Back
प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक की हत्या: शादी से इंकार पर धारदार हथियार से हमला
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 03, 2026 11:36:49
Delhi, Delhi
प्रेम प्रसंग के चक्कर में गई युवक की जान
शादी से मना करने पर तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या
पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
बेटे को वश में करने के लिए करवाती थी उसकी मां काला जादू...
मां और बेटी दोनों को हो गया था मेरे बेटे शिवम से प्यार इसलिए दोनों ही करना चाहती थीं शादी...
जब बेटे ने किया इंकार तो धारदार हथियार से हमलाकर उतार दिया मौत के घाट...
वो हमला करते रहे और शिवम बचाओ बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया आगे...
दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाली वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि बेटे को मौत के घाट इसलिए उतार दिया गया क्योंकि उसने शादी से किया था इंकार। मृतक शिवम के पीछे आरोपी पक्ष की बहन और मां लंबे समय से लगी थीं; उनका कहना था कि शादी करेंगे। शिवम के परिजनों ने शादी से इंकार करते हुए एक पंचायत करवाई जिसमें आगे से कोई भी एक दूसरे के मामले दखल नहीं देगा इसका फैसला हुआ था। बाबजूद इसके शिवम जिस गली में रहता था उसी गली में आरोपी पक्ष का भी घर है और वहीं खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। अब मां का कहना है कि खून का बदला खून, हालांकि अब तक पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है लेकिन नाबालिग अब तक फरार है जबकि उसके कुछ घर वालों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 फरवरी को रात करीब 9:30 बजे 80 गज, तिलक नगर, दिल्ली में हुई चाकूबाजी की घटना के संबंध में पीएस तिलक नगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रात में बाद में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि शिवम पुत्र भोपाल, उम्र 20 साल, निवासी 80 गज तिलक नगर को झगड़े के दौरान चाकू से कई चोटें लगी थीं। उसे DDU अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल की जांच के दौरान एक चाकू बरामद किया गया, और क्राइम टीम और FSL टीम ने इलाके की जांच की। शुरुआती जांच से एक नाबालिग आरोपी की संलिप्तता का पता चलता है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया कारण यह लगता है कि आरोपी पीड़ित के अपनी बहन के साथ कथित संबंध से नाराज़ था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 12:51:31Noida, Uttar Pradesh:अब तो चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा लेना चाहिए अपनी बिल्डिंग पर।
0
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 03, 2026 12:51:110
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 03, 2026 12:50:550
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 03, 2026 12:50:420
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 03, 2026 12:50:240
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 03, 2026 12:50:090
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 12:49:51Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन किया: उधमपुर के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरा।
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 03, 2026 12:49:400
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 12:49:270
Report
1
Report
46
Report