Back
गोंडा में सरयू आरती के साथ नदियाँ स्वच्छ रखने का संकल्प
AKAtul Kumar Yadav
Feb 01, 2026 16:15:41
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित सरयू तट कटरा घाट पर आज देर शाम माघ पूर्णिमा के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वन विभाग एवं जिला गंगा समिति द्वारा भव्य सरयू आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी ने मां सरयू की आरती उतारी साथ ही नदियों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। देर शाम जैसे ही आरती का समय हुआ सरयू तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। भजन संध्या के आयोजन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए आयोजन के दौरान कटरा घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में माँ सरयू की आरती की और नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। तथा क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। आपको बता दें कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लोगों से सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी क
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 01, 2026 17:16:480
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 17:16:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:15:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:03:54Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अपना दल ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 01, 2026 17:03:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 17:03:290
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 01, 2026 17:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:01:03Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा विवाद से जुड़ा मामला: नया अपडेट सामने
0
Report