Back
फूल पेड़ काटने के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी
JCJitendra Chaudhary
Feb 01, 2026 16:03:27
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों का खून होता नजर आया है, जहां फूल का पेड़ काटने के मामूली विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इस सनसनीखेज घटना में इंटर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-तीन पंचायत के गोनूचक गांव का है। घायल छात्र की पहचान गोणूचक गांव निवासी गणेश चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस S.N.N.R कॉलेज, चमथा में इंटर का छात्र है और कल होने वाली वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाला था। परिजनों के अनुसार, फूल का पेड़ काटने को लेकर परिवार में विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा पक्ष की ओर से गाली-गलौज के बाद गोलियां चला दी गईं। घायल छात्र के पिता गणेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके चचेरे भाई स्वर्गीय सूरत चौधरी के पुत्र और आर्मी जवान गौरव कुमार ने प्रिंस पर दो राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रिंस के बाएं कान के पास सिर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल छात्र को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र दो भाइयों में छोटा है। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा और आक्रोश का विषय बनी हुई है जहां एक मामूली विवाद ने रिश्तों को कलंकित कर दिया और एक छात्र की जिंदगी खतरे में डाल दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी क
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 01, 2026 17:16:480
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 17:16:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:15:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:03:54Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अपना दल ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 01, 2026 17:03:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 17:03:290
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 01, 2026 17:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:01:03Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा विवाद से जुड़ा मामला: नया अपडेट सामने
0
Report