्यम से दही, लस्सी और अन्य दुग्ध उत्पादों का सुरक्षित भंडारण एवं बिक्री आसान होगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं तक बेहतर तरीके से पहुंच सुनिश्चित होगी। सरकार के इस पहल से डेयरी क्षेत्र को मजबूति मिलेगी, किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा बिहार के दुग्ध प्रसंस्करण और विपणन तंत्र को भी नई ताकत मिलेगी।0
0
Report
देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए नया फुट ओवरब्रिज उद्घाटन, श्रद्धालुओं को राहत
Deoghar, Jharkhand: देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है। देवघर डीसी ने बाबा मंदिर परिसर में नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नए फुट ओवर ब्रिज के चालू होने से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन और जलार्पण की व्यवस्था अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी।उपायुक्त ने बताया कि विशेष रूप से रविवार और सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे समय में नया फुट ओवर ब्रिज भीड़ के दबाव को कम करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज आवाजाही उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि नया फुट ओवर ब्रिज पुराने फुट ओवर ब्रिज के समानांतर संचालित होगा, जिससे दोनों पुलों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।उद्घाटन के दौरान उप विकास आयुक्त आरक्षी अधीक्षक, एसडीओ सह मंदिर प्रभारी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री सहित बड़ी संख्या में पुरोहित समाज के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था से इस बार श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधा और सुरक्षित दर्शन-पूजन का लाभ मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड परिसीमन पर सियासत गर्म, आदिवासी सीटें घटाने के आरोप तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में परिसीमन पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप सुनाई देने लगा है, कांग्रेस ने साफ किया परिसीमन से पहेज़ नहीं पर, झारखंड में परिसीमन की आड़ में आदिवासी सीटों को घटाने की साजिश का आरोप लगाया। झारखंड में अभी से परिसीमन पर बयानबाजी, आरोप प्रत्यारोप सुनाई देने लगा है। झारखंड में विपक्ष परिसीमन को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस नेताओं का साफ-साफ कहा है परिसीमन से एतराज नहीं पर 2011 के Census के आधार पर परिसीमन से झारखंड में आदिवासी सीटों की संख्या घटाने की साजिश का आरोप लगाया। झारखंड में परिसीमन और सीटों के घटाने की आरोप वाली सियासत पर आमना-सामना जारी है कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया चल रही है और जैसे संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक परिसीमन बिल भी संसद में आएगा। झारखण्ड राज्य में लोक सभा और विधानसभा की जो आदिवासियों की सीट है वो बढ़े लेकिन घटे नहीं। हम परिसीमन का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन आदिवासियों की अगर सीट घटती है तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसी को लेकर 30 अगस्त रैली का आयोजन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है। कोई आज नया परिसीमन नहीं होगा कई राज्यों में कई बार परिसीमन हो चुका है। इस प्रकार के प्रक्रिया से किसी को डरने की जरूरत नहीं ना किसी को भगाने की जरूरत है। संवैधानिक कार्य है जो संवैधानिक प्रक्रियाओं से चलता है। विपक्ष ने पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न का विरोध किया और जब भी कोई अच्छा काम प्रारम्भ होता है कांग्रेस इसका विरोध करती है। कानून जो रहेगा उसके अनुसार परिसीमन होगा।0
0
Report
झारखंड में मानसून सक्रिय, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से तेज बारिश संभव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एक बार फिर मानसून पूरी रफ्तार पकड़ने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब राज्य में दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में कई जिलों में अच्छी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा और 30 जुलाई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।हालांकि जुलाई का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों की बारिश से वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है और धान की खेती सहित खरीफ फसलों को भी फायदा मिलेगा।0
0
Report
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन दान रसीद सुविधा शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.. अब ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दान करने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल डिजिटल रसीद उपलब्ध कराई जा रही है.. दान की प्रक्रिया पूरी होते ही रसीद डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे दान का रिकॉर्ड तत्काल श्रद्धालु के पास उपलब्ध रहेगा.. ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट के डोनेशन सेक्शन को अपडेट करते हुए यह सुविधा शुरू की है.. ऑनलाइन दान करने के लिए श्रद्धालु को अपना नाम, दान का उद्देश्य, पैन नंबर, दान की तिथि, दान राशि, पता, राज्य, जिला, देश, पिनकोड, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा..0
0
Report
Advertisement
