Back
केशोपुर मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान, एक व्यक्ति झुलसा
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 22, 2025 04:27:02
Delhi, Delhi
दिल्ली के केशोपुर मंडी में आज देर रात भीषण आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई और आग की लपटे आसमान छूने लगी। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तिलक नगर-तिलक विहार की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। आग करीब रात 12 बजे लगी और मंडी में प्लास्टिक के कैरेट में अचानक भीषण आग लगी। लगभग 1000 प्लास्टिक के कैरेट और वहां रखी रेहड़ियाँ, सब्ज़ियाँ, आलू, प्याज आदि जलकर खाक हो गए। अजय नामक 55 साल का व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया और उसे पीसीआर अस्पताल ले जाया गया; एक फायरकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुआ। दमकल ने लगभग रात 2 बजे आग पर काबू पाया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की पर आग इतनी भीषण थी कि मंडी के कई हिस्सों में पकड़ ले ली। बिजली के तारों में भी आग लगी और अग्निशमन के दौरान कई जगह फटने-जमने की आवाज आईं। प्लास्टिक कैरेट खुले जगह पर रखे थे; अगर कैरेट मंडी के अंदर दुकानों में रखे होते तो नुकसान और बढ़ सकता था। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:37:580
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 22, 2025 13:37:310
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:37:110
Report
SSSwapnil Sonal
FollowOct 22, 2025 13:36:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 22, 2025 13:36:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:35:590
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 22, 2025 13:35:460
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 22, 2025 13:35:340
Report

0
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:35:160
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:34:570
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 22, 2025 13:34:310
Report