Back
भीनमाल में बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर जोर के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
HBHeeralal Bhati
Mar 18, 2026 13:24:33
Jalore, Rajasthan
भीनमाल -जालोर भीनमाल नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्षेंमकरी माताजी तलहटी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण एम दवे ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिवस विभिन्न सत्रों में पार्टी की कार्य पद्धति, इतिहास और संगठन संचालन पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने संगठन में अनुशासन और समन्वय की आवश्यकता बताई, वहीं विधानसभा प्रभारी मंगलसिंह सिराणा ने जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक का इतिहास साझा किया। द्वितीय दिवस में वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में संगठन विस्तार को राष्ट्रीय निर्माण का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 18, 2026 14:17:440
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 18, 2026 14:17:250
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 18, 2026 14:17:060
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 18, 2026 14:16:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 14:16:070
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 18, 2026 14:15:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 14:15:32Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में रिपोर्टर विशाल का लाइव राम मंदिर के बाहर से इंजेस्ट हुआ है।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 14:15:210
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 18, 2026 14:06:29645
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 18, 2026 14:06:12681
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 18, 2026 14:05:35719
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 18, 2026 14:05:16721
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 18, 2026 14:05:02661
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 18, 2026 14:04:23566
Report