कांग्रेस के राव दान सिंह ने किरण चौधरी पर दिया बड़ा बयान
Charkhi Dadri, Haryana:भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल की पुत्रवधू कांग्रेस विधायक किरण व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी पर अटैक करते हुए कहा कि उन्होंने अपना दायित्व नहीं निभाए। यहीं कारण है कि कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सीट को खो दिया। हार की समीक्षा करते हुए हाईकमान को अवगत करवायेंगे। इस बार इतना जरूर है कि हारकर भी हम जीत गए। राव दान सिंह दादरी व बाढ़ड़ा विधानसभाओं में कार्यताओं की मीटिंग करते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
