Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245101

हापुड - चोर भी बना रहे अब गैस सिलेंडर को निशाना, स्कूल से चोरी कर फरार।

Mar 18, 2026 13:20:59
Hapur, Uttar Pradesh
जनपद में इन दिनों LPG सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी और गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों का फायदा अब शातिर चोर उठाने लगे हैं। ताजा मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर का है, जहाँ बेखौफ चोरों ने स्कूल के रसोईघर को अपना निशाना बनाया। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी की संभावनाओं के बीच, चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां से गैस सिलेंडर और नया चूल्हा पार कर दिया। वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो आम जनता जहाँ एक-एक सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में खड़ी है, वहीं चोरों ने इस कमी को 'अवसर' में बदलते हुए सीधे बच्चों के निवाले पर ही हाथ साफ कर दिया है। इस चोरी की घटना ने विद्यालय में पढ़ने वाले 62 बच्चों के लिए तैयार होने वाले Mid-Day Meal के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। विद्यालय इंचार्ज निधि श्रीवास्तव ने बताया कि सिलेंडर गायब होने से आज बच्चों का खाना बनना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि तुरंत सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हुई, तो उन्हें पुराने तरीके से लकड़ियों पर चूल्हा जलाकर बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन इस घटना ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 18, 2026 14:15:21
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के चौपासनी शिक्षक कॉलोनी (वार्ड नं. 10) के निवासियों ने क्षेत्र में संचालित कचरा गाड़ियों के स्टैंड को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पूरी तरह आवासीय क्षेत्र है, जहां वर्तमान में नगर निगम की लगभग 120 कचरा गाड़ियों का ठहराव और संचालन किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में कचरा गाड़ियों के आवागमन से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। खासतौर पर सुबह के समय बच्चों के स्कूल जाने और लोगों के दफ्तर जाने के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी यह स्थिति बेहद असुविधाजनक हो गई है। इसके अलावा कचरा गाड़ियों के कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। निवासियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित, स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कचरा गाड़ियों के स्टैंड को शीघ्र ही किसी उपयुक्त गैर-आवासीय स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कार्रवाई करेगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 18, 2026 14:06:29
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में सनातन नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में आर्य वीर-वीरांगनाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस यात्रा में “हम अब अंग्रेजों के नहीं गुलाम” और “हवन से मनाएंगे नववर्ष” जैसे नारों के साथ युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बरेली से आए पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने देशभक्ति गीत “भारत मां शेरावाली है” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं हरिद्वार से आए स्वामी वेदामृतानंद ने सनातन नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके ऐतिहासिक और धार्मिक पक्षों की जानकारी दी। भजन-प्रवचन के उपरांत ओम ध्वज के साथ आर्य वीरों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शामली से आए राजकुमार आर्य और बहराइच के सत्यनारायण आर्य के निर्देशन में प्रशिक्षित युवाओं ने बलिदानी पार्क, पंडित केशव राम शुक्ला चौराहा, सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, पुराना चौक, वीर विनय चौक और तुलसी पार्क सहित सात प्रमुख स्थानों पर लाठी, लेझियम, डंबल, पिरामिड और मानव पुल जैसे हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। तुलसी पार्क में ध्वज अवतरण गीत के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद सनातन सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आर्य विद्वानों ने आर्य वीर-वीरांगनाओं और मीडिया कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। शोभायात्रा का नेतृत्व स्वामी ओमानंद, राम फेरन मिश्र, चंद्रकेतु आर्य, राजेश कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा, राम मणि सोनकर और सहज राम गिरी ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री आर्य अशोक तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विशेष कारणों से डीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर में प्रशिक्षण शिविर नहीं लग सका, इसलिए गुरुकुल श्रावस्ती में शिविर आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों का एकत्र होना सांस्कृतिक जागरण का प्रमाण है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 18, 2026 14:06:12
