Back
लक्ष्मी नगर में अंडे से भरे पिकअप और स्विफ्ट की टक्कर, राहत भरी घटना
SBSACHIN BIDLAAN
Dec 13, 2025 06:33:01
Delhi, Delhi
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शनिवार तड़के तेज रफ्तार के कारण बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला जहां अंडे की सप्लाई लेकर जा रहा छोटा हाथी पिकप को पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के कुछ ही सेकंड बाद कार भी 100 मीटर दूर जा कर पलट गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई हादसे में पिकप सवार और कार सवारों को मामूली चोटें आईं जबकि पिकप में लदे अंडों का बड़ा हिस्सा सड़क पर बिखर गया और पूरी तरह नष्ट हो गए, घटना के संबंध में पिकप चालक आकाश ने बताया कि वह रोहिणी से अंडे की खेप लेकर लक्ष्मी नगर स्थित गोदाम जा रहा था गोदाम से कुछ ही पहले तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने पीछे से इतनी ताकत से टक्कर मारी कि पिकप डीस-बैलेंस होकर सड़क पर पलट गया पिकप के पलटते ही उसका पिछला दरवाजा खुल गया और अंदर रखे हजारों अंडे सड़क पर गिरकर टूट गए जिससे सड़क के एक हिस्से पर फिसलन भी बढ़ गई. वहीं कार चालक राजेश वर्मा ने बताया कि सड़क पर जमा कीचड़ और फिसलन के कारण कार अचानक स्लिप हो गई और संभलने से पहले ही पिकप से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी 100 मीटर दूर चली गई, हालांकि दुर्घटना गंभीर दिखने के बावजूद यात्रियों को केवल हल्की चोटें आईं और बड़ा नुकसान टल गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया तथा आसपास फैले अंडों की वजह से बनी फिसलन को साफ करवाया पुलिस ने मौके के हालात को देखते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना के तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report