icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
230131
Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow56m ago

हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कटरामेंदनीगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Katra Medniganj, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कटरा मेदनीगंज के माँ शीतला धाम से बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा व पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता यात्रा में शामिल हुए और लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।"वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा कटरामेंदनीगंज क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा में अजय कुमार गुप्ता (चेयरमैनप्रतिनिधि ), महावीर पाल, रवींद्र पटेल, सूर्य प्रकाश पटेल, राम आसरे पाल,गजराज सिंह,नामित सभासद मनोज अग्रहरि,नामित सभासद अमित सोनी,सुनील मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
230131
Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow12 Jul 2026, 07:08 am

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत चेयरमैन मो. जकी खान ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Katra Medniganj, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी द्वारा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मो. जकी खान ने स्वयं पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, टाउन एरिया के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।चेयरमैन मो. जकी खान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
0
0
Report
Pinewz
230001
Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow6 Jul 2026, 09:20 am

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करोड़ो की योजना का आगमन,GIC मैदान में करेंगे विशाल सभा को संबोधित

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 7 जुलाई 2026 को प्रतापगढ़ (बेल्हा) के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के ​मुख्य कार्यक्रम और सौगातें ​करोड़ों की विकास परियोजनाएं: सीएम योगी प्रतापगढ़ को करीब ₹376 से ₹380 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें से लगभग ₹155.59 करोड़ की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब ₹220.52 करोड़ की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं से सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। ​विशाल जनसभा।मुख्यमंत्री शहर के जीआईसी (GIC) मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। ​मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (संभावित) ​सुबह 10:00 बजे: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रतापगढ़ की पुलिस लाइन में उतरेगा। ​सुबह 10:15 बजे: वह पुलिस लाइन से कार द्वारा सीधे जीआईसी मैदान स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। ​दोपहर तक। जनसभा को संबोधित करने और परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के बाद वह अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। ​सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां ​मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। ​जीआईसी मैदान और पुलिस लाइन हेलीपैड पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। ​कार्यक्रम स्थल पर सफाई, बैरिकेडिंग और वीआईपी मूवमेंट के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। ​इस महत्वपूर्ण दौरे से प्रतापगढ़ के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
230002
Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow27 Jun 2026, 04:33 am
0
0
Report
Pinewz
230001
Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow26 Jun 2026, 06:27 pm
0
0
Report
Advertisement
Back to top