Back
दीपेंद्र हुड्डा ने सुसाइड मामले पर सरकार को घेरा; बिहार चुनाव में गठबंधन जीत
NSNAVEEN SHARMA
Oct 13, 2025 05:21:24
Bhiwani, Haryana
कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का बयान IG पूरन कुमार मामले में सरकार को घेरा निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की दीपेन्द्र ने गीतिका शर्मा सुसाइड मामले को याद दिलाया कहा, तब हमारी सरकार ने गृह मंत्री का इस्तीफ़ा लिया था भाजपा पर लगाए समाज को बाटंने व भाईचारा तोड़ने के आरोप भाजपा को बताया बहुत झुकी पार्टी बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा
भिवानी पहुँचे कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आईजी सुसाइड मामले में हो रही जांच को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। इस बहाने उन्होंने गीतिका शर्मा सुसाइड मामले की भी याद दिलाई और बिहार में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया।
सीनियर IPS Y पूरन कुमार के सुसाइड मामले पर सियासत गर्म है। भिवानी में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया के सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गीतिका शर्मा सुसाइड मामले की कांग्रेस सरकार के कड़े फ़ैसले याद दिलाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा सरकार के तिसरी टर्म के एक साल पूरा होने पर कहा कि मृतक सीनियर आईपीएस को अभी तक न्याय ना मिलना, ये सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। उन्होंने कहा कि देश में बिगड़ते हालातों की जिम्मेवार भाजपा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो। दोषी को बख्शा ना जाए और निर्दोष को पर आंच ना आए।
अधिकारियों के आपसी विवाद पर हो रही सियासत के सवाल पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान भी ऐसा सुसाइड (गीतिका शर्मा) केस आया था। तब हमारी सरकार ने तत्कालीन गृह मंत्री (गोपाल कांडा) को मंत्री पद से हटा कर जांच करवाई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व कुमार के मामले में पूरा सिस्टम संदेह के घेरे में है। पूरा देश जांच पर टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर केवल रोहतक एसपी रहे नरेन्द्र बिजारनिया को मोहरा बनाए जाने के सवाल को वो टाल गए। सिर्फ यही कहा कि अभी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है।
सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर केवल अपनी पार्टी के शानदार कार्यकाल बनाने का काम किया है। बाक़ी भाजपा ने समाज व भाईचारा तोड़ने का काम किया है। इस दौरान दीपेन्द्र ने बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही बिहार में SIR के बहाने वोट चोरी का भी आरोप लगाया और हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि BJP मतलब बहुत झूठी पार्टी, की असलियत लोग अब समझने लगे हैं।
आईपीएस वाई पूरन सुसाइड मामले में जारी सियासत के बीच सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गीतिका शर्मा सुसाइड केस की याद को ताजा कर दिया है। अब देखना होगा कि ये मामला क्या क्या मोड़ लेता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRampravesh Kumar
FollowOct 13, 2025 08:18:400
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 13, 2025 08:17:470
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 13, 2025 08:17:370
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 13, 2025 08:17:160
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 13, 2025 08:17:060
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 13, 2025 08:16:280
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowOct 13, 2025 08:16:070
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 13, 2025 08:15:420
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowOct 13, 2025 08:15:280
Report
0
Report
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପୌର ପରିଷଦ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଶ୍ରୀରାମ ନଗର ଠାରେ ପାନୀୟ ଜଳ ସେବା କେନ୍ଦ୍ରର ଉଦଘାଟନ କଲେ ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ ଜଗଦେବ ଓ ପୌରଧ୍ୟକ୍ଷା କନକଲକ୍ଷ୍ମୀ ମହାନ୍ତି ।
0
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 13, 2025 08:04:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowOct 13, 2025 08:04:410
Report