Back
भिवानी में शीतलहर से स्वास्थ्य पर असर, अस्पतालों में भीड़ बढ़ी
NSNAVEEN SHARMA
Feb 01, 2026 11:35:16
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-शीतलहर का प्रकोप जारी
-आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
-अस्पताल ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ी
-हार्ट व अस्थमा से सम्बंधित मरीज अस्पताल में पहुंच रहे
-स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान:सीएमओ
-सावधानी के तौर पर ठंड से बचाव के बताए तरीके
–5 से 10 प्रतिशत मौसमी बीमारियों की ग्रस्त में आए मरीज:डॉ रघुवीर शांडिल्य
भिवानी। बढ़ती ठंड व शीतलहर आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बता दें कि भिवानी नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज मकी पूरी ओपीडी में करीब 2500 से 3000 मरीज रोजाना चेकअप के लिए आते हैं। वहीं सामान्य चिकित्सा चेकअप के लिए ओपीडी में 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें वायरल बुखार सांस के मरीज खांसी जुकाम और सामान्य मैरिज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
वहीं सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि बढ़ते ठंड के मौसम और शीतलहर से सांस के मरीजों और वायरल बुखार ,खांसी ,जुकाम के मरीज लगातार भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने एतिहात के तौर पर कहा कि सांस के मरीजों को बढ़ती ठंड में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिसमें वह नमक और चीनी की मात्रा को सेवन में काम कर सकते हैं ।
वही उन्होंने शुगर और बीपी के मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि अत्यधिक ठंड में सुबह सवेरे सैर करने ना निकले और एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसमी वायरल बुखार खांसी जुकाम, अस्थमा, हृदय जैसी बीमारियों से बचने के लिए अत्यधिक ठंड में बाहर न निकलें जिसमें शाम के वक्त जल्दी अपने बिस्तर में जाए और सुबह बिस्तर से जल्दी निकलने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बहुत जरूरी है बुखार लगने पर पेरासिटामोल का सेवन कर सकते हैं ,ज्यादा बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा से परामर्श ले।
बाइट: सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 01, 2026 16:16:380
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 01, 2026 16:16:170
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 01, 2026 16:15:410
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:04:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:03:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 16:03:400
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 01, 2026 16:03:270
Report
0
Report