Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

करावल नगर में पार्किंग विवाद के चलते गोली, युवक अस्पताल में भर्ती: क्या हुआ नया मोड़?

RKRakesh Kumar
Dec 26, 2025 17:32:11
New Delhi, Delhi
उत्तर दिल्ली के करावल नगर इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई... घायल युवक को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 दिसंबर को शाम करीब 7 बजकर 16 मिनट पर करावल नगर थाना पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत गली नंबर 6, प्रेम विहार, करावल नगर पहुंची, जहां 19 वर्षीय युवक प्रिंस घायल अवस्था में मिला। प्रिंस, विकास कुमार का बेटा है और ईस्ट नाथू कॉलोनी, ज्योति नगर का रहने वाला है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद यह फायरिंग की घटना हुई। करावल नगर थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है。 पुलिस द्वारा दी गई जानकारी Today, on 26.12.25, at about 07:16 PM, information regarding a firing incident was received at PS Karawal Nagar. Upon reaching the spot at Gali No. 6, Prem Vihar, Karawal Nagar. one injured person identified as Prince (19 years), son of Vikash Kumar, resident of East Nathu Colony, Jyoti Nagar. was found. He was shifted to GTB Hospital for treatment. During enquiry, it came to light that a parking-related dispute escalated into the present incident. A case under relevant sections has been registered at PS Karawal Nagar. The forensic team collected evidence from the spot. Police teams have been deployed to gather clues and arrest the suspects involved in the firing. Further investigation in the case is in progress.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 26, 2025 19:02:14
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। गाड़ी से खींचकर पीटा और पथराव भी किया। जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। इस दौरान पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। वह हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। बचकर भागने की कोशिश करते रहे। महिलाओं का आरोप है पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। मामला जंक्शन कोतवाली क्षेत्र का है। नूरपुर गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर 112 पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने एक किशोर को थप्पड़ मारा। उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को पकड़ा और उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीणों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी नशे में थे और उनकी गाड़ी में शराब की बोतल भी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन थाने से अतिरिक्त पुलिस बल और अन्य स्थानों से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद इन पुलिसकर्मियों को वहां से निकाला जा सका। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 26, 2025 19:00:15
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार पुलिस की सख्ती जारी है। संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक कुख्यात गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। चोरी, नकबजनी और लूट जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गिरोह के तीन सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर जिले में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सागर गौड़ पुत्र हरीश गौड़ निवासी बड़गो मौलवी चक, थाना रामगढ़ताल तथा उसके दो सक्रिय सहयोगियों जितेन्द्र निषाद और करन कन्नौजिया उर्फ संदीप कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। बता दें कि यह गिरोह जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, लूट और छिनैती जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देता था। इन अपराधियों के कारण आमजन में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:52:51
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Dec 26, 2025 18:47:58
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ जिला चिकित्सालय के स्टोर रूम में आग दवाइयों के साथ रिकॉर्ड भी खाक होने की आशंका, दो दमकलों ओर जेसीबी कि मदद से एक घंटे में आग पर पाया काबू, एसडीएम आग बुझाती रही और सीएमएचओ ने किया घर पर आराम जिलेभर में यही से पहुंचाई जाती है आवश्यक दवाएं व वैक्सीन, कोरोना काल में भी लगे है गंभीर अनियमितताओं के आरोप रिकॉर्ड के दस्तावेज भी यही रखे जाते है सुरक्षित, “जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अज्ञात है, पुलिस ,नपाकर्मी सहित लोगों की मदद से आग को बुझाया गया, मौके पर एसडीएम सहित पुलिस , नपाकर्मी मौजूद राजगढ़ थाना कोतवाली क्षेत्र का मामला
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 26, 2025 18:47:44
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ से बड़ी खबर ऑपरेशन विश्वास में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के शोलापुर जिले से 53 बंधक आदिवासी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू, 13 महिलाएं और 40 पुरुष मजदूर दलालों और जमींदारों की कैद से छुड़ाए, 2 छोटे बच्चे भी शामिल, इंदौर में मजदूरी का झांसा देकर मजदूरों को महाराष्ट्र ले जाकर बनाया गया था बंधक, मजदूरी मांगने पर मजदूरों से मारपीट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, दलालों ने जमींदारों से मजदूरी के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लिए, प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने रात करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, एएसपी गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने की कार्रवाई, थाना घण्टाली के उप निरीक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला, खाने और किराये के पैसे नहीं होने पर पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की मदद से की व्यवस्था, सभी रेस्क्यू किए गए मजदूरों को सुरक्षित प्रतापगढ़ लाया गया, मामले में थाना घण्टाली पर प्रकरण संख्या 128/2025 दर्ज, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रतापगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश—अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।
0
comment0
Report
SBSoumen Bhattachrya
Dec 26, 2025 18:46:17
Kolkata, West Bengal:প্রায় দুই ঘণ্টা ধরে বিমানবন্দর মেট্রো স্টেশনের একাংশ বিদ্যুৎ বিচ্ছিন্ন। সমস্যায় যাত্রীরা। বিমানবন্দর মেট্রো স্টেশনে লোডশেডিং সন্ধ্যা ৭টা ৩৫ মিনিট থেকে প্রায় দুই ঘণ্টার বেশি ধরে মেট্রো স্টেশনের একাংশ ঘুটঘুটে অন্ধকার, কোন রকম আলো নেই। মোবাইলের ফ্লাশ লাইট জ্বালিয়ে মানুষ যাতায়াত করছে। আচমকা অন্ধকার হয়ে যায় কতক্ষণে ইলেকট্রিক আসবে এখনো পর্যন্ত স্পষ্ট নয়। যদিও মেট্রো চলাচলে এখনো পর্যন্ত কোনো রকম প্রভাব পড়িনি। কিন্তু যাত্রীদেরকে অন্ধকারের মধ্যে ফ্লাশ লাইট জ্বালিয়ে যেতে হচ্ছে। এমনকি চলমান সিঁড়ি বন্ধ থাকায় সমস্যা পড়ছে নোয়াপাড়া থেকে বিমানবন্দর আসা মেট্রোযাত্রীরা মেট্রো কর্তৃপক্ষ এখনো পর্যন্ত কোনো রকম সদুত্তর দিতে পারিনি, যা নিয়ে ক্ষোভ যাত্রী들의 মধ্যে।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:44:34
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:43:47
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:37:22
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:35:34
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Dec 26, 2025 18:32:37
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से बड़ी खबर ऑपरेशन विश्वास में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के शोलापुर जिले से 53 बंधक आदिवासी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू, 13 महिलाएं और 40 पुरुष मजदूर दलालों और जमींदारों की कैद से छुड़ाए, 2 छोटे बच्चे भी शामिल, इंदौर में मजदूरी का झांसा देकर मजदूरों को महाराष्ट्र ले जाकर बनाया गया था बंधक, मजदूरी मांगने पर मजदूरों से मारपीट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, दलालों ने जमींदारों से मजदूरी के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लिए, प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने रात करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, एएसपी गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने की कार्रवाई, थाना घण्टाली के उप निरीक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला, खाने और किराए के पैसे नहीं होने पर पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की मदद से की व्यवस्था, सभी रेस्क्यू किए गए मजदूरों को सुरक्षित प्रतापगढ़ लाया गया, मामले में थाना घण्टाली पर प्रकरण संख्या 128/2025 दर्ज, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रतापगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश—अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 18:30:42
3
comment0
Report
Advertisement
Back to top