icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110043
Sant RamSant RamFollow24 Aug 2024, 04:22 pm

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लूटपाट की वारदात में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लूटपाट की वारदात में वांछित बदमाश को द्वारका सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अमन उर्फ जबड़ा है जो दिल्ली के नन्द नगरी का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही झपटमारी और लूटपाट सहित 9 मामले दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया की 17 जुलाई को पुलिस को नन्द नगरी इलाके में एक युवक से दो अनजान बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की सूचना मिली थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में 33 स्थायी ट्रैफिक पोस्ट से जाम नियंत्रण की मंजूरी मिली

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना शहर में जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या पर लगाम लगाने के लिए 33 जगहों पर स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे और पुलिस मुख्यालय से इसकी मंजूरी भी मिल गई है ,सभी पोस्ट पर ट्रैफिक पदाधिकारी और जवानों की तैनाती होगी इनमें 10 जगहों पर सुविधाजनक ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे जहां बैठने के साथ पेयजल और शौचालय की सुविधा भी होगी। इनमें पटेल गोलंबर, करबिगहिया स्टेशन, दानापुर स्टेशन, पटना जू गेट नंबर एक और राजीव नगर आरओबी के नीचे जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसके अलावा 23 अन्य जगहों पर भी बैठने की व्यवस्था के साथ ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे। इनमें भिखारी ठाकुर आरओबी, जगनपुरा मोड़, बैरिया बस स्टैंड, संपतचक, सिपारा पुल और मीठापुर सब्जी मंडी समेत कई स्थान शामिल हैं। स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनने से प्रमुख चौराहों और जाम वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। इससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और बेतरतीबा पार्किंग पर कार्रवाई में मदद मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़िया में हथियारबंद बदमाशों ने किराने की दुकान पर हमला कर गोली चलाई

Pakur, Jharkhand:सलग - CCTV / 3 OCT एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़- लूटपाट के इरादे से जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकान पर धावा बोल दिया...प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में बदमाशों ने दुकान के स्टाफ के साथ मारपीट की और दुकानदार महेश गुप्ता पर फायरिंग कर दी...लेकिन महेश गुप्ता बाल-बाल बच गये... जिसका cctv फुटेज सामने आया है... जिसमें घटना की वारदात साफ़ दिखाई दे रहीं हैं..घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है...दुकानदार महेश गुप्ता के अनुसार चार से पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे थे... उन्होंने अचानक दुकान में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी...इसी दौरान एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी...उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और बदमाशों का विरोध करते हुए लाठी चलाने का प्रयास किया...स्टाफ के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे...लोगों को जुटता देख बदमाश मौके से फरार हो गये...जाते समय बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया... घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे... महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली...पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया...पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है...पास आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है...हालांकि, दुकान से नकदी या सामान की लूट हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है...
0
0
Report
Advertisement

पटना में रिटायर्ड इंजीनियर की गोली से मौत, जांच शुरू

Patna, Bihar:पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में शनिवार सुबह एक रिटायर्ड इंजीनियर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले थे और झारखंड में रहते थे। वह कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल से करीब पांच-छह साल पहले रिटायर हुए थे। जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार तीन दिन पहले पटना में अपनी बहन से मिलने आए थे। वह विद्या विहार अपार्टमेंट में अपनी बहन के परिवार के साथ ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में एक कार के अंदर मिला। मृतक के बहनोई विनोद कुमार ने बताया कि सुबह गार्ड ने उन्हें कार में एक व्यक्ति के होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने आलोक कुमार को कार में देखा। उन्होंने बताया कि आलोक कुमार की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार रात सभी ने साथ में खाना खाया था और किसी खास परेशानी की जानकारी उन्होंने साझा नहीं की थी। घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगी。 बाइट--विनोद कुमार मृतक के बहनोई
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़ा: 17 अभ्यर्थी समेत जांच जारी