प्रतापढ़ के पीपलखूंट का माइनिंग रोड बना कीचड़ों का साम्राज्य; ग्रामीण परेशान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के पीपलखूंट क्षेत्र में बोरी पी ग्राम पंचायत से दांता आरडीएसए माइनिंग रोड की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। नलापाड़ा घाटी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस मार्ग पर 24 घंटे माइनिंग ट्रोलों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे सड़क पर फैला कीचड़ और गड्ढे आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। अधूरी सड़क और ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते अब यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन ठेकेदार ने बीच में ही काम रोक दिया। इसके बाद लगातार हो रही बारिश और भारी माइनिंग वाहनों के आवागमन से सड़क पूरी तरह उखड़ गई। नलापाड़ा घाटी क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़, दलदल और फिसलन होने से दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस सड़क से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर, महिलाएं और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसान अपनी कृषि उपज और मजदूर अपने कार्यस्थल तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जब सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग ट्रोलों के भारी दबाव के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यदि समय रहते डामरीकरण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आगामी दिनों में यह मार्ग पूरी तरह आवागमन के लायक नहीं बचेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधूरे निर्माण कार्य और निगरानी के अभाव का खामियाजा आम जनता भुगत रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का डामरीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने तक इस मार्ग पर माइनिंग ट्रोलों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि सड़क को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके तथा आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।0
0
Report
अजमेर के शिक्षक कमी पर छात्राओं का तालाबंदी-स्कूलों में आक्रोश
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केकड़ी उपखण्ड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्य के विरोध में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा... राजकीय विद्याल सांगला सहित महात्मा गांधी स्कूल पर तालाबंदी कर दी... ग्रामीणों के साथ मिलकर छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय भवन पर ताला लगा दिया.. बालिका विद्यालय सापला में प्रधानाचार्य व विषय अध्यापकों की लंबे समय से कमी का आरोप लगा रही बालिकाओं ने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया.. छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इस कारण ग्रामीण लंबे समय से पद भरने की मांग कर रहे हैं.. लेकिन मांग पूरी नहीं की जा रही है पहले भी ग्रामीणों ने तालाबंदी की चेतावनी दी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया... जिसके चलते आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर बालिकाओं के साथ मिलकर ताला लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी ।0
0
Report
यूजीसी गाइडलाइन वापस लेने की मांग पर सवर्ण न्याय यात्रा झुंझुनूं पहुंची
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में सवर्ण न्याय यात्रा नवलगढ के रामदेवरा चौक से निकला मशाल जुलूस स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने किया यात्रा का स्वागत नई यूजीसी गाइडलाइन तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर यात्रा यूजीसी की नई गाइडलाइन वापस लेने की मांग को लेकर निकाली जा रही सवर्ण न्याय यात्रा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा बीकानेर जिले के देशनोक से शुरू हुई है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। यात्रा के दौरान रामदेवरा चौक से मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में नारेबाजी की गई और इसे वापस लेने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य और समान अवसरों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से नई यूजीसी गाइडलाइन को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाइट : महिपाल सिंह मकराना ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल के विरुद्ध ATS ने ठोस साक्ष्य जुटाए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। रेलवे ट्रैक व सिग्नल सिस्टम को आगजनी और विस्फोट से उडाने की साजिश रचने वाले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एटीएस ने विवेचना लगभग पूरी कर ली है.. ATS ने 2 अप्रैल को लखनऊ से गिरफ्तार किए थे संदिग्ध आतंकी,मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा लिए हैं,जल्द जेल में बंद चारों संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ एटीएस आरोपपत्र दाखिल करेगी.. आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास से मेरठ निवासी शाकिब उर्फ डेविड उर्फ डेविल, अरबाब और गौतमबुद्धनगर निवासी विकास और लोकेश को गिरफ्तार किया था.. जाँच एजेंसी ने खुलासा किया था कि चारों आरोपी लखनऊ रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को निशाना बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे..0
0
Report
SP सांसद अखिलेश यादव: सरकार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर रही, जागरूकता चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आज लोकसभा में पेश होने वाले 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर SP सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "अभी सरकार कई जगहों पर छात्रों और युवाओं के खिलाफ़ केस दर्ज कर रही है। सरकार को जागरूकता को चुनौती नहीं देनी चाहिए। जागरूकता सरकार के लिए एक चुनौती बन गई है। सभी राजनीतिक दलों के नेता साथ बैठकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है।"0
0
Report
श्रावण सोमवार पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के बीच यात्रा
Noida, Uttar Pradesh:श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मानसून के बीच भी यात्रा सुचारू रूप से जारी है। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बाबा केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभाग यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैद हैं। मानसून को देखते हुए सभी सेक्टरों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी प्रमुख मार्ग फिलहाल सुरक्षित एवं सुचारू हैं। वहीं केदारनाथ धाम में मौसम साफ रहने से श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