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में छोटे गैस सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, 6 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर, DMCH में सभी का चल रहा इलाज, पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव की घटना, दरभंगा:-जिले के पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों में 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में लगने वाले ग्रामीण हाट के दौरान एक दुकानदार वर्षों से 5 लीटर वाले छोटे गैस सिलेंडर के सहारे कचरी-चौप, मुरहि,बड़ी जैसी खाद्य सामग्री बनाकर बेचता था।बुधवार को भी वह रोज की तरह दुकान लगाकर कारोबार शुरू किया था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर जलाने के करीब 20 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि सिलेंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में उछल गया और फिर नीचे आ गिरा। विस्फोट के साथ ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना स्थल के पास मौजूद आम के पेड़ के मंजर और लगी फसलें टिकुला भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना में घायल लोगों की पहचान डोमनी देवी, राजू साह और चंदन, लालू साह, इंद्रा कुमारी, अनिता देवी सहित अन्य के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के करीब 1 घण्टे बाद तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात ग्रामीणों ने कही है, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। वहीं, हाट में मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटना के बाद भी मौके पर जुटी रही और पूरे इलाके में इस हादसे की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर गैस सिलेंडरों के उपयोग से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 18, 2026 14:05:35
Churu, Rajasthan:शहीद के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा रतनगढ़। उत्तराखंड के हर्षिल में पांच अगस्त 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के दौरान रतनगढ़ के गांव दाऊदसर का लाल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। शहीद के सम्मान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव दाऊदसर के किसान डालूराम कालेर के बड़े बेटे हरलाल कालेर सात अप्रैल 2010 को सेना में भर्ती हुए थे। वे 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में हवलदार के पद पर उत्तराखंड में पदस्थापित थे। पांच अगस्त 2025 को उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान वे शहीद हो गए। घटना के बाद उनकी पार्थिव देह नहीं मिली तथा घटना के कुछ दिन बाद सेना के अधिकारियों ने उन्हें अमर शहीद का दर्जा दे दिया। करीब दो माह पूर्व उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। बुधवार को गौरीसर से शहीद हरलाल कालेर के निवास से होते हुए तेजाजी मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बटालियन की टुकड़ी की एक टीम तिरंगा लेकर बीकानेर से गौरीसर पहुंची, जहां पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भारत माता व अमर शहीद के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए पुष्प वर्षा की। वहां से तिरंगा यात्रा शहीर हरलाल कालेर के खेत में बनी ढाणी में पहुंची, जहां पर सेना के अधिकारियों ने उनके पिता डालूराम कालेर एवं बेटे मोहित को तिरंगा सुपुर्द किया। इसके पश्चात गांव में प्रस्तावित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। अधिकारी एव पुलिस के कई जवान उपस्थित थे।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 18, 2026 14:05:02
Banda, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी/टप्पेबाजी गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 32 लाख रुपए अनुमानित कीमत के माल/नकद रुपए व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं और भारत के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूम कर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके गिरफ्तार गिरोह में चार महिलाएं भी हैं जो राजस्थान की रहने वाली हैं। यह देश के कोनों-कोनों में घूमकर टप्पेबाजी और चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देती थी। इनके पास से दो चार पहिया वाहन भी बरामद हुए हैं。
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 18, 2026 14:04:23
Karauli, Rajasthan:कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक को 108 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिला करौली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के संतोष नगर निवासी प्रकाश शर्मा (32) पुत्र दयाराम शर्मा अपने साथी छोटेलाल पुत्र रामगोपाल के साथ बाइक से कैलादेवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। करौली-हिंडौन मार्ग पर रैमजा गांव के नजदीक पीछे से आ रही 108 एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे प्रकाश शर्मा उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रकाश शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं, छोटेलाल को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पांचना पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के बाद मौके से फरार एंबुलेंस की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 18, 2026 14:02:38
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण की गोविंदगढ़ थाना पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाईराज गैंग के मुख्य सरगना अमर सिंह जाट उर्फ अम्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें अमर सिंह जाट को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी पवन बाड़ीगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चंदवाजी क्षेत्र में रंगदारी वसूलने के लिए एक क्रेशर मालिक पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top