Barmer, Rajasthan:बड़ी खबर बाड़मेर से, होमगार्ड सीमा रक्षा दल भर्ती में फर्जीवाड़ा भर्ती प्रक्रिया में 17 अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज मिले 17 अभ्यर्थियों ने जमा कराए फर्जी खेल और ITI प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले सभी 17 अभ्यर्थियों पर केस दर्ज एक अभ्यर्थी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र भी किया था पेश दस्तावेजों की जांच के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा होमगार्ड कमांडेंट महेन्द्र सिंह ने दी मामले की जानकारी फर्जी प्रमाण पत्रों को लेकर कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला कोतवाली थाना पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच फर्जी दस्तावेज कहां तैयार हुए, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच पर उठे गंभीर सवाल
0
0
Report

भदोही में 65 देशों के खरीदारों के लिए इंडिया कारपेट एक्सपो शुरू

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में सजेगा चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो, 65 देशों के खरीददार होंगे शामिल, ब्रिक्स देशों के लिए विशेष इंतजाम. कालीन नगरी भदोही एक बार फिर हस्तनिर्मित कालीन के वैश्विक बाजार के केंद्र में होगी, यहां 04 अक्तूबर से इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। चार दिवसीय इस कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 300 से अधिक बायर शामिल होंगे। इस बार आयोजकों का ब्रिक्स देशों पर अधिक फोकस है और यहां के बॉयर्स के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। फेयर में 200 से अधिक भारतीय कालीन निर्यातक अपने उत्पाद पेश करेंगे। इसके लिए निर्यातकों ने नए और आकर्षक डिजाइन सैम्पल तैयार कर लिये हैं। अमेरिका ईरान वार के कारण जर्मनी और दिल्ली में आयोजित होने वाले दो महत्वपूर्ण फेयर रद्द होने के बाद इस फेयर से कालीन निर्यातकों को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय हस्त निर्मित कालीनों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय के अधीन आने वाली कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा भदोही के कारपेट एक्सपो में 04 अक्तूबर से 07 अक्तूबर तक 50 वें इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक एक्सपो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगिनदित्यानाथ द्वारा किया जाएगा। गौरतलब हो कि ईरान अमेरिका वार के कारण पिछले दिनों दिल्ली और जर्मनी में आयोजित होने वाला फेयर रद्द हो गया था जिससे कालीन निर्यातकों में मायूसी थी, लेकिन अब भदोही में होने जा रहे इस फेयर से एक बार फिर कालीन निर्यातकों की उम्मीद जगी है। यह फेयर बायर्स और सेलर के बीच एक महत्वूर्ण ब्रिज का काम करता है। नए फैशन और डिजाइन सामने आते हैं जिससे निर्यातकों को नए नए ऑर्डर मिलते हैं जिससे बुनकरों कामगारों की भी आजीविका चलती रहती है। इस फेयर को लेकर कालीन निर्यातकों ने नए नए डिजाइन सैम्पल फेयर में डिस्प्ले करने के लिए तैयार कर लिए हैं। इस फेयर में भारत के कश्मीर, जयपुर, बीकानेर, पानीपत, आगरा, वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही सहित अन्य स्थानों के 200 से अधिक कालीन, फ्लोर कवरिंग के निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। वहीं अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, रसिया, कनाडा, इटली, स्पेन सहित विश्व के 65 देशों के बायर्स इस फेयर में शामिल होंगे। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने बताया कि अभी तक 325 बायर्स के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, यह संख्या और भी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता की इसलिए इस बार फेयर में हमारा ब्रिक्स देशों पर खास फोकस है। इनके लिए अलग से बायर्स लाउंज भी बनाया जा रहा है, ताकि ब्रिक्स के बायर्स अच्छे अनुभव के साथ यहां से लौटे और हमारे व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हों। भदोही के कारपेट एक्सपो को लेकर कालीन निर्यातक भी बेहद उत्साहित हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए कालीन निर्यातकों का सस्ते उत्पाद बनाने पर काफी फोकस है। इसके साथ ही एनवायरमेंट फ्रेंडली कालीन भी बनाए जा रहे हैं जिसमें जूट, सिल्क आदि का उपयोग किया जा रहा है। कालीन निर्यातको का मानना है कि यूरोप और अमेरिका में मंदी का असर है और इसके साथ ही तेजी से बदल रहे वैश्विक ट्रेंड के कारण कस्टमर का रुझान सस्ते प्रोडक्ट की तरफ अधिक है और इसी तरह की मांग को ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. बाइट– असलम महबूब, वाइस चेयरमैन, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद बाइट–इम्तियाज अहमद, कालीन निर्यातक बाइट –संजय गुप्ता, कालीन निर्यातक बाइट –सलमान, कालीन निर्यातक
0
0
Report

बीकानेर में बंगाल कलाकारों की हाथों से तैयार हो रहीं दुर्गा प्रतिमाएं

Bikaner, Rajasthan:नवरात्रि से पहले बीकानेर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकार ले रहीं हैं। बंगाल से आए कलाकारों का समूह दिन-रात मूर्तियों को दे रहा अंतिम रूप। अलग-अलग आकार में तैयार हो रहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं। 5 हजार से 50 हजार रुपये तक है प्रतिमाओं की कीमत। शुद्ध और सात्विक सामग्री से तैयार की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं। नवरात्रि का पर्व नजदीक है और इसके साथ ही मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां भी तेज हो गई हैं बीकानेर में इन दिनों मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने का काम जोर पकड़ चुका है खास बात ये है कि यहां बंगाल से आए कलाकारों का एक समूह मां दुर्गा की अलग-अलग प्रतिमाओं को आकार दे रहा है मिट्टी, रेत और शुद्ध-सात्विक सामग्री के इस्तेमाल से तैयार हो रही इन प्रतिमाओं में कलाकार अपनी कला और आस्था का रंग भर रहे हैं। देखिए ये खास रिपोर्ट। नवरात्रि आने में अब ज्यादा वक्त नहीं है ऐसे में बीकानेर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है एक तरफ कलाकारों के हाथ लगातार चल रहे हैं तो दूसरी तरफ कच्ची मिट्टी और अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार हो रही प्रतिमाएं धीरे-धीरे भव्य स्वरूप ले रही हैं बीकानेर में बंगाल से आए कलाकारों का एक समूह इन प्रतिमाओं को तैयार कर रहा है अलग-अलग आकार और डिजाइन में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं किसी प्रतिमा का आकार छोटा है तो किसी को भव्य रूप दिया जा रहा है चेहरे की बनावट से लेकर मुकुट, आभूषण और मां दुर्गा के स्वरूप की बारीकियों तक कलाकार हर हिस्से पर खास मेहनत कर रहे हैं। इन प्रतिमाओं की कीमत भी इनके आकार और डिजाइन के हिसाब से तय की जा रही है करीब 5 हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं प्रतिमाओं को तैयार करने में शुद्ध और सात्विक सामग्री के साथ रेत और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है कलाकारों के मुताबिक, मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करना सिर्फ उनका काम नहीं बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा हुनर भी है कई दिनों की मेहनत के बाद एक प्रतिमा तैयार होती है हाथों से मिट्टी को आकार देने से लेकर रंग और सजावट तक हर चरण में कलाकार अपनी कला को पूरी तरह समर्पित करते हैं। नवरात्रि के साथ ही शहर में मां दुर्गा की पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी ऐसे में यहां तैयार हो रही ये प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी और रंगों से बनी आकृतियां नहीं हैं बल्कि इनके पीछे कलाकारों की मेहनत, कला और श्रद्धा भी जुड़ी हुई है जैसे-जैसे नवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इन प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम भी तेज होता जा रहा है बीकानेर की धरती पर बंगाल के कलाकारों के हाथों आकार ले रहीं मां दुर्गा की ये प्रतिमाएं अब जल्द ही अलग-अलग पंडालों और पूजा स्थलों की शोभा बढ़ाती नजर आएंगी।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के सहोरबा गांव में पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत, 7 हिरासत, 4 घायल

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरबा गांव में देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। नेपाल सीमा के पास पुलिस ने एक मुर्गी फार्म संचालक को रोककर पूछताछ की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उसके साथ डंडे से मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। झड़प में सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार, एक सिपाही और दो ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद 112 की टीम को बुलाया गया था इसी बीच एक पक्ष के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है साथ ही दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात कही जा रही है घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस और एसएसबी जवान तैनात किए गए हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top